Posts

Showing posts with the label ताजा खबर

जागो ने शिरोमणी कमेटी अध्यक्ष तथा कार्यकारिणी का क्यो मांगा इस्तीफा सभी 46 सदस्यों के गुरमुखी टैस्ट करवाने की जीके ने क्यो की वकालत

Image
जागो ने शिरोमणी कमेटी अध्यक्ष तथा कार्यकारिणी का क्यो मांगा इस्तीफा सभी 46 सदस्यों के गुरमुखी टैस्ट करवाने की जीके ने क्यो की वकालत जगीर कौर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस अदालत में दर्ज करवाएंगे  : जीके* नई दिल्ली (22 सितंबर 2021) दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा के दिल्ली कमेटी सदस्यता के लिए अयोग्य घोषित होने के मामले पर जागो पार्टी ने शिरोमणी कमेटी की अध्यक्ष जगीर कौर सहित पुरी कार्यकारिणी का इस्तीफा मांगा है। जागो पार्टी के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि शिरोमणी कमेटी के प्रतिनिधि सिरसा का गुरसिखी और गुरमुखी टैस्ट में फेल होना शिरोमणी कमेटी की बादल प्रायोजित प्रबंध की बड़ी हार है। सिरसा 25 अगस्त को आए चुनावी नतीजों में पंजाबी बाग वार्ड से चुनाव हार जाते है, लेकिन उसी दिन शाम को शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल अपनी पार्टी के नवनिर्वाचित कमेटी सदस्यों के सामने सिरसा को शिरोमणी कमेटी कोटे की एकमात्र सीट पर सदस्य नामजद करने का ऐलान करते है। आनन-फानन में उसी समय शिरोमणी कमेटी सिरसा को ना...