Posts

Showing posts with the label ताजा खबरें

गुरुद्वारा डायरेक्टरेट पर हमला,सरना ने दोषियों के खिलाफ क्यो की कार्यवाही करने की माँग पढ़िए इस पूरी रिपोर्ट में

Image
गुरुद्वारा डायरेक्टरेट पर हमला,सरना ने दोषियों के खिलाफ क्यो की कार्यवाही करने की माँग पढ़िए इस पूरी रिपोर्ट में नई दिल्ली (11,सितम्बर,2021): सिख धर्म के प्रतिनिधि माने जाने वाले दिल्ली गुरुद्वारा प्रबधंन कमिटी के कुछ सदस्यों और बादल दल के कार्यकर्ताओ ने कानून व्यवस्था को हाथ में लेते हुए, बीते गुरुवार को , सैकड़ो पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में दिल्ली गुरुद्वारा चुनाव के प्रमुख सरदार नरिंदर सिंह के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया।  सुरक्षा बलों ने मामले में सतर्कता दिखाते हुए दिल्ली गुरुद्वारा डायरेक्टरेट को सुरक्षित बाहर निकाला । नरेंद्र सिंह ने दोषियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करायी है। इस पूरे मामले में डीएसजीएमसी के पूर्व प्रमुख और नवनियक्त सदस्य परमजीत सिंह सरना ने प्रतिक्रिया दी। "बादलो ने एक बार फिर अपना तथाकथित माफियाओ वाला चेहरा दुनिया के सामने जगजाहिर कर दिया। इन्होंने सिखी को फिर शर्मसार किया। सरदार नरेंद्र सिंह एक ईमानदार और निडर सिख है। इन्होंने बादलो के काले करतूतों पर लगाम लगाते हुए गुरुद्वारा चुनाव को साफ,निष्पक्ष और सुचारू रूप से सम्पन्न करवाया। डायरेक्टरेट की ईमानदारी से घब...

शिरोमणि अकाली दल दिल्ली(SADD) के वॉर्ड नंबर 2 स्वरूपनगर मेम्बर सुखबीर सिंह कालरा द्वारा संगत को सम्मानित किया गया

Image
शिरोमणि अकाली दल दिल्ली(SADD) के वॉर्ड नंबर 2 स्वरूपनगर मेम्बर सुखबीर सिंह कालरा द्वारा संगत को सम्मानित किया गया  आज शिरोमणि अकाली दल दिल्ली (SADD) वार्ड नं 2 स्वरूप नगर में सरदार पृथ्वी सिंह द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आने वाले 22 अगस्त को गुरुद्वारा चुनाव पर चर्चा की गई जहां स्वरूपनगर की सारी संगत मोजूद रही वही वार्ड नं 2 स्वरूपनगर के मेंबर सुखबीर सिंह कालरा ने सभी को संबोधित किया और सिरोपा डालकर उनसे बिनती करी,कि आने वाली 22 अगस्त को आपको दिखा देना है कि इसबार सिरसा नही सरना को कार पर मोहर लगाकर जिताना है वही भूपिंदर सिंह पीआरओ ने भी  सिरसा का असली चेहरा संगत को दिखाते हुए संगत से अपील करी अभी भी आपके पास वक्त है आने वाली 22 अगस्त को सिरसा को दिखा देना है कि अब बहुत संगत को धोखा दे दिया अब ऐसा नही होगा क्योकि संगत अब जाग गई है इस लिए अब बदलाव होगा और इसबार सिरसा नही सरना साहब यानी कार जीतेगी और संगत की सेवा करेगी कार्यक्रम में मोजूद भूपिंदर सिंह पीआरओ,सरदार देवेंदर सिंह,सरदार हरिएवल,सरदार बलवंत सिंह सूबेदार,सरदार सतनाम सिंह,सरदार गुरमेल सिंह,सरदार तरलोचन स...

