Posts

Showing posts with the label राम मंदिर

आस्था की अयोध्या पर क्या है खाश,किस मुहूर्त में होगा शिलायांस

Image
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अयोध्या में आज 12 बजकर 15 मिनट और 15 सेकंड पर राम मंदिर का भूमिपूजन करेंगे। खास बात यह है कि भगवान श्रीराम ने अभिजित मुहूर्त में जन्म लिया था और उसी मुहूर्त में आज मंदिर के लिए भूमिपूजन होने जा रहा है। पीएम मोदी दिल्ली से विशेष विमान से लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। यहां से हेलीकॉप्टर से अयोध्या के लिए जाएंगे। वहीं, राम मंदिर पूजन लिए अयोध्या सज-धजकर तैयार है। भगवान रामलला को रत्न जड़ित हरे रंग के वस्त्र पहनाकर तैयार किया गया है। रामलला के अलावा उनके सबसे बड़े भक्त हनुमानजी को भी आज नए वस्त्र पहनाए गए हैं। इसके अलावा राम जन्मभूमि परिसर की जिस जगह पर भूमि पूजन होना है उस जगह को भी सजाया संवारा गया है।  यह एक वक्त में नहीं होगी बल्कि अलग-अलग कालखंड में अलग-अलग ब्राह्मण पूजा कराएंगे। लेकिन प्रधानमंत्री जब पूजन करने बैठेंगे तो प्रयागराज के खास विद्वान कोविड-19 को ध्यान रखते हुए अकेले पूजन कराएंगे। आज होने वाले भूमि पूजन के कार्यक्रम को पूरा कराने के लिए काशी, अयोध्या, दिल्ली व प्रयागराज के विद्वानों को बुलाया गया है। अलग-अलग पूजा के अलग-अलग एक्सपर्ट हैं। पूरी टी...

दिल्ली भाजपा ने किया कवियों की शाम, अयोध्या के नाम' कार्यक्रम का आयोजन

Image
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता सांसद रमेश बिधूड़ी सहित कई दिग्गज नेता रहे मौजूद कई वर्षों के बाद अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन होने वाला है जिसके लिए पूरा देश हर्षोल्लास में डूबा हुआ है और सभी को इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए मन में उत्सुकता बनी हुई है इसी के चलते एक दिन पहले मंगलवार को भाजपा की दिल्ली इकाई की ओर से कवि सम्मेलन 'कवियों की शाम, अयोध्या के नाम' कार्यक्रम का आयोजन किया गया राम मंदिर भूमि पूजन के दिन घरों में जलाने के लिए भाजपा नेताओं ने मिट्टी के दियो को भी बांटना शुरू किया है। जिसमे दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने सोमवार को दीया वितरण अभियान का शुभारंभ किया था। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि भूमि पूजन के दिन को पर्व की तरह मनाएं और शाम को दीप जरूर जलाएं। दिल्ली भाजपा की ओर से चार अगस्त की शाम चार बजे आयोजित 'कवियों की शाम, अयोध्या के नाम' कार्यक्रम का प्रसारण दिल्ली भाजपा के ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किया गया। जिसमे आदेश गुप्ता ने अयोध्या में श्री राम मंदिर के भूमि पूजन की पूर्व संध्या पर आयोजित इस कार्यक्रम से ऑनलाइन ...

राम मंदिर शिलायांस पर क्या बोले स्वामी चक्रपाणि महाराज

Image
  सुप्रीम कोर्ट के फैसले के एक साल बाद राम मंदिर का शिलान्यास 5 अगस्त को होने वाला है अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने अयोध्या में बनाये जा रहे राम मंदिर को ऐतिहासिक बताया  उन्होंने कहा है कि अयोध्या का राम मंदिर पूरी दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा स्थापित करने वाला होगा। यह भारत की सांस्कृतिक पहचान बढ़ाने वाला भी होगा, इसलिए इसे बनाते समय इसकी भव्यता का विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। इसके लिए हिंदू महासभा और पूरा समाज केंद्र सरकार का साथ हैं  70 सालों से राम मंदिर निर्माण का मुद्दा राजनीति को गरमा रहा था और किसी सरकार ने यह नही किया जिसको मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने खत्म कर दिया जिसके लिए में प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करता हूँ 5 अगस्त को घी के दिए जलाकर दीपावली मनाने का दिन हैं साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने तीन तलाक धारा 370 जैसे ऐतिहासिक फैसले लिए जो देश हित में सर्वोपरि है चक्रपाणि महाराज ने सभी देशवासियों को रक्षाबन्धन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की सभी बहने स्वदेशी राखियों का उपयोग करें और चाइना की राखियों का बहिष्क...