Posts

Showing posts with the label फिल्म जगत

पिछले 15 दिनो से शिव नाडर फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा “शिक्षा की गूँज” कार्यक्रम

Image
  पिछले 15 दिनो से शिव नाडर फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा  “शिक्षा की गूँज” कार्यक्रम   बुलंदशहर: दादरी एवं सिकन्द्राबाद विकास क्षेत्र के ग्राम सरायदूल्हा, मुठियानी, इनायतगढी,बिसाहड़ा में “शिक्षा इनिशिएटिव, शिव नाडर फाउंडेशन” द्वारा “शिक्षा की गूँज” कार्यक्रम पिछले 15 दिनों से संचालित किया जा रहा हैं। एक लंबी अवधि से बच्चे जहाँ शिक्षा से दूर रहे वहीं कोरोना काल में फाउंडेशन द्वारा यह एक ऐसी अनूठी पहल है, जिसमें कार्यक्रम लाउडस्पीकर के माध्यम से संचालित किया जाता है जिसका लाभ बच्चे घर पर बैठकर ही लेते हैं और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अपने घर पर ही बुनियादी शिक्षा को प्राप्त करते हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत “शिक्षा इनिशिएटिव टीम के सदस्य बच्चों के घर पर ही जाकर उनके द्वारा किए जा रहे कार्य की जाँच करते हैं | इस कार्यक्रम के चलते लगभग 280 छात्र लाभान्वित हुए | कार्यक्रम के समापन पर “शिक्षा इनिशिएटिव, शिव नाडर फाउंडेशन” के परियोजना प्रबन्धक ललितेंद्र भारतीय ने बताया कि इससे पहले भी कार्यक्रम को दादरी और सिकंद्राबाद के ग्राम में संचलित किया जा चुका है और आगे भी कार्यक्रम को जा...

दिल्ली पुलिस ने मनजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ लुक-आउट नोटिस किया जारी SADD ने की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस देखिये

Image
दिल्ली पुलिस ने मनजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ लुक-आउट नोटिस किया जारी SADD ने की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस देखिये दिल्ली बृजेश कुमार  नई दिल्ली दिल्ली गुरुद्वारा कमिटी के अंदर फंड के चोरी और दुरुपयोग के मामले में चल रही जाँच में दिल्ली पुलिस ने डीएसजीएमसी के प्रधान मनजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ "लुक आउट नोटिस" जारी किया । जानकारी हो कि, सिरसा के खिलाफ कोर्ट केस शिरोमणि अकाली दल दिल्ली (सरना) के द्वारा दाखिल किया गया था।  केस की सुनवायी करते हुए माननीय कोर्ट ने 9 जुलाई, 2021 को पूर्व- विधायक के देश छोड़ने पर पाबंदी लगायी थी। जिसको लेकर बीते सोमवार को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने आरोपी के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया। पूरे मामले में लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने वाले शिअदद पार्टी प्रधान परमजीत सिंह सरना और हरविंदर सिंह सरना ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सबूत पेश किए।  "सिख इतिहास में पहली बार हो रहा है कि डीएसजीएमसी के प्रधान के खिलाफ चोरी, गबन और धोखाधड़ी जैसे गंभीर मामलों में लुक आउट नोटिस हुआ है। अपराधी के देश छोड़ने पर भी रोक लगी है। लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि जिनको ...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महर्षि देवरहा बाबा कॉलेज का किया निरीक्षण, भौतिक प्रगति से हुए अवगत देखिये

Image
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महर्षि देवरहा बाबा कॉलेज का किया निरीक्षण, भौतिक प्रगति से हुए अवगत देखिये एंकर-देवरिया। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने आज देवरिया के महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कालेज के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण कर उसकी भौतिक प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि करीब 208 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे मेडिकल कॉलेज पूर्णता के कगार पर है। वर्तमान में कुछ कार्य शेष रह गया है जो सितंबर तक शत प्रतिशत पूरा हो जाएगा।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी शीघ्र ही इसका लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रही व पुलिस लाइन से मेडिकल कालेज तक भारी मात्रा में पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहे। पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वागत में उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री जय प्रकाश निषाद,प्रभारी मंत्री श्रीराम चौहान,राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त नीरज शाही, देवरिया सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी, सलेमपुर सांसद रविन्द्र कु...