रिक्त कोटे की दुकान का हुआ चयन खुल्ली बैठक कराकर हुए संपन

Image
रिक्त कोटे की दुकान का हुआ चयन खुल्ली बैठक कराकर हुए संपन देवरिया।आज दिन शुक्रवार को विकास खंड भटनी के ग्रामसभा साहोपार के कोटा नंबर 2 जो दो  सालों से रिक्त था जो ऐडीओ पंचायत छेदी प्रसाद,जनरंजन गौतम सचीव, मोनहरलाल सचिव, आज उसका एडीओ पंचायत  द्वारा ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्राम वासियों के खुली बैठक करा कर के ग्रामवासियों की सम्मति से दो कैंडिडेट चुनाव में आए जिसमें संजय कनौजिया 187 मत पाकर विजई घोषित हुए वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी वीरेंद्र भारती 47 मत पाकर के चुनाव हार गए जिसमें कुल वोट 234 पडे जहा पूरे ग्राम सभा के लोग उपस्थित रहे  ग्राम सभा निवासी अनुराग सिंह, भरत सिंह, दिलीप गुप्ता, रामविजय सिंह, आनंद कुशवाहा,भीम कुशवाह, राकेश गौड़, राजन सिंह,अजय गिरी,नरसिंह भारती,जज सिंह, मुलायम यादव, इत्यादि ग्राम वाशी उपस्थित रहे।एवं यह चुनाव ग्राम प्रधान के नेतृत्व में किया गया  प्रधानपति विकास प्रताप शाही उपस्थित रहे।

अब भाई बहन को राखी बांधेगा, बहन उसकी रक्षा का वचन देगी सीरियल "रक्षाबंधन- रसाल अपने भाई की ढाल" में देखिये

Image
अब भाई बहन को राखी बांधेगा, बहन उसकी रक्षा का वचन देगी  सीरियल "रक्षाबंधन- रसाल अपने भाई की ढाल" में देखिये दंगल टीवी लेकर आ रहा है महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने वाला अनोखा सीरियल "रक्षाबंधन- रसाल अपने भाई की ढाल" 19 जुलाई से रक्षाबंधन भाई बहन के अटूट रिश्ते का एक पावन पर्व माना जाता है जिसमें बहन अपने भाई को राखी बांधती है और भाई बहन की सदैव रक्षा करने का प्रण लेता है। लेकिन ज़माना नया है तो रस्म भी नई होनी चाहिए। कहानी में ट्विस्ट यह है कि अब भाई अपनी बहन को राखी बांधता है और बहन उसको रक्षा का वचन देती है। महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने वाली यह कहानी दंगल टीवी पे जल्द आने वाले सीरियल "रक्षाबंधन- रसाल अपने भाई की ढाल" में दिखाई जाएगी। इस शो का कॉन्सेप्ट नया और अनोखा है जो दर्शकों को लुभाने वाला है। सीरियल रक्षाबंधन की कहानी राजस्थान के देवरिया गांव के एक बहन और भाई के अटूट रिश्ते की है। जहां बहन अपने भाई की हर मुश्किल में उसकी ढाल बनी खड़ी रहती है। अपने भाई शिवराज पर आए हर संकट का निवारण करती है ये बहन रसाल। जो ये मानती है कि अगर एक भाई अपनी बहन...

अभिनेता पप्‍पू यादव ने रवि किशन की माता जी के साथ मिलकर देखिये क्यो मनाया उनका जन्‍मदिन इस पूरी रिपोर्ट

