Posts

Showing posts with the label गुरुग्राम हरियाणा

गुरुग्राम का गौरव बढ़ाने को लगे गुरू द्रोण की प्रतिमा, बने द्वार या चौक-नवीन गोयल

Image
  बृजेश कुमार दिल्ली मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भेजा पत्र गुरुग्राम। ऐतिहासिक शहर गुरुग्राम वैसे तो विश्व पटल पर अपना नाम कमा चुका है, लेकिन जिस नाम पर यह शहर बना है, उसके नाम से यहां कोई विशेष पहचान नहीं है। यानी गुरू द्रोणाचार्य के इस शहर में उनके नाम से कोई स्मारक, चौक, प्रतिमा, द्वार या फिर उनकी प्रतिमा नहीं है। इन कार्यों में से कोई कार्य सिरे चढ़ाकर शहर का गौरव बढ़ाने की मांग उठ रही है।   बता दें कि हरियाणा सरकार ने सितम्बर 2016 में गुडग़ांव का नाम बदलकर गुरुग्राम रखा था। क्योंकि यहां पर महाभारत कालीन समय में गुरू द्रोणाचार्य ने कौरवों-पांडवों को शस्त्र दीक्षा दी थी। इसलिए गुरुग्राम गुरू द्रोण की नगरी से प्रसिद्ध है। इसके बावजूद भी आज गुरू द्रोणाचार्य के नाम से यहां कुछ विशेष निशानी नहीं है। गुरू द्रोणाचार्य के नाम से कोई स्मारक नहीं है। एक स्मारक राजीव चौक के पास हुआ करता था, जो अंडरपास बनाने के दौरान हटा दिया गया। उसके बाद उस स्मारक में लगी गुरू द्रोणाचार्य और पांडवों की प्रतिमाओं का कोई अता-पता नहीं है। यहां पर पहले गुरू द्रोणाचार्य की निशानी के रूप में तालाब व पार्...

कोरोना वैक्सीन पर डीपी गोयल-सीएमओ ने दूर की भ्रांतियां

Image
-फेसबुक पर लाइव आकर जनता से हुए रूबरू गुरुग्राम। भले ही कोरोना की दो-दो वैक्सीन भारत में तैयार हो गई हो। इसके वैक्सीनेशन का काम भी शुरू हो गया हो, लेकिन कहीं न कहीं वैक्सीन लगवाने को लेकर भ्रांतियों ने भी जन्म ले लिया है। वैक्सीनेशन और भविष्य में कोरोना से बचाव की योजनाओं को लेकर शनिवार को कैनविन फाउंडेशन के संस्थापक डा. डीपी गोयल ने गुरुग्राम जिला के सिविल सर्जन डा. विरेंद्र यादव से सोशल मीडिया फेसबुक के माध्यम से उन भ्रांतियों पर बात की, जो कि वैक्सीनेशन के दौर में सामने आ रही हैं। प्रस्तुत है बातचीत के प्रमुख अंश: सवाल: कोरोना वैक्सीनेशन बढ़ाने की स्वास्थ्य विभाग की क्या तैयारियां हैं? जवाब: कोरोना वैक्सीनेशन की व्यापक पैमाने पर तैयारियां हैं। पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को लगाई जाने वाली वैक्सीनेशन का काम जारी है। जिले में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन हैं। वैक्सीन 18 वर्ष से लेकर इससे ऊपर के हर उम्र के व्यक्ति को लगाई जा सकती है। बशर्ते वह किसी गंभीर बीमारी से पीडि़त ना हो। महिलाएं गर्भवती ना हों।  सवाल: क्या एक बार वैक्सीन लगाने से कोरोना का खतरा कम हो जाएगा? जवाब: ऐसा नहीं ...

