Posts

Showing posts with the label धर्म

बाला साहिब अस्पताल शुरू करने के लिए सरदार गुरप्रीत सिंह निक्कू पहुचे अपने कार्यकर्ताओं के साथ

Image
  सरदार गुरप्रीत सिंह निक्कू (सेक्रेटरी जरनल शिरोमणि अकाली दल दिल्ली युथ विंग) अथवा प्रत्याशी कनॉट प्लेस वार्ड न 14 अपने साथिओ के समेत बाला साहिब में अरदास समागम में शामिल हुए और बाला साहिब हॉस्पिटल को जल्द चालू करने की अरदास करी !

बाला साहिब अस्पताल शुरू करने के लिए सरना दल के साथ सरदार गुरप्रीत सिंह निक्कू ने की अरदास

Image
  नई दिल्ली (10 जनवरी,2021) : दिल्ली की संगतो के लिए पहेली का पर्याय बन चुका बाला साहिब मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल, दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधन कमिटी चुनाव के करीब आने से उम्मीदों के गोते फिर लगाने शुरू कर दिए है।  जिसमे सरदार गुरप्रीत सिंह निक्कू (सेक्रेटरी जरनल शिरोमणि अकाली दल दिल्ली युथ विंग) अथवा प्रत्याशी कनॉट प्लेस वार्ड न 14 अपने साथिओ के समेत बाला साहिब में अरदास समागम में शामिल हुए और बाला साहिब हॉस्पिटल को जल्द चालू करने की अरदास करी ! दरअसल 2013 में आलीशान अस्पताल की नीवं रखने वाले परमजीत सिंह सरना ने इसको दुबारा शुरू करने के लिए कोशिशें करनी शुरू कर चुके है। इसी के तहत उनकी शिरोमणि अकाली दल दिल्ली SADDपार्टी ने भारी सांख्य में दिल्ली की संगतो और कार्यकर्ताओं के संग अरदास समागम का आयोजन किया। जिसकी मुख्य वजह 500 बेडो के भव्य अस्पताल को फिर से शुरू करके, दिल्ली की संगत को सौंपना है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह अस्पताल विश्वस्तरीय होगा जिसके निर्माण से हजारों जरूरत मंदो को मुफ्त इलाज के साथ ही  स्वास्थ्य बीमा का लाभ भी मिलेगा। अरदास प्रार्थना में भारी संख्या में संगत और...

*महर्षि दयानन्द का बलिदान सदियों तक प्रेरणा देता रहेगा -राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य*

Image
शुक्रवार 30 अक्टूबर 2020, केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में आर्य समाज के संस्थापक, महान समाज सुधारक महर्षि दयानन्द सरस्वती के 137 वे बलिदान दिवस पर आर्य गोष्ठी का आयोजन गूगल मीट पर किया गया । उल्लेखनीय है कि 30 अक्टूबर 1883 को स्वामी दयानंद जी का अजमेर में बलिदान हुआ था । यह कॅरोना काल में परिषद का 111वां वेबिनार था । केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि महर्षि दयानंद का बलिदान सदियों तक समाज का मार्ग प्रशस्त करता रहेगा। महर्षि दयानन्द महान क्रांतिकारी थे,उन्होंने हजारों लोगों के जीवन को प्रकाशित किया।। वे एक मात्र ऐसे व्यक्ति थे जिन्हें जीवन में 17 बार जहर पीना पड़ा । उन्होंने कहा था कि कोई कितना भी करे परंतु स्वदेशी राज सर्वोत्तम होता है । उन्होंने एक वैचारिक क्रांति को जन्म दिया जिसने लोगों के सोचने की दिशा ही बदल डाली । स्वामी जी की प्रेरणा से हजारों नोजवान आजादी की लड़ाई में कूद पड़े, कांग्रेस के इतिहासकार पट्टाभि सीतारमैया ने भी लिखा कि देश की आजादी में 80% योगदान आर्य समाजियों का रहा । आज फिर स्वामी जी से प्रेरणा लेकर कुरीतियों व रूढ़ियों के वि...