Image
अभिनेता पप्‍पू यादव ने रवि किशन की माता जी के साथ मिलकर देखिये क्यो मनाया उनका जन्‍मदिन इस पूरी रिपोर्ट रवि किशन की मां ने काटा केक और हुआ मंत्रोच्‍चार गोरखपुर के सांसद, हिन्दी एवं भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता रवि किशन का आज जन्‍मदिन है। इस मौके पर अभिनेता पप्‍पू यादव आज उनके यूपी स्थित आवास पर पहुंचे, जहां उन्‍होंने रवि किशन की माताजी के साथ मिलकर जन्‍मदिन मनाया। वहां उन्‍होंने रवि किशन की तस्‍वीर के सामने उनकी माता जी के हाथों केक भी कटवाया और मंत्रोच्‍चार भी करवाया। इसके बाद रवि किशन की माता जी ने अपने बेटे की लंबी उम्र की कामना की और  उन्‍होंने पप्‍पू यादव का आभार भी व्‍यक्‍त किया। वहीं, अभिनेता पप्‍पू यादव ने कहा कि सहृदयता के धनी बड़े भाई रवि किशन को जन्मदिवस की अनन्त शुभकामनाएं। हम सभी लोग आपके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना ईश्वर से करते हैं। वे हमारे आदर्श हैं। महादेव के अनन्‍य भक्‍त रवि किशन ने भोजपुरी, बॉलीवुड और टॉलीवुड की ऑडियंस को अपनी अदाकारी से अपना फैंस बनाया है और हमें उनकी फिल्‍मों से बहुत कुछ सीखने को मिला है। वे अब तक 400 से ज्‍यादा फिल्‍में कर चुके हैं...

जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और प्रोड्यूसर प्रेम राय की किसान आंदोलन से प्रेरित फ़िल्म 'फसल' की म्यूजिक सिटिंग मुंबई में सम्पन्न

Image
जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और प्रोड्यूसर प्रेम राय की किसान आंदोलन से प्रेरित फ़िल्म 'फसल' की म्यूजिक सिटिंग मुंबई में सम्पन्न ------------------------------------------------------------------------------------ किसान आंदोलन से प्रेरित श्रयेश फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फ़िल्म 'फसल' की तैयारियां शुरू हो गयी है। इस फ़िल्म में भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ लीड रोल में नज़र आने वाले हैं और इसके निर्माता प्रेम राय हैं, जो कई सफल फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। आज इस फ़िल्म की म्यूजिक सिटिंग मुंबई स्टूडियो में हुआ, जहां संगीतकार ओम झा भी मौजूद रहे। यह फ़िल्म बेहद भव्य तरीके से बनाया जाना है, इसलिए इसकी हर एक बारीकियों पर ध्यान दिया जा रहा है।  इस बारे में प्रोड्यूसर प्रेम राय ने खुद कहा कि 'फसल' हमारी बेहद महत्वाकांक्षी परियोजना है। इसको लेकर सभी एक्साइटेड हैं। आज हमारी फ़िल्म की म्यूजिक सिटिंग हुई है। हम अपनी फिल्म की शूटिंग इसी साल प्री प्रोडक्शन कम्प्लीट होने के बाद सितंबर में शुरू करेंगे। फ़िल्म को हम यूपी के खूबसूरत लोकेशन में शूट कर...

भारत के सबसे बड़े गैंगस्टर लाॅरेंस विश्नोई को स्पेशल सेल दिल्ली पुलिस ने मकोका केस व चार अन्य संगीन केसों में गिरफ्तार कर पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया।