देवरिया के विकासखंड भटनी में भारतीय पत्रकार समन्वय समिति इकाई का गठन हुआ संपन्न देखिये

Image
देवरिया के विकासखंड भटनी में भारतीय पत्रकार समन्वय समिति इकाई का गठन हुआ संपन्न देखिये   *भटनी,देवरिया-* दिन शनिवार को भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार संघ की पहली बैठक आज विकासखंड भटनी जिला अध्यक्ष कमल पटेल के नेतृत्व में किया गया व राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार संघ इकाई का गठन भटनी में किया गया जिसमें मौजूदा सभी पत्रकार साथियों के सहमति से विकासखंड भटनी का अध्यक्ष मनोज कुमार यादव को चुना गया व महासचिव के रूप में हरिशंकर गुप्ता को चुना गया। जिला अध्यक्ष कमल पटेल ने बताया कि पत्रकारों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार अत्यंत निंदनीय है अगर किसी पत्रकार साथी के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है, तत्पश्चात पत्रकार साथियों की लड़ाई भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार संघ के सभी पत्रकार साथियों द्वारा एकजुट होकर लड़ी जाएगी व भटनी ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने बताया कि सभी पत्रकार एक परिवार समान है। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ इकाई के गठन के बाद भटनी के साथी पत्रकार मोहम्मद कलीमुल...

नव नियुक्त क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों एवं व्यायाम शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए जाने हेतु आयोजित हुआ वर्चुअल कार्यक्रम देखिये

Image
नव नियुक्त क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों एवं व्यायाम शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए जाने हेतु आयोजित हुआ वर्चुअल कार्यक्रम देखिये   *इस कार्यक्रम द्वारा कुल 534 चयनित क्षेत्रीय युवा अधिकारियों  एव व्यायाम प्रशिक्षको को आज दिया गया नियुक्ति पत्र*  जनपद से चयनित 5 क्षेत्रीय युवा अधिकारियों को डीएम, एसपी, बरहज विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष आदि के द्वारा दिया गया नियुक्ति पत्र*       देवरिया(सू0वि0) 19 जुलाई।* ग्रामीण क्षेत्र में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए प्रांतीय रक्षक दल के अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इनके माध्यम से पीआरडी जवानों, युवक एवं महिला मंगल दल एवं ग्रामीण युवाओं को खेलकूद के क्षेत्र में विशेष प्रोत्साहन मिलेगा। उक्त विचार प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यक्त किए। वे मिशन रोजगार के तहत 508 क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारियों तथा 26 व्यायाम प्रशिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण के अवसर पर वर्चुअल माध्यम से संबोधित कर रहे थे।           उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्र...

ब्लॉकबस्टर फिल्मों के डाइरेक्टर राजामौलि ने बॉलीवुड डेब्यूटेंट बेल्लमकोंडा साई श्रीनिवास की बहु-प्रतीक्षित एक्शन इंटरटेनर का मुहूर्तम् क्लैप दिया देखिये

Image
ब्लॉकबस्टर फिल्मों के डाइरेक्टर राजामौलि ने बॉलीवुड डेब्यूटेंट बेल्लमकोंडा साई श्रीनिवास की बहु-प्रतीक्षित एक्शन इंटरटेनर का मुहूर्तम् क्लैप दिया देखिये ~फिल्म का निर्देशन वीवी विनायक करेंगे और इसका निर्माण पेन स्टूडियोज फिल्म के द्वारा किया जा रहा है एक्टर बेल्लमकोंडा साई श्रीनिवास, जाने-माने डाइरेक्टर वीवी विनायक तथा बॉलीवुड के कामयाब प्रोडक्शन हाउस पेन स्टूडियोज ने एक ऐसे बॉलीवुड प्रोजेक्ट के लिए आपस में हाथ मिलाया है, जो भारत के अग्रणी डाइरेक्टर एसएस राजामौलि की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'छत्रपति' का ऑफीशियल रीमेक है। फिलहाल इस फिल्म का कोई नाम नहीं रखा गया है, लेकिन इस विराट एक्शन इंटरटेनर का शुभारंभ हैदराबाद में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान किया गया। इस अवसर पर फिल्म की मुख्य टीम के सदस्य बेल्लमकोंडा श्रीनिवास, वीवी विनायक तथा डॉ. जयंतीलाल गडा के अलावा राजामौलि और सुकुमार जैसे चंद खास मेहमान उपस्थित थे। एसएस राजामौलि ने मुहूर्तम् शॉट के लिए क्लैप बोर्ड बजाया, स्टार रामा राजामौलि ने कैमरे का बटन दबाया तथा प्रोड्यूसर एएम रत्नम ने मुहूर्तम् शॉट का मानद निर्देशन किया। इस अवसर पर विज...