राजस्थान के करौली घटना पर सरकार के मुवावजे से ब्राह्मण ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया संतुष्ट नहीं

Image
 राजस्थान के करौली जिले के सपोटरा इलाके में पुजारी बाबूलाल वैष्णव को कुछ लोगों ने बुधवार को पेट्रोल डालकर जला दिया था जयपुर के SMS अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार को पुजारी की मौत हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी कैलाश मीणा को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।जिसके बाद परिजन धरने पर बैठ गए थे जिसके बाद गहलोत सरकार ने परिजनों की मांग पूरी की तो पुजारी के परिजनों का धरना खत्म हो गया है. इससे पहले पीड़ित परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया था. पुजारी बाबूलाल के परिजनों का कहना था कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. साथ ही एसडीम ओपी मीणा, तहसीलदार दिनेश चंद्र मौके पर पहुंचे. राज्यसभा सांसद  डॉक्टर किरोड़ी मीणा से धरने को लेकर बातचीत हुई. प्रशासन ने परिवार जन को अनुबंध पर नौकरी, इंदिरा आवास, 10 लाख की आर्थिक सहायता के साथ साथ आरोपियों की गिरफ्तारी का भी आश्वासन दिया है. इसके बाद परिजनों का धरना खत्म हो गया. पुजारी के पार्थिव शरीर को संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाया गया है. लेकिन ब्राह्मण  ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया के फाउंडर...

लव जिहाद एक जन-सांख्यिक आक्रमण है : आलोक कुमार

Image
हिन्दू विश्व में 147 घटनाओं की सूची व तथ्य आँखें खोलने वाले नई दिल्ली। सितम्बर 25, 2020। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के केन्द्रीय कार्याध्यक्ष एडवोकेट श्री आलोक कुमार ने आज कहा है कि लव जिहाद जनसंख्या पर सुनियोजित आक्रमण है। पुलिस, सरकार और समाज इन तीनों को मिलकर सतर्कता पूर्वक समयोचित कार्यवाही हेतु आगे आना होगा। राष्ट्रीय जागरण की पाक्षिक पत्रिका “हिन्दू विश्व” के लव जिहाद विशेषांक का विमोचन करते हुए कहा कि लव जिहाद एक ऐसा षडयन्त्र है जो कुछ लोगों द्वारा जानबूझ कर पैसे, साधन व धार्मिक अंधविश्वासों के आधार पर चलाया जा रहा है। इसे रोका जाना नितांत आवश्यक है। पत्रिका में लव जिहाद की 147 घटनाओं की सूची सहित दिए गए तत्थ्य समाज की आँखें खोलने वाले होंगे।   विहिप कार्याध्यक्ष ने कहा कि केरल के मुख्यमंत्री ने 2012 में कहा था कि गत 3 वर्षों में 2667 हिन्दू लड़कियों ने इस्लाम स्वीकार किया तथा इसी बीच 79 लड़कियां वापस हिन्दू बनीं तथा 2 ईसाई। ये जो असंतुलन है, वह चिंता जनक है। सामान्य तौर पर लव जिहादी मुस्लिम युवक यह विश्वास करता है कि हिन्दू लड़कियों (खासकर निम्न आय वर्ग की) को, चाहे ध...

श्री दुर्गा उत्सव महासमिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम स्वामी ने कहा दुर्गा प्रतिमा हर हाल में स्थापित होगी

Image
श्री दुर्गा उत्सव महासमिति ने अध्यक्ष पुरुषोत्तम स्वामी की अध्यक्षता एवं महामंत्री अंचल अडजरिया के नेतृत्व में दुर्गा प्रतिमाओं को स्थापित करने के संबंध में ज्ञापन झांसी डीएम महोदय के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को प्रेषित किया इस अवसर पर महामंत्री  ने कहा दुर्गा प्रतिमाएं हर हालत में स्थापित होगी इस अवसर पर विजय जैन पीयूष रावत संजीव तिवारी किशोर तिवारी छोटू कुशवाह पुरुकेश अमरया रवि खटीक सुनील खटीक दीपक खटीक पवन खटीक छोटू शैलेंद्र स्वामी शैलेंद्र उर्फ मोनू गौरव आनंद और कार्तिक रावत आरके दुबे करण यादव सहित अनेकों समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