Image
भारत के सबसे बड़े गैंगस्टर लाॅरेंस विश्नोई को स्पेशल सेल दिल्ली पुलिस ने मकोका केस व चार अन्य संगीन केसों में गिरफ्तार कर पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। हत्यारोपी पहलवान सुशील कुमार से रिश्तों पर गैंगस्टर लाॅरेंस विश्नोई का बड़ा खुलासा। लॉरेंस विश्नोई ने पहलवान सुशील के साथ और काला जठेड़ी के साथ रिश्ते को कबूल किया है. उसने कहा कि काला भाई की दोस्ती सुशील से है। वह सुशील से काला के जरिये मिला था। वह उसे पहले से नहीं जानता था। प हलवान सागर धनखड़ हत्याकांड में पहलवान सुशील कुमार (Wrestler Sushil Kumar) की गिरफ्तारी के बाद गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई (Lawrence Vishnoi )और काला जठेड़ी के नाम सुर्खियों में हैं। भारत के सबसे बड़े गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई ने पटियाला हाउस कोर्ट के बाहर Media से Exclusive बात की। इस बातचीत में लॉरेंस ने पहलवान सुशील के साथ काला जठेड़ी और खुद के रिश्ते को कबूल किया है। उसने कहा कि काला भाई की दोस्ती सुशील से है। सुशील से मेरी जेल में मुलाकात हुई है। लॉरेंस ने कहा कि सुशील से फोन पर उसकी बात होती थी। काले भाई से सुशील की दोस्ती है तो हमारी भी दोस्ती है। काला भाई जठेड़ी बड़...

आसरा समाजसेवी संस्था की अध्यक्षा पूजा शर्मा ने देखिये क्यो किया प्रमोटर प्रहलाद गौतम का सम्मान

Image
आसरा समाजसेवी संस्था की अध्यक्षा पूजा शर्मा ने देखिये क्यो किया प्रमोटर प्रहलाद गौतम का सम्मान  आज झाँसी से आसरा एनजीओ की अध्यक्षा पूजा शर्मा ने मीडिया संगठन के प्रदेश सलाहकार सोशल मीडिया प्रमोटर प्रहलाद गौतम को सम्मानित किया  पूजा शर्मा ने बताया कि प्रहलाद गौतम भैया प्रारंभ से ही हमारी आसरा संस्था को सहयोग प्रदान करते रहे हैं एवं संस्था के द्वारा कराए गए सामजिक कार्य को प्रचारित करते रहे हैं इसके अलावा गौतम भैया कोरोना काल मे आम जनमानस की खूब मदद किए हैं इसलिए आज आसरा सोसाइटी प्रहलाद गौतम भैया को कोरोना योद्धा के रूप मे सम्मानित कर रही है प्रहलाद गौतम ने जनहित मे कार्य कर रहे आसरा सोसायटी का हर स्तर पर मदद करने की बात कही  इस मौके मे संस्था के विशेष सहयोगी बंटी शर्मा ने प्रहलाद गौतम का आभार व्यक्त किया

क्या है जीके का सिरसा पर पलटवार देखिये हमारी इस पूरी रिपोर्ट में

Image
क्या है जीके का सिरसा पर पलटवार देखिये हमारी इस पूरी रिपोर्ट में  नई दिल्ली (14 जुलाई 2021) दिल्ली कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा के द्वारा कमेटी चुनाव रुकवाने के लिए जागो पार्टी और दिल्ली सरकार के बीच सांठगांठ होने के लगाए गए आरोपों पर जागो ने पलटवार किया है। जागो पार्टी के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने मीडिया को जारी ब्यान में बादल दल और आम आदमी पार्टी के बीच गुप्त गठजोड़ होने का दावा किया है। जीके ने बादल दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के द्वारा दिल्ली गुरुद्वारा चुनाव निदेशालय को लिखे गए एक पत्र को दिखाते हुए खुलासा किया कि सुखबीर के द्वारा अपनी पार्टी को सियासी पार्टी बताया गया था। फिर भी दिल्ली सरकार ने बादल दल को कमेटी चुनाव में भाग लेने से नहीं रोका। जबकि कमेटी चुनाव केवल धार्मिक पार्टी लड़ सकती है। आम आदमी पार्टी की बादल दल पर इस विशेष अनुकंपा को क्या कहा जाए ?  जीके ने साफ कहा कि किसी भी कीमत पर बादल दल को गुरु की गोलक से कमेटी चुनाव नहीं लड़ने देंगे। अगर सिरसा को लगता है कि वो सिर्फ लोगों के बीच सहायता राशि बांट कर ही चुनाव जीत सकते हैं, तो सबसे पह...

