Posts

Showing posts with the label झांसी मऊ रानीपुर

रानीपुर झंडा मोहल्ला वार्ड नंबर 12 में हुआ कातिलाना हमला

Image
  रानीपुर झंडा मोहल्ला वार्ड नंबर 12 में हुआ कातिलाना हमला  जिसमें दो भाई हुए गंभीर रूप से घायल बड़े भाई को किया दिल्ली रेफर आंख में गंभीर चोट आने के कारण हमलावरों ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा राजू यादव बा संदीप यादव दशहरा के दिन घर के अंदर रात्रि में कर रहे थे पूजा मोहल्ले के ही 8 लोगों ने पहले की गाली गलौज गाली गलौज मना करने पर घर के अंदर घुस कर लाठी डंडा बका कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला जिससे राजू यादव के सर में बा आंख में आई गंभीर चोट सिर में तीन जगह लगे 27 से ज्यादा टांके जिससे राजू की आंख के अंदर का मांस फट जाने के कारण एक आंख हुई खराब आंख का ऑपरेशन के लिए किया उन्हें दिल्ली रेफर संदीप यादव को भी आई सिर में गंभीर चोट सिर में आए 12 टांके राजू की पत्नी को भी सिर में कुल्हाड़ी लगने से आए तीन टांके संदीप की मम्मी भी बचाने आए तो उन्हें भी लाठियों से पीटा जिसमें  हाथों में आई चोट गंभीर घायल होने पर मऊ के सामुदायिक चिकित्सालय में ले गए वहां से डॉक्टरों ने झांसी मेडिकल के लिए किया रेफर थाना नवाबाद में हुआ मुकदमा दर्ज जिसमें 8 लोगों के खिलाफ धारा 147 149 452 326 323 504 506...

विद्युत विभाग द्वारा चेकिंग अभियान के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत:रिपोर्ट शशिकांत तिबारी

Image
झाँसी एडिटर मिलन परिहार गरौठा झांसी|विद्युत विभाग द्वारा लगातार चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत आज 33/11KV उपकेंद्र  गरौठा  से निर्गत  11KV चौथामील  फीडर  के अंतर्गत  ग्राम  भदरवारा  मे विद्युत्  चेकिंग की तो दो व्यक्ति  अवैध  रूप  से कटिया  डालकर  विद्युत्  चोरी करते  पाए  गए ! फीडर पर अवैध  रूप से मोटरे  चलने  के कारण  फीडर ओवरलोड  चल रहा  है  आगे  भी विद्युत्  चेकिंग अभियान  चालू  रहेगा | विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने कहा कि विद्युत चोरी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी| उन्होंने सभी ग्रामवासियो क्षेत्रवासीओ  से आग्रह  है की विद्युत् संयोजन  के बाद ही बिजली  जलाये  अन्यथा   विद्युत्  चोरी करने  वाले के खिलाफ  कारवाही  की जाएगी  मौके पर अधिशाषी अभियंता  इंजीनियर  मनोज  कुमार  राय, उपखण्ड  अधिकारी...

गरौठा की पीडित महिला पहुँची डीएसपी गरौठा के द्वार की न्याय की माँग जानिये क्या है पूरा मामला

Image
*रिपोर्ट मिलन परिहार (झाँसी)* तहसील क्षेत्रांतर्गत थाना गरौठा ग्राम निपान निवासी ममता देवी पत्नी श्यामलाल ने बताया कि ग्राम का ही युवक बृजकिशोर पुत्र लक्ष्मण मेरे घर दिनांक 15/10/2020 को आया और शराब के नशे में गन्दी गन्दी गालियां दीं। वह आए दिन शराब पीकर गाली गलौज करता है।पीड़िता ने बताया कि वह उक्त व्यक्ति से काफी परेशान है यह व्यक्ति मुझे एवं परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मारने की धमकी देता है तथा कभी भी किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है। पीड़ित महिला ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।