अब भाई बहन को राखी बांधेगा, बहन उसकी रक्षा का वचन देगी सीरियल "रक्षाबंधन- रसाल अपने भाई की ढाल" में देखिये

Image
अब भाई बहन को राखी बांधेगा, बहन उसकी रक्षा का वचन देगी  सीरियल "रक्षाबंधन- रसाल अपने भाई की ढाल" में देखिये दंगल टीवी लेकर आ रहा है महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने वाला अनोखा सीरियल "रक्षाबंधन- रसाल अपने भाई की ढाल" 19 जुलाई से रक्षाबंधन भाई बहन के अटूट रिश्ते का एक पावन पर्व माना जाता है जिसमें बहन अपने भाई को राखी बांधती है और भाई बहन की सदैव रक्षा करने का प्रण लेता है। लेकिन ज़माना नया है तो रस्म भी नई होनी चाहिए। कहानी में ट्विस्ट यह है कि अब भाई अपनी बहन को राखी बांधता है और बहन उसको रक्षा का वचन देती है। महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने वाली यह कहानी दंगल टीवी पे जल्द आने वाले सीरियल "रक्षाबंधन- रसाल अपने भाई की ढाल" में दिखाई जाएगी। इस शो का कॉन्सेप्ट नया और अनोखा है जो दर्शकों को लुभाने वाला है। सीरियल रक्षाबंधन की कहानी राजस्थान के देवरिया गांव के एक बहन और भाई के अटूट रिश्ते की है। जहां बहन अपने भाई की हर मुश्किल में उसकी ढाल बनी खड़ी रहती है। अपने भाई शिवराज पर आए हर संकट का निवारण करती है ये बहन रसाल। जो ये मानती है कि अगर एक भाई अपनी बहन...

अभिनेता पप्‍पू यादव ने रवि किशन की माता जी के साथ मिलकर देखिये क्यो मनाया उनका जन्‍मदिन इस पूरी रिपोर्ट

Image
अभिनेता पप्‍पू यादव ने रवि किशन की माता जी के साथ मिलकर देखिये क्यो मनाया उनका जन्‍मदिन इस पूरी रिपोर्ट रवि किशन की मां ने काटा केक और हुआ मंत्रोच्‍चार गोरखपुर के सांसद, हिन्दी एवं भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता रवि किशन का आज जन्‍मदिन है। इस मौके पर अभिनेता पप्‍पू यादव आज उनके यूपी स्थित आवास पर पहुंचे, जहां उन्‍होंने रवि किशन की माताजी के साथ मिलकर जन्‍मदिन मनाया। वहां उन्‍होंने रवि किशन की तस्‍वीर के सामने उनकी माता जी के हाथों केक भी कटवाया और मंत्रोच्‍चार भी करवाया। इसके बाद रवि किशन की माता जी ने अपने बेटे की लंबी उम्र की कामना की और  उन्‍होंने पप्‍पू यादव का आभार भी व्‍यक्‍त किया। वहीं, अभिनेता पप्‍पू यादव ने कहा कि सहृदयता के धनी बड़े भाई रवि किशन को जन्मदिवस की अनन्त शुभकामनाएं। हम सभी लोग आपके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना ईश्वर से करते हैं। वे हमारे आदर्श हैं। महादेव के अनन्‍य भक्‍त रवि किशन ने भोजपुरी, बॉलीवुड और टॉलीवुड की ऑडियंस को अपनी अदाकारी से अपना फैंस बनाया है और हमें उनकी फिल्‍मों से बहुत कुछ सीखने को मिला है। वे अब तक 400 से ज्‍यादा फिल्‍में कर चुके हैं...

जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और प्रोड्यूसर प्रेम राय की किसान आंदोलन से प्रेरित फ़िल्म 'फसल' की म्यूजिक सिटिंग मुंबई में सम्पन्न

Image
जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और प्रोड्यूसर प्रेम राय की किसान आंदोलन से प्रेरित फ़िल्म 'फसल' की म्यूजिक सिटिंग मुंबई में सम्पन्न ------------------------------------------------------------------------------------ किसान आंदोलन से प्रेरित श्रयेश फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फ़िल्म 'फसल' की तैयारियां शुरू हो गयी है। इस फ़िल्म में भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ लीड रोल में नज़र आने वाले हैं और इसके निर्माता प्रेम राय हैं, जो कई सफल फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। आज इस फ़िल्म की म्यूजिक सिटिंग मुंबई स्टूडियो में हुआ, जहां संगीतकार ओम झा भी मौजूद रहे। यह फ़िल्म बेहद भव्य तरीके से बनाया जाना है, इसलिए इसकी हर एक बारीकियों पर ध्यान दिया जा रहा है।  इस बारे में प्रोड्यूसर प्रेम राय ने खुद कहा कि 'फसल' हमारी बेहद महत्वाकांक्षी परियोजना है। इसको लेकर सभी एक्साइटेड हैं। आज हमारी फ़िल्म की म्यूजिक सिटिंग हुई है। हम अपनी फिल्म की शूटिंग इसी साल प्री प्रोडक्शन कम्प्लीट होने के बाद सितंबर में शुरू करेंगे। फ़िल्म को हम यूपी के खूबसूरत लोकेशन में शूट कर...

छतरपुर विधानसभा में केजरीवाल सरकार द्वारा चर्च तोड़े जाने का दिल्ली कांग्रेस ने किया विरोध,क्यो कहा चर्च तोड़ना गलत केजरीवाल सरकार इसे बना कर दे

Image
छतरपुर विधानसभा में केजरीवाल सरकार द्वारा चर्च तोड़े जाने का दिल्ली कांग्रेस ने किया विरोध,क्यो कहा चर्च तोड़ना गलत  केजरीवाल सरकार इसे बना कर दे दिल्ली : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी  और दिल्ली उपाध्यक्ष माननीय अली मेहंदी की अध्यक्षता में छतरपुर विधानसभा में अंधेरिया मोड़ स्थित चर्च को केजरीवाल सरकार के मौजूदगी में तोड़ने का आरोप लगा कर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कांग्रेस ने क्रिश्चियन समुदाय के साथ खड़े रहने का आश्वासन भी दिया और केजरीवाल सरकार से फिर से चर्च बनाने की मांग की। साथ ही चर्च के स्थान पर कांग्रेस नेताओं ने जाकर मोमबत्ती जलाई और ईसामसीह से माफी भी मांगी। इस मौके पर पूर्वांचल समाज के कद्दावर नेता राणा सुजीत सिंह ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने जनता के साथ छल किया है। इसलिए अब वो भी भाजपा के नक्शेकदम पर चल कर धर्म की राजनीति कर रही है। जनता ने जिस भरोसे के साथ उनको चुना था, कोरोना काल मे केजरीवाल सरकार और मोदी सरकार ने मिलकर उसका गला घोंटने का काम किया और अब अल्पसंख्यक ईसाई समुदाय के धार्मिक प्रतिष्ठानों पर हमला कर जनता का ध्यान अपनी नाकामयाबी से हटाने में ...

भारत के सबसे बड़े गैंगस्टर लाॅरेंस विश्नोई को स्पेशल सेल दिल्ली पुलिस ने मकोका केस व चार अन्य संगीन केसों में गिरफ्तार कर पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया।

