कांग्रेस ने लगायी मजदूर पंचायत, कहा मजदूर विरोधी है भाजपा सरकार
*मजदूर विरोधी भाजपा ने किसी को भी रोजगार नहीं दिया-अजय कुमार लल्लू* *प्रदेश के मजदूरों के साथ धोखा और छल हुआ है- अजय कुमार लल्लू* *इंवेस्टर मीट में हज़ारों करोड़ के एमओयू साइन हुए, उन उद्योग में कितने श्रमिको को रोजगार मिला-अजय लल्लू* *प्रदेश के मजदूरों के साथ धोखा और नौटंकी कर रहे है योगी-पंकज मलिक* *पंचायत में छलका मजदूरों का दर्द, अपने बीवी-बच्चो का दुःख-दर्द किया साझा* *लॉकडाउन के चलते मेरे बीवी-बच्चे भिखारियों की तरह भोजन मांगते रहे- यह कहते हुए हुए मजदूर की आँख भर आई* लखनऊ, 26 जून 2020 । कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आज श्रमिक भाइयों के साथ महापंचायत करके उनके दुःख दर्द को जाना। पंचायत में श्रमिक भाइयों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि मौजूदा सरकार ने एक भी मजदूर को रोजगार नहीं दिया है बल्कि मजदूर गरीब विरोधी योगी सरकार मजदूरों को धोखा देने का काम कर रही है । वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आत्मनिर्भर यूपी रोजगार अभियान के तहत अन्य प्रदेशो से लौटे मजदूरों को...