गुरुग्राम में भव्य समारोह के बीच हुई मेड24 वेबसाइट लांच

Image
  -केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत व सांसद धर्मबीर सिंह ने की लांचिंग शहर के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में हुआ भव्य लांचिंग समारोह -17 प्रतिशत छूट के साथ शत-प्रतिशत दवाओं की होगी होम डिलीवरी गुरुग्राम, 24 दिसम्बर 2020:  जरूरत अनुसार घर-घर तक दवाओं को पहुंचाने का लक्ष्य लेकर मेड24 वेबसाइट की भव्य लांचिंग यहां रंगारंग कार्यक्रमों के बीच की गई। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ङ्क्षसह व भिवानी के सांसद धर्मबीर सिंह इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पहुंचे। दोनों अतिथियों समेत कार्यक्रम में मौजूद सभी ने मेड24 को समय की जरूरत बताया और जन-जन तक इसे पहुंचाने का आह्वान किया।  यहां सेक्टर-17 स्थित ब्लिस प्रीमियर होटल मेड24 का लांचिंग समारोह आयोजित किया गया। वेबसाइट की ग्रैंड ऑपनिंग सेरेमनी में शहर के जाने-माने लोग, आरडब्ल्यूए, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद्, चिकित्सा क्षेत्र की हस्तियां, समाजसेवियों ने शिरकत की। इस मौके पर मेड24 के संचालक डीपी गोयल एवं नवीन गोयल के प्रयास की सराहना करते हुए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि यह काम काबिले तारीफ है। कोरोना महामारी जैसा समय हमारे जीवन में ...

विधायक सुधीर सिंगला ने किया हरियाणा के पहले कैंसर पेन एंड पैलिएटिव केअर सेंटर का उद्धघाटन

Image
  गुरुग्राम, (24 अगस्त) आयुष्मान कैंसर पेन एंड पैलिएटिव केअर सेंटर का शुभारंभ सोमवार सुबह विधायक सुधीर सिंगला द्वारा रिबन काटकर किया गया। इस दौरान पूर्व डिप्टी मेयर परमिन्दर कटारिया, पार्षद ब्रह्म यादव भी मौजूद रहे। सेंटर की डायरेक्टर डा मंजू गोला ने बताया कि यह अस्पताल   कैंसर से पीड़ित मरीजों के लिए उम्मीद की किरण लेकर आया है। हरियाणा में पहली बार ऐसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है। इलेक्टरोपैथी पद्धति के माध्यम से कैंसर मरीजों को दर्द से राहत देने के लिए एक अभियान की तरह काम किया जाएगा। उद्धघाटन समारोह में सिन्हा इलेक्ट्रो होम्यो अनुसंधान केंद्र की पूरी टीम ने भी भाग लिया। वही डॉ सिन्हा ने भी पेन एंड पैलिएटिव केअर सेंटर के मिशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।  आयुष्मान मेडिकल इंस्टिट्यूट ऑफ इलेक्टरोपैथी के डायरेक्टर डॉ ललित गोला ने भी जानकारी देते हुए बताया कि कैंसर पीड़ितों को दर्द में राहत के अभियान में अनुसंधान की ओर से इलाज में 10 प्रतिशत छूट भी दी जाएगी। इस अवसर पर डॉ मुनिपाल सिकरीवाल, डॉ रमेश वर्मा, डॉ संजय आर्य, डॉ एम प्रसाद, डॉ बिल्लू तावडू, डॉ असलम, डॉ गौतम...

अब अंतिम स्टेज के कैंसर पीड़ितों को भी नहीं मिलेगी निराशा

Image
गुरुग्राम, (22 अगस्त)  देश के दिल्ली, मुंबई एवं इंदौर जैसे बड़े शहरों में खुलने के बाद अब साइबर सिटी गुरुग्राम में  "आयुष्मान कैंसर पैन एंड पैलिएटिव केअर सेंटर" का शुभारंभ 24 अगस्त 2020 को होने जा रहा।  गुरुग्राम के एक  निजी होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया की अब कैंसर से पीड़ित लोगों के लिए उम्मीद की किरण लेकर आयुष्मान कैंसर पेन एंड पैलिएटिव सेंटर का शुभारम्भ गुरुग्राम विधानसभा के  विधायक माननीय सुधीर सिंगला द्वारा किया जा रहा है। वार्ता के दौरान सिन्हा इलेक्ट्रो होम्यो अनुसंधान केंद्र की टीम डॉ. के. पी. सिन्हा, डॉ. प्रभात कुमार सिन्हा, डॉ. अभिषेक कुमार उपस्थित रहे। डॉ. के. पी. सिन्हा" ने बताया कि कैंसर से पीड़ित मरीजों को सबसे ज्यादा तकलीफ उसमें होने वाले असहनीय दर्द से होता है और आज के समय में उसमें राहत पहुँचा देना सबसे बड़ी उप्लब्धि है। उन्होंने बताया कि लगभग 3 दशकों से उनके द्वारा आविष्कृत दवा "गैंग्रीनॉल फ़ोर्ट", कैंसर के दर्द में आए मरीजो को मात्र 20 से 30 मिनट में राहत देते आ रही है। उन्होंने यह भी बताया कि ये दवा इलेक्ट्रोहोम्योपै...