Posts

Showing posts with the label सरकारी कर्मी को चप्पल से पीटने के बाद सोनाली ने माफी मांगी

सरकारी कर्मी को चप्पल से पीटने के बाद सोनाली ने माफी मांगी, बोलीं- मैंने गलती कर दी

Image
सरकारी कर्मी को चप्पल से पीटने के बाद सोनाली ने माफी मांगी, बोलीं- मैंने गलती कर दी हिसार। हरियाणा में हिसार स्थित एक मंडी में मार्केट कमेटी के सचिव सुल्तान सिंह को सैंडिल से पीटने वाली भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट को अपने किए पर पछतावा हो रहा है। एक वीडियो जारी कर उन्होंने माफी मांगी। आज सोनाली ने कहा, 'मैंने कानून हाथ में लेकर गलती कर दी। अब मैं गुस्से का नहीं, कानून का सहारा लूंगी।' बता दें कि, मार्केट कमेटी सचिव को थप्पड़ और चप्पल मारने की घटना 5 जून की दोपहर को हुई थी। जहां बालसमंद में बनाई गई अस्थाई अनाज मंडी में दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। तब पुलिसकर्मी समेत काफी लोग मौजूद थे। ​देखते ही देखते सोनाली ने सुल्तान के गाल पर थप्पड़ मार दिया। उसके बाद अपनी सैंडिल उतारी और कई बार सुल्तान के मुंह पर मारी। सुल्तान पर अपशब्द बोलने के आरोप लगाए। इस घटना के वीडियो वायरल हो गए। सोनाली की इस हरकत पर लोग उन्हें फेसबुक-ट्विटर पर ट्रोल करने लगे। यह मामला तूल पकड़ता चला गया। कांग्रेस की ​हरियाणा इकाई के सभी नेताओं ने सोनाली के मामले पर सत्ताधारी दल भाजपा पर सवाल दागे। जींद स्थित खाप पंचायत न...