गरौठा CHC में हैंड वाशिंग डे मनाया गया हमारा हाथ हमारा भविष्य हाथ धोने के संदर्भ में लोगों को किया जागरूक

Image
*रिपोर्ट मिलन परिहार (झाँसी)* आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरौठा में हेंड वाशिंग डे मनाया गया| हेड वाशिंग डे 15 अक्टूबर को मनाया जाने वाला वार्षिक विश्व समर्थित दिवस है जो साबुन के साथ हाथ धोने एवं बीमारियों से बचाव और जीवन की सुरक्षा के लिए एक आसान प्रभावी और बेहतर तरीके के रूप में जागरूकता बढ़ाने और समझने के लिए समर्पित है| सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी संजीव सिंह ने स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले लोगों को हेड वॉशिंग डे पर साबुन से हाथ धुलाकर जागरूक किया| जिससे सार्वजानिक स्थानों एवं घरेलू स्तर पर हाथ धोने के व्यवहार को बढ़ावा दिया जा सके| वहीं उन्होंने कहा कि हम सभी को स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण में अगर जीना है तो साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा| क्योंकि शरीर का हर अंग महत्वपूर्ण है हेड वाशिंग डे पर हम सभी केवल अपने हाथों को ही स्वस्थ रखने का संकल्प ना लें बल्कि अपने पूरे शरीर को स्वस्थ और स्वच्छ रखने का संकल्प लें ताकि हमारा आने वाला भविष्य स्वस्थ और सुरक्षित हो| इस मौके पर शिवाकांत मुनीर खान अमित सचान सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्टाफ एवं आशा कार्यकर्ती मौजूद रही|

झाँसी में थाने आई महिला के साथ महिला आरक्षियों ने की मारपीट, एक आरक्षी सस्पेंड

Image
    * रिपोर्ट मिलन परिहार (झाँसी)* झांसी। जहां एक ओर थाना समाधान दिवस में पहुंचे मंडल के कमिश्नर, आईजी, जिलाधिकारी व एसएसपी द्वारा पुलिस थानों में आने वाले फरियादियों के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा शालीनता व सदव्यवहार किये जाने का आदेश दिया जाता है तो वहीं ठीक तीन दिन बाद उन्हीं के पुलिसकर्मियों द्वारा उनके आदेश की धज्जियां उड़ाई जाती दिखाई दे रहीं हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में शहर कोतवाली में तैनात दो महिला पुलिस आरक्षियों द्वारा थाने में आने वाली एक महिला की जबरदस्त पिटाई करते हुए नजर आ रहीं हैं। हालाकि शोसल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दे दिये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात कोतवाली थाना क्षेत्र के छनियापुरी निवासी एक महिला अपने भाई के मामले में किसी प्रकार की जानकारी लेने पहुंचती है। यह जानकारी लेना उस महिला को बहुत महंगा पड़ जाता है। रात्रि में थाने में सिविल डेªस में मौजूद महिला आरक्षी सीमा व पुलिसवर्दी में महिला आरक्षी इन्द्रावती द्वारा किसी बात को लेकर महिला की जबरदस्त पिटाई कर दी जाती है। पास म...

सट्टा माफिया प्रेम खटीक की पत्नी ने दतिया पुलिस पर लगाया एक करोड़ फिरोती मागने का आरोप

