Posts

Showing posts with the label पत्रकारों मे एकता की जरूरत है प्रहलाद गौतम

पत्रकारों पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने वालों पर कराया जाएगा मुकदमा दर्ज.. प्रहलाद गौतम

Image
लखनऊ :- एक थाने के अंतर्गत चौकी के चौकी इंचार्ज द्वारा दबंगों दबाव मे आकर सही खबर छापने के वजह से एक पत्रकार को फर्जी मुकदमों मे फ़साने की धमकी दी जा रही है पीड़ित पत्रकार हमारे संपर्क मे है पत्रकार द्वारा शिकायती पत्र प्राप्त होते ही कार्यवाही की जाएगी पुलिस प्रशासन मे बैठे हुए अधिकारियों से कहना चाहता हूँ कि किसी भी पत्रकार को फर्जी मुकदमों मे फ़साने की कोशिश ना करें पत्रकार है तो सही खबर छापेगा ही, यदि किसी भी पत्रकार पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया तो फर्जी मुकदमा दर्ज कराने वाले के ऊपर भी मुकदमा दर्ज कराया जाएगा

पत्रकारों मे एकता की जरूरत है - प्रहलाद गौतम

Image
  उत्तर प्रदेश मे 75 जिले हैं और एक जिले मे पत्रकारों के लगभग 3 से 4 संघठन हैं इस तरह से उत्तरप्रदेश में पत्रकारों के लगभग सैकड़ों संघठन पंजीकृत है फिर भी पत्रकारों को धमकी कैसे मिल जाता है पत्रकारों के ऊपर हमला कैसे हो जाता है पत्रकारों के ऊपर फर्जी मुकदमा कैसे कायम कर दिए जाते हैं इसका एक ही कारण है कि पत्रकारों मे आपस में एकता नहीं है और दूसरा बड़ा कारण अधिकारियों के सामने एक दूसरे की बुराई करना है इस बुरी आदत को छोड़ना होगा  अब  यदि किसी भी पत्रकार के साथ कोई भी दुर्घटना होती है या द्वेष भावना से फर्जी मुकदमा दर्ज कराया जाता है तो उत्तर प्रदेश के सभी पत्रकारों को संगठन भावना से ऊपर उठकर एक होना होगा