एसडीएम के विवादित आदेश पर जागो का विरोध रंग लाया,आदेश वापसी पर जीके ने जताया संतोष देखिये

Image
एसडीएम के विवादित आदेश पर जागो का विरोध रंग लाया,आदेश वापसी पर जीके ने जताया संतोष देखिये नई दिल्ली (13 जुलाई 2021) एसडीएम वसंत विहार के द्वारा दक्षिण दिल्ली के गुरद्वारों के प्रबंधकों को चेतावनी देने के मामले को जागो पार्टी ने दिल्ली सरकार की गंभीर गैर पेशेवर प्रशासनिक चूक करार दिया है। जागो पार्टी के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने एसडीएम के द्वारा 12 जुलाई को जारी किए गए आदेश का हवाला देते हुए बताया कि एसडीएम अंकुर प्रकाश मेश्राम ने दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथारिटी की कोराना गाइड लाइन्स के हवाले से गुरद्वारा प्रबंधकों को आदेश दिया था कि यदि गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धालुओं का प्रवेश हुआ तो उनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही के साथ गुरुद्वारा साहिब को सील कर दिया जाएगा। जीके ने कहा कि एसडीएम का आदेश मनमाना तथा एकतरफा था, क्योंकि इसमें अन्य धार्मिक स्थलों को चेतावनी देने का हवाला नहीं था, इसलिए मैंने सुबह में किए अपने फेसबुक लाइव में साफ कहा था कि प्रशासन को कोरोना काल के दौरान गुरद्वारों से हुई सेवा को दरकिनार करके धमकी की राह पर नहीं चलना चाहिए था। मैंने अपनी टीम को भी एसडीएम ...

फिल्‍म 'रब हमके मिला द हमार जान से’ को लेकर उत्‍साहित हैं अरशद शेख ,कहा – दर्शकों को आयेगी खूब पसंद पढ़िए

Image
फिल्‍म 'रब हमके मिला द हमार जान से’ को लेकर उत्‍साहित हैं अरशद शेख ,कहा – दर्शकों को आयेगी खूब पसंद पढ़िए  भोजपुरी सिने जगत के नवोदित कलाकार अरशद शेख इन दिनों अपनी फिल्‍म ‘रब हमके मिला द हमार जान से’ को लेकर काफी एक्‍साइटेड हैं। वे इस फिल्‍म में भोजपुरी के पहली बार भोजपुरी की हॉटकेक अंजना सिंह के साथ स्‍क्रीन शेयर कर रहे हैं। इसलिए वे कहते हैं कि यह फिल्‍म दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है। फिल्‍म ‘रब हमके मिला द हमार जान से’ के निर्देशक हेमताज अली और कार्यकारी निर्माता आशीष दुबे हैं। इस फिल्‍म की शूटिंग इन दिनों लखनऊ में जोर शोर से चल रही है। फिल्‍म का निर्माण समीर फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले हो रहा है। अरशद शेख ने कहा कि फिल्‍म ‘रब हमके मिला द हमार जान से’ बेहद रोमांटिक है। इस फिल्‍म में मेरा किरदार काफी शानदार है। जब मैंने फिल्‍म की कहानी के बारे में जाना तो मुझे लगा कि यह मेरे लिए है और मैंने हां कर दिया है। इस फिल्‍म में दिग्‍गज कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। मैंने थियेटर बहुत किया है, मगर सिनेमा काफी अलग होता है। लेकिन फिर भी मैं अपना सौ फीसदी दे रहा हूं। मेरे अपोज...

