Posts

Showing posts with the label राजस्थान

राजस्थान के करौली घटना पर सरकार के मुवावजे से ब्राह्मण ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया संतुष्ट नहीं

Image
 राजस्थान के करौली जिले के सपोटरा इलाके में पुजारी बाबूलाल वैष्णव को कुछ लोगों ने बुधवार को पेट्रोल डालकर जला दिया था जयपुर के SMS अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार को पुजारी की मौत हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी कैलाश मीणा को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।जिसके बाद परिजन धरने पर बैठ गए थे जिसके बाद गहलोत सरकार ने परिजनों की मांग पूरी की तो पुजारी के परिजनों का धरना खत्म हो गया है. इससे पहले पीड़ित परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया था. पुजारी बाबूलाल के परिजनों का कहना था कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. साथ ही एसडीम ओपी मीणा, तहसीलदार दिनेश चंद्र मौके पर पहुंचे. राज्यसभा सांसद  डॉक्टर किरोड़ी मीणा से धरने को लेकर बातचीत हुई. प्रशासन ने परिवार जन को अनुबंध पर नौकरी, इंदिरा आवास, 10 लाख की आर्थिक सहायता के साथ साथ आरोपियों की गिरफ्तारी का भी आश्वासन दिया है. इसके बाद परिजनों का धरना खत्म हो गया. पुजारी के पार्थिव शरीर को संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाया गया है. लेकिन ब्राह्मण  ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया के फाउंडर...

Rajasthan Political : कार्रवाई के बाद सचिन पायलट बोले- सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं

Image
Rajasthan Political :  राजस्थान में सियासी संकट पर आखिरकार कांग्रेस का सब्र जवाब दे गया। तमाम मान-मनौव्वल के बाद भी सचिन पायलट और उनके समर्थक विधायक बैठक में नहीं पहुंंचे, तो पार्टी ने कार्रवाई का ऐलान कर दिया। रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि सचिन पायलट को डिप्टी सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। वहीं पायलट समर्थक दो अन्य मंत्रियों से भी मंत्रिपद ले लिया गया है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इसस पहले जयपुर की एक होटल में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में यह प्रस्ताव पारित हुआ है कि सचिन पायलट समते जो विधायक इस बैठक में नहीं आए हैं, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। दूसरी ओर, दिल्ली से प्रियंका गांधी ने सचिन पायलट को फोन कर मनाने की आखिरी कोशिश की। प्रियंका ने कहा कि राहुल और उनका, सचिन के प्रति लगाव है। यदि वे विधायक दल की बैठक में नहीं जाना चाहते हैं तो कोई बात नहीं। जहां वे वहीं से बयान जारी कर कहें कि वे कांग्रेस के साथ हैं इस तरह सचिन पायलट और उनके समर्थक 19 विधायक आज भी पार्टी विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं ह...

राष्ट्रीय सांग pok की हुई राजस्थान के भरतपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस

Image
राजस्थान ,भरतपुर ..राष्ट्रीय डॉक्यूमेंट्री गीत "POK" का प्रेस कॉन्फ्रेंस देश के महान विभूतियों के श्रद्धांजलि के साथ शुरू की गई !आज भरतपुर के सारे कलाकार और मीडिया भाइयों को बहुत-बहुत धन्यवाद ! अगला प्रेस कॉन्फ्रेंस मेरठ औरजोधपुर में होगा