22 अगस्त को गणेश मूर्ति स्थापना का जानें शुभ मुहूर्त, रखें इन बातों का ध्यान

Image
   गणेश चतुर्थी का पर्व आज पूरे देश में मनाया जा रहा है. सौभ्य और समृद्धि के दाता गणेश जी को गणेश चतुर्थी के दिन घर पर पूरे भक्तिभाव से लाया जाता है और स्थापित किया जाता है. मान्यता है कि गणेश चतुर्थी के दिन घर पर गणेश जी की मूर्ति की स्थापना सुख शांति और आने वाले संकटों को दूर करती है. पंचांग के अनुसार शुभ मुहूर्त में ही गणेश जी की मूर्ति की स्थापना घर पर करनी चाहिए. ऐसा करने से पूर्ण लाभ प्राप्त होता है. 22 अगस्त को गणेश जी की मूर्ति की स्थापित करने का समय पंचांग के अनुसार बहुत ही सूक्ष्म है. इस शुभ समय अवधि में ही मूर्ति की स्थापना करनी चाहिए. गणेश जी की मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त पंचांग के अनुसार चतुर्थी की तिथि 21 अगस्त को रात्रि 11 बजकर 2 मिनट से आरंभ होगी. 22 अगस्त को शाम 7 बजकर 57 मिनट तक चतुर्थी की तिथि रहेगी. गणेश चतुर्थी पर गणेश चतुर्थी की पूजा दोपहर के मुहू्र्त में ही पूजा की जाती है क्योंकि गणेश जी का जन्म दोपहर में हुआ था. गणेश जी की पूजा का समय 22 अगस्त को दोपहर में 02 घंटे 36 मिनट का है. 22 अगस्त को गणेश चतुर्थी के दिन प्रात: 11 बजकर 06 मिनट से दोपहर 01 बजकर...

आस्था की अयोध्या पर क्या है खाश,किस मुहूर्त में होगा शिलायांस

Image
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अयोध्या में आज 12 बजकर 15 मिनट और 15 सेकंड पर राम मंदिर का भूमिपूजन करेंगे। खास बात यह है कि भगवान श्रीराम ने अभिजित मुहूर्त में जन्म लिया था और उसी मुहूर्त में आज मंदिर के लिए भूमिपूजन होने जा रहा है। पीएम मोदी दिल्ली से विशेष विमान से लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। यहां से हेलीकॉप्टर से अयोध्या के लिए जाएंगे। वहीं, राम मंदिर पूजन लिए अयोध्या सज-धजकर तैयार है। भगवान रामलला को रत्न जड़ित हरे रंग के वस्त्र पहनाकर तैयार किया गया है। रामलला के अलावा उनके सबसे बड़े भक्त हनुमानजी को भी आज नए वस्त्र पहनाए गए हैं। इसके अलावा राम जन्मभूमि परिसर की जिस जगह पर भूमि पूजन होना है उस जगह को भी सजाया संवारा गया है।  यह एक वक्त में नहीं होगी बल्कि अलग-अलग कालखंड में अलग-अलग ब्राह्मण पूजा कराएंगे। लेकिन प्रधानमंत्री जब पूजन करने बैठेंगे तो प्रयागराज के खास विद्वान कोविड-19 को ध्यान रखते हुए अकेले पूजन कराएंगे। आज होने वाले भूमि पूजन के कार्यक्रम को पूरा कराने के लिए काशी, अयोध्या, दिल्ली व प्रयागराज के विद्वानों को बुलाया गया है। अलग-अलग पूजा के अलग-अलग एक्सपर्ट हैं। पूरी टी...

दिल्ली भाजपा ने किया कवियों की शाम, अयोध्या के नाम' कार्यक्रम का आयोजन

Image
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता सांसद रमेश बिधूड़ी सहित कई दिग्गज नेता रहे मौजूद कई वर्षों के बाद अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन होने वाला है जिसके लिए पूरा देश हर्षोल्लास में डूबा हुआ है और सभी को इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए मन में उत्सुकता बनी हुई है इसी के चलते एक दिन पहले मंगलवार को भाजपा की दिल्ली इकाई की ओर से कवि सम्मेलन 'कवियों की शाम, अयोध्या के नाम' कार्यक्रम का आयोजन किया गया राम मंदिर भूमि पूजन के दिन घरों में जलाने के लिए भाजपा नेताओं ने मिट्टी के दियो को भी बांटना शुरू किया है। जिसमे दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने सोमवार को दीया वितरण अभियान का शुभारंभ किया था। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि भूमि पूजन के दिन को पर्व की तरह मनाएं और शाम को दीप जरूर जलाएं। दिल्ली भाजपा की ओर से चार अगस्त की शाम चार बजे आयोजित 'कवियों की शाम, अयोध्या के नाम' कार्यक्रम का प्रसारण दिल्ली भाजपा के ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किया गया। जिसमे आदेश गुप्ता ने अयोध्या में श्री राम मंदिर के भूमि पूजन की पूर्व संध्या पर आयोजित इस कार्यक्रम से ऑनलाइन ...