दक्षिणी दिल्ली के गुरुद्वारों को बंद करने के आदेश का SADD ने किया जोरदार विरोध।मुख्यमंत्री केजरीवाल को पत्र लिखकर जतायी आपत्ति

Image
दक्षिणी दिल्ली के गुरुद्वारों को बंद करने के आदेश का SADD ने किया जोरदार विरोध।मुख्यमंत्री केजरीवाल को पत्र लिखकर जतायी आपत्ति बृजेश कुमार सरना ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को पत्र लिखकर जतायी आपत्ति  नई दिल्ली ( 13 जुलाई,2021) : दिल्ली राज्य सरकार के जारी आदेश में दक्षिणी दिल्ली के चुने 6 गुरुद्वारों के प्रबंधको को एक नोटिस जारी हुआ है, जिसमें गुरुद्वारों के अंदर श्रद्धालुओं के प्रवेश पर, सम्बंधित  प्रबंधको के खिलाफ सख्त  कार्रवाई का आदेश है। यह आदेश वसंत विहार के  उपप्रभाग मजिस्ट्रेट के द्वारा जारी किया गया है जिसको लेकर सिख जथेबंदियों की तरफ से घोर आपत्ति जतायी गयी है। इस मुद्दे को लेकर दिल्ली गुरूद्वरा प्रबधंन कमिटी के पूर्व प्रधान हरविंदर सिंह सरना ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।  सरना के अनुसार, " हमारे गुरुद्वारों में खूबसूरती के साथ सभी नियमों का पालन किया जाता है। यह आस्था के पवित्र स्थान है , जहाँ श्रद्धालु परमात्मा से अपने को जोड़ने के लिए आता है। यहाँ पर दूसरे सावर्जनिक स्थानों की तरह कोई हुड़दंग नही होता है। दिल्ली राज्य सरकार के इस नोटिस का हम व...

सरना ने डीएसजीएमसी की लोकलुभावने घोषणाओं को क्यो बताया "खोखला पिटारा"पढ़िए इस पूरी रिपोर्ट में

Image
सरना ने डीएसजीएमसी की लोकलुभावने घोषणाओं को क्यो बताया "खोखला पिटारा"पढ़िए इस पूरी रिपोर्ट में - दिल्ली गुरूद्वार कमिटी के विफलताओं पर किए सवाल । - सिरसा को बरसाती मेढ़क बताया । - संगत को बहकाने से परहेज करने को कहा।  नई दिल्ली (6 जुलाई,2021) : दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमिटी के चुनाव करीब आ रहे है। संगत को रिझाने के लिए लोकलुभावने घोषणाओं का सिलसिला जारी है। भ्रस्टाचार के आरोपों और जर्जर आर्थिक स्थिति से जूझ रही, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबधंन कमिटी ने बीते मंगलवार को प्रेस वार्ता करके कई घोषणाएं की। जिसको आड़े हाथों लेते हुए मुख्य विरोधी दल शिरोमणि अकाली दल दिल्ली ने प्रेस वार्ता करके कमिटी प्रधान मनजिंदर सिंह सिरसा से बिंदुवार सवाल किए। शिअदद प्रधान परमजीत सिंह सरना ने घोषणाओं को खोखला पिटारा बताया जो कि चुनाव के समय भोली-भाली संगत को गुमराह करने के लिए बनाया गया है । सरना के अनुसार बादल के कार्यकाल में कमिटी अपने इतिहास के सबसे निचले स्तर पर पहुँच चुकी है। शिअदद प्रधान के  अनुसार :  - 120 करोड़ कहाँ गए जो उन्होंने अपने कार्यकाल में छोड़ा था।  - पिछले 8 सालों में 25...

