Posts

Showing posts with the label covid 19

1 अगस्त से क्या खुलेगा क्या बंद रहेगा, देश मे अनलॉक - 3 की तैयारी शुरू

Image
नई दिल्ली: देश में कोरोना (Coronavirus) यानी कोविड 19 (Covid 19) कहर जारी है। देश में पिछले कई दिनों तकरीबन 50 हजार लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। आलम ये है कि देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 14 लाख के करीब पहुंच चुका है जबकि 32 हजार से ज्यादा लोगों की इस वायरस की चपेट में आने से अबतक जानें जा चुकी है। हालांकि अबतक तकरीबन 9 लाख लोग कोरोना से जंग जीत कर अपने-अपने घरों को लौट चुके हैं। इन सबके बीच देश में अनलॉक-3 की तैयारी तेज हो गई है। 1 अगस्त से देश में  अनलॉक-3 लागू हो सकता है। गौरतलब है कि अनलॉक-2 जुलाई की 31 तारीख को खत्म हो रहा है। आपको बता दें कि चीनी वायरस कोरोना  यानी कोविड 19  के संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए देश में 24 मार्च से जारी लॉकडाउन (Lockdown) का आज 122वां दिन है। वहीं देश में जारी अनलॉक-2.0 (Unlock 2.0) का आज 26वां दिन है। पहले अनलॉक-1.0 और अब अनलॉक-2.0 के तहत देश में शर्तों के साथ होटल, मॉल, धार्मिक स्थल समेत कई सार्वजनिक जगह भी खुल चुके हैं। जन जीवन और अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटने लगी है। लेकिन इन सबके बीच देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या थ...

Amitabh Bachchan-Rekha प्यार की मिसाल को लेकर क्यों चल रहा Twitter पर ट्रैंड, जानिए क्या हैं वजह

Image
नई दिल्ली | बॉलीवुड की प्रेम कहानियों की जब भी बात होती है तो अमिताभ बच्चन और रेखा का नाम (Amitabh Bachchan Rekha Lovestory) लोगों के जहन में सबसे पहले आता है। अमिताभ बच्चन और रेखा में से किसी की भी जिंदगी का जिक्र हो तो वहां दूसरे का नाम (Amitabh Rekha Lovebond) आना लाजिमी है। एक वक्त था जब दोनों के प्यार के चर्चे बॉलीवुड गलियारों में बहुत आम थे। रेखा आज भी अपने मांग में किसके नाम का सिंदूर (Rekha Sindoor) लगाती हैं ये किसी को नहीं पता है। अब रेखा और अमिताभ एक बार फिर फैंस के बीच छाए (Amitabh Bachchan Rekha Fans) हुए हैं। जब शनिवार को अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव (Amitabh Bachchan Corona Positive) पाए गए तो रेखा का नाम भी ट्रेंड (Rekha Twitter Trend) करने लगा। कारण था रेखा के घर में भी कोरोना की एंट्री होना।11 जुलाई को पहले एक्ट्रेस रेखा के बंगले का सिक्योरिटी गार्ड कोरोना पॉजिटिव पाया गया और बीएमसी कंटेनमेंट जोन का नोटिस लगा दिया गया है। उसके थोड़ी देर बाद ही बच्चन परिवार के घर में कोरोना संक्रमण पाए जाने की (Amitabh Rekha Coronavirus Coincidence) खबर सामने आई। अमिताभ बच्चन और अभिषेक ...

मुंबई की धराबी के बाद अब दूसरा सबसे बड़ा हॉट स्पॉट कोन सा बन रहा है जो भारत का सबसे बड़ा कोरोना हॉटस्पॉट

Image
मुंबई की धराबी के बाद अब दूसरा सबसे बड़ा हॉट स्पॉट कोन सा बन रहा है जो भारत का सबसे बड़ा कोरोना हॉटस्पॉट महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण को लेकर अब तक सभी की निगाहें मुंबई के बिगड़ते हालात पर थीं. इसी बीच मुंबई से ही लगा ठाणे जिला भारत का सबसे बड़ा कोरोना हॉटस्पॉट बन चुका है. जुलाई की शुरुआत से ही आर्थिक राजधानी मुंबई के पड़ोसी जिले ठाणे में हर दिन सबसे ज्यादा नए केस आ रहे हैं. यहां तक कि भारत के सभी जिलों की तुलना में ठाणे में हर दिन सबसे ज्यादा नए केस दर्ज ​हो रहे हैं. ज्यादा केस होने के बावजूद ठाणे की तुलना दिल्ली से नहीं की जा सकती, क्योंकि दिल्ली में कुल 11 जिले हैं. अगर चेन्नई से तुलना करें तो जुलाई की शुरुआत में ठाणे में प्रतिदिन दर्ज होने वाले नए केसों की संख्या इतनी बढ़ गई कि इसने चेन्नई को पीछे छोड़ दिया. ठाणे के बाद सबसे ज्यादा केस पुणे में दर्ज हो रहे हैं. जुलाई महीने के ज्यादातर दिनों में ठाणे में हर दिन 2,000 से ज्यादा केस दर्ज हो रहे हैं. ठाणे को आमतौर पर मुंबई शहर का ही “एक्सटेंशन” यानी विस्तारित उपनगर माना जाता है. ठाणे जिले में छह नगर निगम और दो नगर पालिका परिषद हैं. इस...

