Posts

Showing posts with the label बुंदशहर

दिल्ली नगर पालिका के चेयरमैन धर्मेंद्र कुमार ने मंगलदीप प्रज्जवलित कर राजेन्द्र बाबू के प्रति सम्मान व्यक्त किया

Image
 *प्रथम राष्ट्रपति डा.राजेन्द्र प्रसाद की 136वीं जयंती पर राष्ट्र ने उनका कृतज्ञ स्मरण किया* राजेन्द्र चिंतन समिति द्वारा आयोजित समारोह का आरंभ नई दिल्ली नगर पालिका के चेयरमैन धर्मेंद्र कुमार ने मंगलदीप प्रज्जवलित कर राजेन्द्र बाबू के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राजेन्द्र बाबू ने  स्वाधिनता  संग्राम में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। गांधी, नेहरू,सरदार पटेल के साथ  कंधे से कंधा मिलाकर राष्ट्र को स्वाधीन कराने में उनका अनुकरणीय योगदान रहा।  नगर पालिका के सचिव बृज मोहन मिश्रा ने कहा कि डा. राजेन्द्र प्रसाद ने सादगी और नैतिकता के उच्च मापदंड स्थापित किये.आज हम उनके दिखाये गये रास्ते पर चलकर उनको सच्ची श्रद्धांजली अर्पित कर सकते हैं।  राजेंद्र चिंतन समिति के संयोजक राम कृष्ण शर्मा ने डा. राजेन्द्र प्रसाद द्वारा किये गये कार्यो को विस्तार से बताते हुए कहा कि वह एक महान स्वतंत्रता सेनानी एवं सच्चे देशभक्त थे। उनका संविधान की रचना में विशेष योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि राजेन्द्र बाबू ने अपने त्याग, तपोनिष्ठ जीवन को राजनीतिक गरिमा प्रदान की।  म...

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई चंद्रशेखर आजाद के आदेशानुसार राष्ट्रीय कोर कमेटी की मिटिंग मे बुलन्दशहर जिले के जिला अध्यक्ष की घोषणा

Image
आज 10 जुन को दिल्ली केन्द्रीय कार्यालय पर  आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई चंद्रशेखर आजाद के आदेशानुसार राष्ट्रीय कोर कमेटी की मिटिंग मे बुलन्दशहर जिले के जिला अध्यक्ष की घोषणा की गयी साथ साथ युथ बिर्गेड के जिला अध्यक्ष की भी घोषणा की गयी । सर्वसम्मति से वरिष्ठ नेता एडवोकेट मदनलाल गोतम को जिला अध्यक्ष व ललित भाटी को चन्द्रशेखर आज़ाद युथ बिर्गेड का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया । राष्ट्रीय कोर कमेटी की‌ मिटिंग मे सभी सदस्यों ने बुलन्दशहर जिला अध्यक्ष से एक सप्ताह के अन्दर जिला कमेटी गठित कर केन्द्रीय कार्यलाय को सोपने को कहा गया। राष्ट्रीय कोर कमेटी की मिटिंग मे उपस्थित पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष  रविन्द्र भाटी,पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी,पुर्व विधायक वासूदेव बाबा पुर्व विधायक सुनील कुमार चित्तोङ ,रिटायर्ड आईएएस निलरत्न ,वीरेंद्र कुमार श्रीस पूर्व मंत्री धर्मेंद्र गौतम,पूर्व जिलाध्यक्ष वरिष्ठ नेता बीर सिंह आदि साथी उपस्थित रहे। हाजी सबील प्रवक्ता व सदस्य राष्ट्रीय कोर कमेटी (आसपा)