Image
भारत के सबसे बड़े गैंगस्टर लाॅरेंस विश्नोई को स्पेशल सेल दिल्ली पुलिस ने मकोका केस व चार अन्य संगीन केसों में गिरफ्तार कर पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। हत्यारोपी पहलवान सुशील कुमार से रिश्तों पर गैंगस्टर लाॅरेंस विश्नोई का बड़ा खुलासा। लॉरेंस विश्नोई ने पहलवान सुशील के साथ और काला जठेड़ी के साथ रिश्ते को कबूल किया है. उसने कहा कि काला भाई की दोस्ती सुशील से है। वह सुशील से काला के जरिये मिला था। वह उसे पहले से नहीं जानता था। प हलवान सागर धनखड़ हत्याकांड में पहलवान सुशील कुमार (Wrestler Sushil Kumar) की गिरफ्तारी के बाद गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई (Lawrence Vishnoi )और काला जठेड़ी के नाम सुर्खियों में हैं। भारत के सबसे बड़े गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई ने पटियाला हाउस कोर्ट के बाहर Media से Exclusive बात की। इस बातचीत में लॉरेंस ने पहलवान सुशील के साथ काला जठेड़ी और खुद के रिश्ते को कबूल किया है। उसने कहा कि काला भाई की दोस्ती सुशील से है। सुशील से मेरी जेल में मुलाकात हुई है। लॉरेंस ने कहा कि सुशील से फोन पर उसकी बात होती थी। काले भाई से सुशील की दोस्ती है तो हमारी भी दोस्ती है। काला भाई जठेड़ी बड़...

बिहार की बेटी अमीषा कुमारी ने जीता मिस टीन इंटरनेशनल सुपरमॉडल का ताज,अब थाईलैंड के शो में शिरकत करेगी

Image
बिहार की बेटी अमीषा कुमारी ने जीता मिस टीन इंटरनेशनल सुपरमॉडल का ताज,अब थाईलैंड के शो में शिरकत करेगी दिल्ली ! मोकामा पटना की रहने वाली मिस अमीषा कुमारी ने मिस टीन  इंटरनेशनल सुपरमॉडल और मिस टीन इंडो पसिफ़िक 2021 का खिताब जीतकर दिल्ली में अपने सौंदर्य और प्रतिभा के बल पर खिताब जीतकर बिहार का नाम रोशन किया  इससे पूर्व मिस अमीषा ने मिस सेंट्रल इंडिया और मिस राइज़िंग इंडिया का ख़िताव जीता था करोल बाग नई दिल्ली में अमन गांधी फ़िल्म प्रोडक्शन्स द्वारा आयोजित  मिस इंडो पसिफिक -2021 प्रतियोगिता में बिहार की मिस अमीषा कुमारी ने मिस टीन इंटरनेशनल सुपरमॉडल 2021 और मिस टीन इंडो पसिफिक 2021 प्रतियोगिता का खिताब जीतकर अपने शहर मोकामा और राज्य बिहार का नाम रोशन किया । मिस अमीषा कुमारी अपनी इस उपलब्धि पर बहुत खुश है और अपनी जीत का श्रेय अपने माता श्रीमति किरण कुमारी पिता श्री चन्द्र शेखर साथ साथ अमन गाँधी फ़िल्म प्रोडक्शन को देना चाहती हैं । अमीषा कुमारी की 10वी 21वी की पढ़ाई मोकामा से हुई है तथा वर्तमान में दिल्ली यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत हैं  मिस अमीषा का लक्ष्य हैं कि वो एक IAS बने और...

आसरा समाजसेवी संस्था की अध्यक्षा पूजा शर्मा ने देखिये क्यो किया प्रमोटर प्रहलाद गौतम का सम्मान

Image
आसरा समाजसेवी संस्था की अध्यक्षा पूजा शर्मा ने देखिये क्यो किया प्रमोटर प्रहलाद गौतम का सम्मान  आज झाँसी से आसरा एनजीओ की अध्यक्षा पूजा शर्मा ने मीडिया संगठन के प्रदेश सलाहकार सोशल मीडिया प्रमोटर प्रहलाद गौतम को सम्मानित किया  पूजा शर्मा ने बताया कि प्रहलाद गौतम भैया प्रारंभ से ही हमारी आसरा संस्था को सहयोग प्रदान करते रहे हैं एवं संस्था के द्वारा कराए गए सामजिक कार्य को प्रचारित करते रहे हैं इसके अलावा गौतम भैया कोरोना काल मे आम जनमानस की खूब मदद किए हैं इसलिए आज आसरा सोसाइटी प्रहलाद गौतम भैया को कोरोना योद्धा के रूप मे सम्मानित कर रही है प्रहलाद गौतम ने जनहित मे कार्य कर रहे आसरा सोसायटी का हर स्तर पर मदद करने की बात कही  इस मौके मे संस्था के विशेष सहयोगी बंटी शर्मा ने प्रहलाद गौतम का आभार व्यक्त किया

