फिर से बन्द होने वाली है रेलवे ट्रेनें क्या दुबारा से लगेगा लॉक डाउन, पढ़ें- सभी बड़ी बातें एक साथ
फिर से बन्द होने वाली है रेलवे ट्रेनें क्या दुबारा से लगेगा लॉक डाउन, पढ़ें- सभी बड़ी बातें एक साथ रेलवे ने 1 जुलाई से 12 अगस्त के बीच बुक किए गए सभी टिकटों को भी रद्द कर दिया है. इन टिकटों का रिफंड हासिल करने के लिए टिकट काउंटर पर पुराना टिकट दिखाया जा सकता है. वहीं ऑनलाइन बुकिंग की स्थिति में सीधे अकाउंट में रिफंड आएगा देश में ट्रेनों की सामान्य बहाली के लिए यात्रियों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा. देश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए रेल मंत्रालय ने सभी ट्रेनों को 12 अगस्त तक रद्द कर दिया है. इससे पहले इन्हें 30 जून तक रद्द किया गया था. हालांकि रेलवे की ओर से चलाई जा रही 100 जोड़ी ट्रेनें फिलहाल चलती रहेंगी. रेलवे बोर्ड ने गुरुवार 25 जून को ऐलान किया कि 1 जुलाई से सामान्य टाइम टेबल की सभी पैसेंजर, मेल/एक्सप्रेस और सबअर्बन सेवाओं को 12 अगस्त तक रद्द कर दिया गया है. ऐसे में इस दौरान बुक किए गए सभी टिकट भी रद्द हो गए हैं. बोर्ड ने साथ ही कहा है कि इस दौरान बुक किए गए सभी टिकटों के बदले पूरा रिफंड यात्रियों को दिया जाएगा.यात्री अपना रिफंड टिकट काउंटर में रद्द किया गय...