Posts

Showing posts with the label डॉ. मलिक करेंगे मुख्यमंत्री से शिक्षा क्षेत्र राहत पैकेज की मांग

डॉ.कुलदीप मलिक करेंगे मुख्यमंत्री से शिक्षा क्षेत्र में विशेष राहत पैकेज की मांग के अभियान की शुरुआत

Image
आई टी एस इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर एवं मेरठ सहारनपुर मंडल से आगामी एमएलसी चुनाव (शिक्षक वर्ग) के प्रत्याशी डॉ. कुलदीप मलिक आगामी सोमवार से मुख्यमंत्री से शिक्षा क्षेत्र के लिऐ विशेष राहत पैकेज की मांग के लिए अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। इस अभियान के तहत डॉ. कुलदीप मलिक अपने निर्वाचन क्षेत्र के 9 जिलों में जिलाधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर शिक्षा क्षेत्र में विशेष राहत पैकेज की मांग करेंगे, जिसकी शुरुआत वह आगामी सोमवार से सहारनपुर जिले के जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर करेंगे। डॉ. मलिक के अनुसार वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश के प्राइवेट शैक्षणिक संस्थान वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते पिछले कई महीनों से बंद है, इन संस्थानों की आय का एकमात्र साधन छात्रों द्वारा दिया गया शुल्क है, जो पिछले कई महीनों से संस्थानों को प्राप्त नहीं हो रहा है। इस स्थिति में प्रबंधक शिक्षकों/कर्मचारियों को वेतन देने में असमर्थता व्यक्त कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में प्राइवेट शैक्षणिक संस्थानों का शिक्षक भुखमरी की कगार पर पहुंच चुका है। दूसरी तरफ सरकारी शिक्षक लंबे समय से पुरानी पेंशन की बहाली एव...