सांसद श्री मनोज तिवारी ने 11000 दीप वितरित किए

Image
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद श्री मनोज तिवारी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर अयोध्या में श्री राम मंदिर के भूमि पूजन वाले दिन घर-घर दीप जलाकर खुशियां मनाने के अभियान को बल देने के लिए आज रोहताश नगर में 11,000 दीप वितरित किए इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री कैलाश जैन विधायक श्री जितेंद्र महाजन पूर्वी दिल्ली नगर निगम में नेता सदन श्री प्रवेश शर्मा निगम पार्षद श्रीमती सुमन लता नागर श्रीमती रीना माहेश्वरी मंडल अध्यक्ष श्री धर्मवीर नागर सहित कई अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे इस अवसर पर श्री मनोज तिवारी ने कहा अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर बने ऐसी आस्था देश के करोड़ों हिंदुओं में थी और उसके लिए विगत 500 वर्षों तक करोड़ों हिंदुओं ने संघर्ष किया इस संघर्ष के दौरान लाखों हिंदुओं का बलिदान भी हुआ अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण देश के करोड़ों हिंदुओं का सपना था तो भारतीय जनता पार्टी का मुख्य संकल्प भी 5 अगस्त को भूमि पूजन के साथ करोड़ों हिंदुओं की आस्था के स्वाभिमान को बुनियाद मिलेगी तो वहीं भारतीय जनता पार्टी का संकल्प भी प...

रक्षाबंधन नारी जाति की रक्षा का संकल्प व सम्मान प्रतीक -राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

Image
*श्रावणी पर्व व रक्षाबंधन पर आर्य विचार गोष्ठी सम्पन्न* *यज्ञ,योग व स्वाध्याय को बनाये जीवन का अंग-दर्शनाचार्या विमलेश बंसल* रविवार, 2 अगस्त 2020, केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में "श्रावणी पर्व व रक्षाबंधन" विषय पर ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया । यह कोरोना काल मे परिषद का 67वां वेबिनार था।सभी ने नारी जाति की रक्षा व राष्ट्र रक्षा का संकल्प दोहराया। वैदिक विदुषी,दर्शनाचार्या विमलेश बंसल ने कहा कि श्रावणी का अर्थ होता है आर्ष ग्रंथों का सुनना सुनाना ,पढ़ना पढ़ाना अतः हमें इस दिन यज्ञ ,योग व स्वाध्याय का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा हमारे ऋषि मुनि पुरातन काल मे अपने आश्रमों ,गुफाओं आदि से निकल कर सामान्य जनों को वेदों और शास्त्रों के ज्ञान देने के लिए निकल आते थे। महर्षि दयानन्द के अनुयायी आर्य समाजी लोग भी इसे वेद प्रचार सप्ताह के रूप में भी मनाते है। यज्ञ,वेद व संस्कृति का प्रचार करने के लिए ये समय सर्वोत्तम माना गया है।साथ ही उन्होंने यज्ञोपवीत संस्कार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मातृ, पितृ व आचार्य ऋण को स्मरण रखने का संकल्प दिलवाया। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद क...

Sawan Maas 2020 : 47 साल बाद श्रावण मास में सोमवती अमावस्या और सोमवती पूर्णिमा का संयोग