क्या है जीके का सिरसा पर पलटवार देखिये हमारी इस पूरी रिपोर्ट में

Image
क्या है जीके का सिरसा पर पलटवार देखिये हमारी इस पूरी रिपोर्ट में  नई दिल्ली (14 जुलाई 2021) दिल्ली कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा के द्वारा कमेटी चुनाव रुकवाने के लिए जागो पार्टी और दिल्ली सरकार के बीच सांठगांठ होने के लगाए गए आरोपों पर जागो ने पलटवार किया है। जागो पार्टी के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने मीडिया को जारी ब्यान में बादल दल और आम आदमी पार्टी के बीच गुप्त गठजोड़ होने का दावा किया है। जीके ने बादल दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के द्वारा दिल्ली गुरुद्वारा चुनाव निदेशालय को लिखे गए एक पत्र को दिखाते हुए खुलासा किया कि सुखबीर के द्वारा अपनी पार्टी को सियासी पार्टी बताया गया था। फिर भी दिल्ली सरकार ने बादल दल को कमेटी चुनाव में भाग लेने से नहीं रोका। जबकि कमेटी चुनाव केवल धार्मिक पार्टी लड़ सकती है। आम आदमी पार्टी की बादल दल पर इस विशेष अनुकंपा को क्या कहा जाए ?  जीके ने साफ कहा कि किसी भी कीमत पर बादल दल को गुरु की गोलक से कमेटी चुनाव नहीं लड़ने देंगे। अगर सिरसा को लगता है कि वो सिर्फ लोगों के बीच सहायता राशि बांट कर ही चुनाव जीत सकते हैं, तो सबसे पह...

एसडीएम के विवादित आदेश पर जागो का विरोध रंग लाया,आदेश वापसी पर जीके ने जताया संतोष देखिये

Image
एसडीएम के विवादित आदेश पर जागो का विरोध रंग लाया,आदेश वापसी पर जीके ने जताया संतोष देखिये नई दिल्ली (13 जुलाई 2021) एसडीएम वसंत विहार के द्वारा दक्षिण दिल्ली के गुरद्वारों के प्रबंधकों को चेतावनी देने के मामले को जागो पार्टी ने दिल्ली सरकार की गंभीर गैर पेशेवर प्रशासनिक चूक करार दिया है। जागो पार्टी के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने एसडीएम के द्वारा 12 जुलाई को जारी किए गए आदेश का हवाला देते हुए बताया कि एसडीएम अंकुर प्रकाश मेश्राम ने दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथारिटी की कोराना गाइड लाइन्स के हवाले से गुरद्वारा प्रबंधकों को आदेश दिया था कि यदि गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धालुओं का प्रवेश हुआ तो उनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही के साथ गुरुद्वारा साहिब को सील कर दिया जाएगा। जीके ने कहा कि एसडीएम का आदेश मनमाना तथा एकतरफा था, क्योंकि इसमें अन्य धार्मिक स्थलों को चेतावनी देने का हवाला नहीं था, इसलिए मैंने सुबह में किए अपने फेसबुक लाइव में साफ कहा था कि प्रशासन को कोरोना काल के दौरान गुरद्वारों से हुई सेवा को दरकिनार करके धमकी की राह पर नहीं चलना चाहिए था। मैंने अपनी टीम को भी एसडीएम ...