Image
झांसी।सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में रहने वाले सट्टा माफिया की पत्नी मध्य प्रदेश पुलिस पर एक करोड़ रुपए फिरौती करने की मांग का आरोप लगाते हुये झाँसी पुलिस से  मदद की गुहार की है।  सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के सीपी मिशन कम्पाउंड निवासी श्रीमती लक्ष्मी देवी पत्नी प्रेम खटीक अपनी बेटी के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। जहां शिकायत करते हुए बताया कई महीनों से उसका और उसके बच्चों का प्रेम खटीक से कोई सम्बंध नहीं है। एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र मंेलक्ष्मी देवी ने बताया कि 8 अक्टूबर को वह घर पर नहीं थी। बच्चे अकेले घर पर थे। तभी दोपहर में मध्य प्रदेश की दतिया कोतवाली पुलिस उनके घर आई और चोरी से गेट खोलकर अंदर घुस गई। बड़ी बेटी ने जब पुलिस से कारण पूछते हुए विरोध किया तो उन्होंने बच्चों से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्रता की। यह देख जब उसके बेटा गौरव ने भी विरोध किया तो दतिया पुलिस उसे जबरन उठाकर अपने साथ ले गई, साथ धमकी देते हुए गये कि 24 घंटे में एक करोड़ रुपए फिरौती लेकर दतिया में उनके आवास पर आ जाए, नहीं तो गौरव के खिलाफ गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जायेगा। पीड़िता ने किसी प...

रानीपुर में 10 से 6 बजे तक बंद होने जा रही विद्युत आपूर्ति आज बन्द नही की जाएगी

Image
  मऊरानीपुर तहसील अंतर्गत आने वाली कस्बा रानीपुर में आज होने वाली 10:00 से 6:00 तक की बंद होने जा रही विद्युत आपूर्ति आज बंद नहीं की जाएगी। अधिशासी अभियंता मनोज राय के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कस्बा रानीपुर में आज लोगों की सुविधा के लिए विद्युत विभाग द्वारा महा शिविर का आयोजन पुरानी सब्जी मंडी में किया जा रहा है। जिसके चलते आज होने वाली कटौती अन्य किसी दिन की जाएगी। विद्युत शिविर में लोगों के विद्युत बिलों में सुधार, मीटर बदलने से संबंधित शिकायतें आदि अन्य सभी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। प्रातः 11:00 बजे से प्रारंभ हो गया है। शिविर में मुख्य रूप से अधिशासी अभियंता मनोज राय के साथ उपखंड अधिकारी ग्रामीण जेके यादव, अवर अभियंता गया प्रसाद गौतम एवं अन्य विद्युत स्टाफ उपस्थित है।  ब्लॉक बंगरा रानीपुर से देवेन्द्र आर्य के साथ ब्यूरो चीफ भागचंद आर्य की रिपोर्ट

गोशाला के नाम पर लाखों का बजट फिर भी सड़कों पर भूखे मवेशी

Image
  सफेद हाथी बन कर रह गई पंचायतों में बनी गौशाला   गजेंद्र सिंह तोमर की ग्रामीण रिपोर्ट मऊरानीपुर में योगी सरकार बनने के बाद गायों की सुरक्षा व्यवस्था और उनकी देखभाल के लिए सरकार द्वारा कई फैसले लिए गए थे ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्रों में गौशाला बनवाने के लिए खूब बजट आया गौशाला भी बनवाई गई और इन सब की निगरानी हेतु अलग से बजट और आयोग का गठन भी किया गया लेकिन मवेशियों को भरा क्षेत्र खिला रहा हैं भरा देवरी पुरवा आदि ऐसे गाव हैं जहां गौशाला नहीं बनवाई गई जिसकी वजह से किसान रात दिन खेतों की रखवाली कर रहा है लेकिन हाल उन ग्रामीणों का भी सही नहीं है जहां गौशाला का निर्माण हो चुका है लेकिन बावजूद अभी स्थिति जहां थी वही है गाय और छोटे-छोटे गोवंश रोज सड़कों पर घूमते रहते हैं आपको बता दें विकासखंड मऊरानीपुर के अंतर्गत आने वाले खिलाया बड़ा घाट कोटरा कदौरा बमोरी सोहागी पठा ढकवारा आदि तमाम पंचायतों में तहसीलों की संख्या में आवारा गाय सड़कों पर भृमण करती दिखाई दे रही एवं यही हाल तमाम ग्रामीणों के बीचो-बीच निकले जनपद को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग मुख्य सड़कों का है जिस पर र...