क्यो कहा सरना दल ने दिल्ली गुरुद्वारा कमिटी की ऑडिट रिपोर्ट संगत के सामने की जाए पेश देखिये

Image
क्यो कहा सरना दल ने दिल्ली गुरुद्वारा कमिटी की ऑडिट रिपोर्ट संगत के सामने की जाए पेश देखिये  दिल्ली बृजेश कुमार - डिलाइट कंपनी की ऑडिट रिपोर्ट बाहर नही आने से उठे सवाल -  सरना ने डीएसजीएमसी के अंदर भारी हेर-फेर होने का किया दावा  -  बादल दल के काल को काले अध्याय की संज्ञा दी नई दिल्ली( शुक्रवार,25 जून, 2021):  डीएसजीएमसी अपने विवादस्पद प्रबंधन नीतियों की वजह से विरोधियों के सवालो के घेरे में है। बीते शुक्रवार को, शिरोमणि अकाली दल दिल्ली के महासचिव हरविंदर सिंह सरना ने आनन-फानन में प्रेस वार्ता कर गुरूद्वारा कमिटी को आड़े हाथो लिया और कई सवाल कमिटी के सामने रखे।  सरना के अनुसार डिलाइट जैसी बड़ी कंपनी से ऑडिट होने के बाद भी डीएसजीएमसी के आर्थिक रिकार्ड संगत के सामने क्यों नही प्रस्तुत किए जा रहे है । उनके अनुसार ऑडिट कराने में तरीबन 50 लाख रुपए खर्चा हुए लेकिन उनके रिकार्ड अब भी सामने नही आ रहे है । बादल दल के मनजिंदर सिंह सिरसा औऱ हरमीत सिंह कालका को इसका जवाब देना चाहिए।  " डीएसजीएमसी के प्रधान और महसचिव के पास लभगभ बराबर के अधिकार होते है। आज दिल्ली के ...

रकाबगंज साहिब गुरुद्वारा के कोविड सेंटर में अश्लील गानों को चलाने का SADD ने किया विरोध देखिये फिर क्या हुआ

Image
रकाबगंज साहिब गुरुद्वारा के कोविड सेंटर में अश्लील गानों को चलाने का SADD ने किया विरोध देखिये फिर क्या हुआ  कोविड सेंटर को डीएसजीएमसी के किसी दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने की माँग सिख रेहत मर्यादाओ के उल्लंघन से विरोधी पार्टिया आक्रोशित दिल्ली सिख गुरूद्वारा प्रबंधन कमिटी सवालो के घेरे में नई दिल्ली (16 जून,2021) : डीएसजीएमसी के अधीन चल रहे कोविड सेंटर में अश्लील गाने चलाने के विरोध में शिरोमणी अकाली दल दिल्ली और पंथक अकाली लहर ने रोष प्रदर्शन किया जिसमे भारी संख्या में सिख जत्थेबंदियों ने हिस्सा लिया। रोष प्रदर्शन की अगुवाई परमजीत सिंह सरना और जत्थेदार रणजीत सिंह के द्वारा की गयी । सिख प्रतिनिधियों ने चलाए जा रहे गानों को सिख सभ्यता के उल्लंघन की संज्ञा दी। मीडिया से बातचीत करते हुए शिअदद पार्टी प्रधान सरना ने बताया कि, " इतिहास में पहली बार सिख गुरुओं के पवित्र शहीदी स्थान पर अश्लील गानों का प्रचार किया जा रहा है। क्या इन बादलो की आस्था सिख धर्म से खत्म हो चुकी है ? जहाँ संसार भर के लोग पवित्र गुरुबानी का जाप करके अपने दुःख और कष्ट दूर करते है उन्ही गुरुओं के पवित्र स्थान पर ऐसी फू...

फिटनेस विशेषज्ञ विशाल गुप्ता की विचारधारा के बारे में जानने के लिए देखिये इस पूरी रिपोर्ट में