Image
इस साल श्रावण मास सोमवार से शुरू होकर सोमवार को ही खत्म हो रहा है। तीन अगस्त तक चलने वाले श्रावण मास में पांच सोमवार का विशिष्ट योग बना है। श्रावण मास में दो सोमवार को विशेष रूप से अमावस्या और पूर्णिमा पड़ रहे हैं। श्रावण मास में सोमवती अमावस्या और सोमवती पूर्णिमा का संयोग 47 साल पहले बना था। श्रावण मास में पांच सोमवार 6 जुलाई प्रतिपदा, 13 जुलाई अष्टमी, 20 जुलाई अमावस्या, 27 जुलाई सप्तमी, 3 अगस्त पूर्णिमा पर विशेष योग बन रहे हैं। पंडित पवन शास्त्री रीवा वाले ने बताया कि सावन में सोमवती अमावस्या और सोमवार को पूर्णिमा का संयोग 47 साल बाद आया है। जबकि 20 साल बाद सावन सोमवार को सोमवती और हरियाली अमावस्या का संयोग बन रहा है। इससे पहले 31 जुलाई 2000 में सोमवती और हरियाली अमावस्या एक साथ थी। पं. केशव महाराज ने बताया कि इस साल हरियाली अमावस्या के दिन चंद्र, बुध, गुरु, शुक्र और शनि ग्रह अपनी-अपनी राशियों में रहेंगे। ग्रहों की इस स्थिति का शुभ प्रभाव कई राशियों पर देखने को मिलेगा। महिलाओं द्वारा तुलसी की 108 परिक्रमाएं की जाती हैं। सोमवार से शुरू और इसी दिन समापन का संयोग अब 2024 में बनेगा पंडित ...

Sawan Maas 2020: सावन मास के उपवास में इन बातों का रखे ख्याल, मिलेगा शिव का वरदान

Image
Sawan Maas 2020:  सावन मास भगवान महादेव को समर्पित है और इस मास में शिव की भक्ति करने से सुख-समृद्धि, आरोग्य के साथ मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसलिए शिवभक्त इस मास में भगवान भोलेनाथ की भक्ति श्रद्धापूर्वक करते हैं। सावन मास के उपवास विशेषकर सोमवार के व्रत का विशेष महत्व है। शिव भक्ति के लिए भक्त इन दिनों उपवास करते हैं। इस दौरान कुछ खास नियमों का पालन करना होता है और कुछ सावधानियां भी बरतनी होती है। उपवास में मिलती है शरीर को शक्ति सावन मास में भगवान भोलेनाथ कैलाश पर्वत को छोड़कर कुछ समय धरती पर निवास करते हैं। इसलिए इस दौरान महादेव की आराधना करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। मान्यता है कि इस मास में व्रत रखना स्वास्थ्य के लाभदायक होता है। इस समय जल जनित और वायु जनित रोगों के होने की संभावना ज्यादा होती है क्योंकि इस वक्त वातावरण में सूक्ष्मजीवों के प्रजनन में काफी वृद्धि होती है। व्रत के जरिए शरीर को विषैले पदार्थों से मुक्ति मिलती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता दुरुस्त होती है। उपवास में करें इन चीजों का सेवन सावन मास में सूर्योदय के पहले उठें और अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से स...

जब धरती से प्रकट हुए थे भगवान शिव और महाकाल मंदिर का ऐसे हुआ निर्माण

Image
मध्यप्रदेश की धार्मिक राजधानी यानी अवंतिका, उज्जैयिनी समेत कई नामों से प्रसिद्ध शहर उज्जैन। जहां भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग है। मां शिप्रा के तट पर बसा हुआ शहर अपनी धार्मिक मान्यताओं के लिए जाना जाता है।  उज्जैन को  भगवान महाकाल  की नगरी कहते हैं। शिव पुराण के अनुसार  उज्जैन  में बाबा महाकाल का मंदिर काफी प्राचीन है। इस मंदिर की स्थापना द्वापर युग में भगवान  श्री कृष्ण  के पालन करता नंद जी की 8 पीढ़ी पूर्व हुई थी। जैसा कि आप सभी जानते होंगे कि 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक इस मंदिर में दक्षिण मुखी होकर विराजमान है। महाकाल मंदिर के शिखर के ठीक ऊपर से कर्क रेखा गुजरी है। इसी वजह से इसे धरती का नाभि स्थल भी माना जाता है। उज्जैन के राजा प्रद्योत के काल से लेकर ईसवी पूर्व दूसरी शताब्दी तक महाकाल मंदिर के अवशेष प्राप्त होते हैं। महाकालेश्वर मंदिर से मिली जानकारी के अनुसार ईस्वी पूर्व छठी सदी में उज्जैन के राजा चंद्रप्रद्योत ने महाकाल परिसर की व्यवस्था के लिए अपने बेटे कुमार संभव को नियुक्त किया था। 14वीं और 15वीं सदी के...