पावर लूम मशीन चलाते समय विद्युत करंट लगने से हुई मौत

Image
 मऊरानीपुर मोहल्ला शिवगंज में बुनकर की मृत्यु  जिला झांसी के अध्यक्ष भगवानदास कोरी ने बताया कि परम सम्माननीय दीदी  महासचिव प्रियंका गांधी राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं परम आदरणीय उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय अजय कुमार लल्लू जी ने दिनांक 09/09/2020 को समय दोपहर 12:00 बजे तहसील मऊरानीपुर मोहल्ला शिवगंज में कोरी जाति के बुनकर की मृत्यु पावर लूम मशीन चलाते समय पावर लूम में विद्युत का करंट दौड़ने से हुई मृतक की आयु कैलाश नारायण उम्र 55 वर्ष थी जिसका पता लगते ही कांग्रेस जनों के साथ शोकाकुल परिवार से मिलने के लिए पहुंचा उस परिवार की दयनीय स्थिति को देखकर बहुत पीड़ा हुई

सेवा सप्ताह के अंतर्गत भाजपाइयों ने शिविर लगाकर कराया निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण

Image
  मानव सेवा करना ही भाजपा का धर्म...   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 में जन्मदिन के अवसर पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा द्वारा सेवा सप्ताह का आयोजन किया गया जिसके तहत एक शिविर आयोजित कर नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण कराया गया शिविर की मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक बिहारी लाल आर्य रहे अध्यक्षता जमुना प्रसाद कुशवाहा ने की विशिष्ट अतिथि के तौर पर   चंद्रजीत गुर्जर जगदीश कुशवाहा  चंचल कंथारिया  अशोक गिरी रहे। शिविर में क्षेत्र सेआये तमाम लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया एवं निशुल्क चश्मे वितरित किए गए अपने संबोधन में विधायक बिहारीलाल आर्य ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का 70 वां जन्मदिन 17 सितंबर को है इसलिए देशभर में भाजपा पिछड़ा मोर्चा द्वारा सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है जिसके तहत तमाम सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं विधायक बिहारीलाल आर्य ने  कहां कि देश में जगह-जगह ऐसे शिविरों का आयोजन किया जा रहा है कहीं स्वास्थ्य शिविर कहीं विकलांगों को उपकरण बांटने का शिविर कहीं रक्त शिविर इसी तरह की शिविरों का आयोजन कर भाजपाई अपने प्रधानमंत्री का 70 वां जन्मदिन मना...

करंट लगने से युवक क़ी मौत..........

Image
  मऊरानीपुर। करंट की चपेट में आने से  युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए परिजन उसे  अस्पताल ले गए। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में हाहाकार मच गया है। जानकारी के अनुसार रविवार को सुवह लगभग 8 बजे कोतवाली क्षेत्र के कदौरा गांव का निवासी रामपाल 25 पुत्र घनश्याम पाल अपने गाँव मे किसी कार्य को कर रहा था तभी वहाँ से  निकली विधुत लाइन मे उसका शरीर छू गया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया इसके बाद गंभीर रूप से झुलसे रामपाल  को मऊरानीपुर  स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र   ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतक के परिजनों के साथ ही पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्राम कदौरा से असगर अली की रिपोर्ट