फिल्‍म 'रब हमके मिला द हमार जान से’ को लेकर उत्‍साहित हैं अरशद शेख ,कहा – दर्शकों को आयेगी खूब पसंद पढ़िए

Image
फिल्‍म 'रब हमके मिला द हमार जान से’ को लेकर उत्‍साहित हैं अरशद शेख ,कहा – दर्शकों को आयेगी खूब पसंद पढ़िए  भोजपुरी सिने जगत के नवोदित कलाकार अरशद शेख इन दिनों अपनी फिल्‍म ‘रब हमके मिला द हमार जान से’ को लेकर काफी एक्‍साइटेड हैं। वे इस फिल्‍म में भोजपुरी के पहली बार भोजपुरी की हॉटकेक अंजना सिंह के साथ स्‍क्रीन शेयर कर रहे हैं। इसलिए वे कहते हैं कि यह फिल्‍म दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है। फिल्‍म ‘रब हमके मिला द हमार जान से’ के निर्देशक हेमताज अली और कार्यकारी निर्माता आशीष दुबे हैं। इस फिल्‍म की शूटिंग इन दिनों लखनऊ में जोर शोर से चल रही है। फिल्‍म का निर्माण समीर फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले हो रहा है। अरशद शेख ने कहा कि फिल्‍म ‘रब हमके मिला द हमार जान से’ बेहद रोमांटिक है। इस फिल्‍म में मेरा किरदार काफी शानदार है। जब मैंने फिल्‍म की कहानी के बारे में जाना तो मुझे लगा कि यह मेरे लिए है और मैंने हां कर दिया है। इस फिल्‍म में दिग्‍गज कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। मैंने थियेटर बहुत किया है, मगर सिनेमा काफी अलग होता है। लेकिन फिर भी मैं अपना सौ फीसदी दे रहा हूं। मेरे अपोज...

निर्देशक मिथिलेश अविनाश की भोजपुरी फिल्‍म ‘फिरौती’ की शूटिंग समाप्‍त एक साथ आये विशाल सिंह और अक्षय यादव देखिये

Image
निर्देशक मिथिलेश अविनाश की भोजपुरी फिल्‍म ‘फिरौती’ की शूटिंग समाप्‍त एक साथ आये विशाल सिंह और अक्षय यादव देखिये ------------------------------------------------------------------------- भोजपुरी फिल्‍म ‘फिरौती’ में एक साथ आये विशाल सिंह और अक्षय यादव सुशीला मीडिया टेक प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फिल्‍म ‘फिरौती’ की शूटिंग समाप्‍त हो गई है। इस फिल्‍म को मिथिलेश अविनाश निर्देशित कर रहे हैं। फिल्‍म के निर्माता दिनेश अहीर और कुलदीप वशिष्‍ठ हैं। यह एक क्राइम थ्रिलर है, जिसमें अभिनेता विशाल सिंह और अक्षय यादव साथ नजर आयेंगे। इस फिल्‍म को लेकर निर्देशक मिथिलेश अविनाश ने बताया कि फिल्‍म बेहद मजेदार है। हमने सक्‍सेसफुली इसको शूट कर लिया है और इस फिल्म का पोस्‍ट प्रोडक्‍शन मुंबई  मे चल रहा है । फिल्‍म की पटकथा काफी मजबूत है, जो फिल्‍म में आकर्षण का केंद्र होगी। उन्‍होंने कहा कि फिल्‍म में सभी कलाकारों ने बेहतरीन काम किया है। विशाल सिंह और अक्षय यादव को हम फिल्‍म में साथ लेकर आये हैं। दोनों का एपीयरेंस दर्शकों के लिए अनोखा अनुभव दे जायेगा। फिल्‍म में गाने और संवाद भी सुग्राह्...

दक्षिणी दिल्ली के गुरुद्वारों को बंद करने के आदेश का SADD ने किया जोरदार विरोध।मुख्यमंत्री केजरीवाल को पत्र लिखकर जतायी आपत्ति

Image
दक्षिणी दिल्ली के गुरुद्वारों को बंद करने के आदेश का SADD ने किया जोरदार विरोध।मुख्यमंत्री केजरीवाल को पत्र लिखकर जतायी आपत्ति बृजेश कुमार सरना ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को पत्र लिखकर जतायी आपत्ति  नई दिल्ली ( 13 जुलाई,2021) : दिल्ली राज्य सरकार के जारी आदेश में दक्षिणी दिल्ली के चुने 6 गुरुद्वारों के प्रबंधको को एक नोटिस जारी हुआ है, जिसमें गुरुद्वारों के अंदर श्रद्धालुओं के प्रवेश पर, सम्बंधित  प्रबंधको के खिलाफ सख्त  कार्रवाई का आदेश है। यह आदेश वसंत विहार के  उपप्रभाग मजिस्ट्रेट के द्वारा जारी किया गया है जिसको लेकर सिख जथेबंदियों की तरफ से घोर आपत्ति जतायी गयी है। इस मुद्दे को लेकर दिल्ली गुरूद्वरा प्रबधंन कमिटी के पूर्व प्रधान हरविंदर सिंह सरना ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।  सरना के अनुसार, " हमारे गुरुद्वारों में खूबसूरती के साथ सभी नियमों का पालन किया जाता है। यह आस्था के पवित्र स्थान है , जहाँ श्रद्धालु परमात्मा से अपने को जोड़ने के लिए आता है। यहाँ पर दूसरे सावर्जनिक स्थानों की तरह कोई हुड़दंग नही होता है। दिल्ली राज्य सरकार के इस नोटिस का हम व...