आवारगी ग्रुप की मुहिम से हुई एक जरूरत मंद की मदद

Image
वैसे तो आवारगी ग्रुप एक बहुत बड़ा शोशल मीडिया ग्रुप है लेकिन यह ग्रुप जब ज्यादा शुर्खियो में आया जब इस ग्रुप में कोरोना जैसी महामारी के चलते एक जरूरत मंद की मदद की जा सकी आवारगी ग्रुप में हर क्षेत्र के लोग जुड़े हुए हैं नेता अभिनेता सामाजिक कार्यकर्ता व्यापारी फैशन डिजाइनर मॉडल कॉरपोरेट फौजी खेल जगत से जुड़े लोग सभी इस ग्रुप से जुड़े हैं और सभी अपने आप में एक खाश सख्सियत रखते हैं फाउंडर और एडमिन नितिन कालरा ने  बताया कि ४ साल पहले ये ग्रुप बनाया था जिसमें देश विदेश के सैकड़ों लोग जुड़े है और उन्हीं में से एक की माता जी गंभीर रूप से बीमार हो गई ।डॉक्टर्स ने ८ लाख का बिल बना दिया  जिसे चुकाने में मरीज का परिवार असमर्थ था और मदद की गुहार ग्रुप के सदस्यों से की ऐसे में बिना समय खराब किए आवारगी के सदस्यों ने अमेरिका से कल्पना जग्गी ,मुंबई से मोहम्मद रफत खान ,कमांडर अतुल माथुर ,दिल्ली से रवि गर्ग ,संजय आहूजा ने धन राशि मरीज के खाते में ट्रांसफर की जरूरतमंद की और मदद की जा सके जिसके लिए नितिन कालरा ने न्यूज एक्सप्रेस के माध्यम से अपील की जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग आगे आए और मदद करे अ...

अमिताभ बच्चन हुए corona पॉजिटिव मुंबई के नानावती अस्पताल में कराया गया भर्ती

Image
मुंबईः बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की शनिवार शाम को तबीयत बिगड़ गई और उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि उन्हें किस वजह से भर्ती करवाया गया है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। इससे पहले वो कई बार रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए हैं

80 साल की बुजुर्ग महिला का 4 बार कोरोना टेस्ट निकला निगेटिव, फिर भी शरीर में डेवलप हुए Antibodies

Image
देश की राजधानी दिल्ली में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 80 साल की बुजुर्ग महिला का 4 बार कोरोना टेस्ट किया गया लेकिन हर बार रिपोर्ट निगेटिव आई। बावजूद इसके महिला के शरीर में कोरोना एंटीबॉडीज (Antibodies) पाई गई हैं। ऐसे में वैज्ञानिकों के सामने इस घातक वायरस की प्रकृति को लेकर फिर एक चुनौती खड़ी हो गई है कि आखिर यह मानव शरीर के अंदर प्रवेश कर किस तरह से कार्य करता है। इस वायरस के लक्षण भी लगातार बदलते रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टर्स भी इस घटना से हैरान थे क्योंकि कोरोना जैसे लक्षण वह महिला में देख रहे थे लेकिन हर बार टेस्ट निगेटिव आ रहा था। बुजुर्ग महिला का नाम कृष्णा बताया जा रहा है। महिला में कोरोना संक्रमण जैसे लक्षण जिसमें हाई टोटल ल्यूकोसाइट (White Blood Cell) काउंट और Chest X-Ray में एटिपिकल न्यूमोनिया पाया गया था। बुजुर्ग महिला बीमार होने पर AIIMS हॉस्पिटल में भर्ती की गई थी, जब उन्हें डिस्चार्ज करने की तैयारी की जा रही थी उसी दौरान डॉक्टर्स ने तय किया कि उनका SARS-CoV2T test कराया जाए जिससे यह पता चल सके कि उनके शरीर में कोरोना वायरस के लिए एंटीबॉड...

देश में अब तक 4,76,378 कोरोना मरीज ठीक हुए, अब भी 2,69,789 लोग हैं संक्रमित

Image
नयी दिल्ली। देश में एक दिन में  कोरोना वायरस  के सर्वाधिक 24,879 मामले आने के साथ ही बृहस्पतिवार को संक्रमितों की कुल संख्या 7,67,296 पर पहुंच गई जबकि 487 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 21,129 होगयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 4,76,377 लोग स्वस्थ हुए हैं जबकि अब भी 2,69,789 लोग संक्रमित हैं जिनका उपचार चल रहा है। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘अभी तक करीब 62.08 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हुए हैं।’’  संक्रमितों की कुल संख्या में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। कोविड-19 से जिन 487 और लोगों की मौत हुई है उनमें से महाराष्ट्र में 198, तमिलनाडु में 64, कर्नाटक में 54, दिल्ली में 48, पश्चिम बंगाल में 23, उत्तर प्रदेश में 18, गुजरात में 16, आंध्र प्रदेश में 12, तेलंगाना में 11, राजस्थान में 10, मध्य प्रदेश में सात, जम्मू कश्मीर और ओडिशा में छह-छह, बिहार, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में तीन-तीन तथा असम में दो लोगों ने जान गंवाई है।