झांसी जिला अध्यक्ष अधिवक्ता संघ छोटेलाल वर्मा नियुक्त किए गए

Image
  बंगरा ब्लॉक के ग्राम उल्दन में नवनियुक्त समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता संघ एडवोकेट छोटे लाल वर्मा ने यादव मार्केट पहुंचकर स्वर्गीय श्री डीएसपी गोविंद सिंह यादव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की छोटेलाल वर्मा ने मीडिया से रूबरू होकर जानकारी दी कि समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सांसद चंद्रपाल यादव ने जिला अभियंता संघ का अध्यक्ष नियुक्त किया है  जिसके लिए माननीय चंद्रपाल यादव स्वम आने वाले थे पर कुछ विशेष कारणों की वजह से वह नही आ सके जिसके लिए मुझे खेद है लेकिन मैं पूरी लगन और निष्ठा से इस पद की गरिमा बनाये रखूंगा और पूरी लगन और ईमानदारी से कार्य करुगा जिसमें बीरेंद्र अहिरवार बगरोनी युवा नेता मुकेश अहिरवार अजय अहिरवार युवा नेता  भरत कुमार  हरिओम सुनील यादव एवं कार्यकर्ताओं ने अपने जिला अध्यक्ष अभि वक्ता संघ  को फूल माला पहना कर स्वागत किया  उल्दन से पुष्पेंद्र सिंह तोमर की रिपोर्ट

विवादित प्लाट पर उप जिलाधिकारी के यथास्थति आदेश की जम के उड़ाई जा रही धज्जियां

Image
  रानीपुर के ग्राम निमोनी मे टिकरी रोड  4लाइन हाइवे पर विवादित प्लाट पर उप जिलाधिकारी के यथास्थति आदेश की जम के धज्जियां उड़ाई जा रही है  विपक्षी दल जो की कार्यरत  लेखपाल है  तहसील टहरौली मे, अपनी दबंगई से प्लॉट पर काम लगाने से बाज नई आ रहा है    ब्लॉक बंगरा से देवेन्द्र आर्य की रिपोर्ट

कर्ज व आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने लगाई फांसी कांग्रेस के किसान प्रदेश अध्यक्ष ने की मदद दिलाये जाने की मांग

Image
कोरोना महामारी के बीच कर्ज व आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसानों की आत्महत्याओ का सिलसिला निरन्तर जारी बना हुआ है। जिसके चलते एक सप्ताह में झांसी जनपद की मऊरानीपुर तहसील में दो किसानों ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर फांसी लगा ली। जिसके बाद किसान का पूरा परिवार सदमे में बना हुआ है।  झांसी जनपद के मऊरानीपुर तहसील के लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम धवाकर निवासी पूरन लाल पुत्र दौलत अहिरवार (46) वर्ष का शव  बुधवार की सुबह लगभग 7 बजे  कमरे के खूंटे पर टंगा मिला।  परिवार के लोगो द्वारा शव को टंगा देख उनके होश उड़ गए। और आनन फानन में सभी लोग पूरन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये। जहाँ पर  चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।  मृतक के पुत्र व भाई हरिराम ने बताया कि मृतक ने दो वर्ष पूर्व अपनी पुत्री की शादी की थी। जिसमे लगभग 4 लाख का कर्ज लिया था। जिसको चुकाने के लिए वह दिल्ली मजदूरी करने गया था। लेकिन लॉक डाउन हो जाने के बाद वह दिल्ली से 15 दिन पूर्व ही आया था। लेकिन वह कर्ज व आर्थिक तंगी के चलते काफी परेशान दिख रहा था। तथा उसी के चलते विगत रात्रि कमरे में खूंटा पर तौलिया से ...

सिलेंडर में लगी आग से घर ग्रहस्थी का सामान जलकर खाक

Image
मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला दुवे चौक में सोमवार की सुबह खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग से घर गृहस्ती का सामान जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड टीम व कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। सोमवार की सुबह मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला दुवे चौक निवासी रामगोपाल बिलैया के मकान में खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर में आग लग  गयी। धीरे-धीरे आग की चपेट में घर गृहस्ती का सामान धू धू कर जलने लगा। घटना की सूचना आस-पड़ोस के लोगों व परिजनों द्वारा फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड टीम के प्रभारी नरेंद्र मिश्रा ने अपनी टीम के साथ बमुश्किल आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक आग पर काबू पा सकते थे तब तक घर गृहस्ती का सामान जलकर खाक हो गया था। पीड़ित रामगोपाल ने बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति वैसे ही खराब थी और ऐसे में घर गृहस्ती का सामान जलकर खाक हो जाने से उसे काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।