क्यो हुआ सिरसा के खिलाफ लूक-आउट नोटिस जारी।देश छोड़ने पर लगी रोक। देखिये हमारी इस पूरी रिपोर्ट में

Image
क्यो हुआ सिरसा के खिलाफ लूक-आउट नोटिस जारी।देश छोड़ने पर लगी रोक। देखिये हमारी इस पूरी रिपोर्ट में  दिल्ली बृजेश कुमार नई दिल्ली (10 जुलाई,2021) : दिल्ली गुरुद्वारा प्रबधंन कमिटी के प्रधान मनजिंदर सिंह सिरसा पर गोलक चोरी और भ्रस्टाचार के मामले में लूक-आउट नोटिस जारी हुआ है। पटियाला हाउस कोर्ट के मुख्य मेट्रोपोलिटन न्यायाधीश ने  जाँच अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा है जिससे कि सिरसा देश छोड़कर बाहर नही जा सके।  मामला गुरुद्वारों के फंड को फर्जी कंपनियों को भेजने से जुड़ा है। गोलक के पैसे को एम/इस राजा टेंट & डेकोरेटर्स जैसी सेल कंपनियों को भेज गया है । गोलक के फंड को फर्जी बिलो के सहारे भी भारी मात्रा में हेर-फेर की गयी है। जिसकी जांच चल रही है।  दिल्ली गुरुद्वारा कमिटी के भ्रस्टाचार के केसो को उजागर करने के लिए, लंबे समय से कानूनी लड़ाई लड़ने वाले परमजीत सिंह सरना और हरविंदर सिंह सरना ने प्रेस वार्ता के जरिए जानकारी दी " बादल के चहेते लोगो ने पंजाब को बर्बादी की राह पर ढेकलने के बाद दिल्ली का बीड़ा उठाया हुआ है। लेकिन हम ऐसा होने नही देंगे। इन नकाबपोशों को एक-एक...

गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब परिसर में पुलिस के द्वारा किसानों को हिरासत में लेने पर जीके ने सिरसा को लिखा पत्र देखिये

Image
गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब परिसर में पुलिस के द्वारा किसानों को हिरासत में लेने पर जीके ने सिरसा को लिखा पत्र देखिये *जीके ने पूछा,क्या गुरुद्वारा परिसर में भी धारा 144 लागू हो गई है ?* नई दिल्ली (8 जुलाई 2021) गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब परिसर में 1 जुलाई 2021 को दिल्ली पुलिस के द्वारा किसानों को हिरासत में लेने के मामले पर विवाद हो गया है। जागो पार्टी के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने इस मामले पर हिरासत में लिए गए किसानों से आज जागो पार्टी दफ्तर में मुलाकात करने के बाद दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की कार्यशैली पर सवाल उठा दिए। कमेटी अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा को लिखे पत्र में जीके ने सिरसा से 10 सवाल पूछे है। जीके ने सिरसा से पूछा है कि पुलिस को गुरुद्वारा परिसर में आने तथा किसानों को हिरासत में लेने की मंजूरी किस ने दी थी ? क्या गुरुद्वारा परिसर में भी धारा 144 लागू हो गई है ? किसानों की गुरुद्वारा परिसर से गिरफ्तारी के 7 दिन बाद आप चुप क्यों है ? पुलिस ने बच्चों को दबोचकर बसों में भरा, आपने पुलिस के उच्च अधिकारियों या सरकार के सामने इस मामले को उठाया ? दिल्ली कमेटी दफ...