Image
फिटनेस विशेषज्ञ विशाल गुप्ता की विचारधारा के बारे में जानने के लिए देखिये इस पूरी रिपोर्ट में  मैं विशाल गुप्ता जब से मैने होश सम्भाला हैं तब से मेरा एक अजीब सपना था कि एक दिन हजारों लोग मेरे ज्ञान और अनुभव की सराहना करेंगे। जैसे-जैसे मैं बड़ा हुआ, स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति मेरा झुकाव और इसके बारे में गहरा ज्ञान रखने की अनुभूती आती गयी। मुझे फिटनेस विशेषज्ञ के रूप में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रमाणपत्र मिले हैं। समय के साथ मैंने एक फिटनेस कोच के रूप में शुरुआत की, फिर एक फिटनेस एथलीट में बदल गया और खुद को एक फिटनेस विशेषज्ञ के रूप में स्थापित किया। मेरा फीलफिट24सेवन, जिम, शैक्षणिक संस्थान है। मेरे द्वारा फिटनेस के कई उत्पाद लॉन्च किये गए हैं। और उपयोग किए गए उत्पाद वास्तव में सफल हैं। और कई लोगों को फिट होने में मदद करते हैं। समाज को विचारधारा का पालन करवाते हुए मैंने सभी को विस्तृत ज्ञान प्रदान करने के लिए ‘बॉडी ट्रांसफोर्मेशन’ पुस्तक लिखी है। एक उद्यमी होने के अलावा, व्यक्तिगत रूप से एक फिटनेस एक्सपर्ट होने के नाते मैं सोशल नेटवर्किंग साइटों के माध्यम से अपने अनुयायियों के...

एसआरएम में बंपर प्लेसमेंट,महामारी के बावजूद 7111 से ज्यादा नौकरियों के ऑफर तो देखिये हमारी इस पूरी रिपोर्ट में

Image
एसआरएम में बंपर प्लेसमेंट,महामारी के बावजूद 7111 से ज्यादा नौकरियों के ऑफर तो देखिये हमारी इस पूरी रिपोर्ट में  कट्टनकुलाथुर, 10 जून 2021 कोरोना महामारी के दौर में जहां एक तरफ नौकरियों की किल्लत है तो वहीं दूसरी तरफ एसआरएम इंस्टीट्यूट आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने साल 2021 में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने वाले छात्रों को 7111 से ज्यादा नौकरियों के मौके उपलब्ध कराये हैं, जोकि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। यह सभी नौकारियों के आफर बड़ी—बड़ी विश्वस्तरीय आईटी कंपनियों की तरफ से आये हैं। इस जॉब आफर में सबसे ज्यादा पैकेज 35 लाख रूपये सालाना का बेंगलुरू बेस्ड कंपनी वर्कइंडिया इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी एंड सविर्सेज ने दिया है। महामारी के इस दौर में 600 से ज्यादा कंपनियां वचुर्अली कैंपस में आ चुकी हैं। वहीं जून 2021 तक और ज्यादा कंपनियों के आने की संभावना बरकरार है। कट्टनकुलाथुर में एसआरएम के सभी मोदीनगर, रामापुरम् और वाडापलानी के छात्रों के लिये केंद्रीयकृत प्लेसमेंट प्रक्रिया को आयोजित किया गया था। एसआरएमआईएसटी में करियर सेंटर में निदेशक एन वेकंटा शास्त्री ने बताया कि एसआरएम के कॉस्मोपोलोटिन कंपोजिन कल्...

शिअदद ने रकाबगंज साहिब गुरुद्वारे में चल रहे आपत्तिजनक गानो का देखिये क्यो किया विरोध इस पूरी रिपोर्ट

Image
शिअदद ने रकाबगंज साहिब गुरुद्वारे में चल रहे आपत्तिजनक गानो का देखिये क्यो किया विरोध इस पूरी रिपोर्ट  - कोविड केयर सेंटर में फिल्मी गानों को चलाने से उठा विवाद - सिख रेहत मर्यादाओं के उल्लंघन के नाम पर डीएसजीएमसी घिरी नई दिल्ली ( 7 जून,2021) : दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमिटी के अंतर्गत चल रहे कोविड केयर सेंटर अपने आपत्तिजनक व्यवस्थाओं की वजह से विवादों में है। जानकारी हो दिल्ली सरकार से टाई-अप के बाद श्री रकाबगंज साहिब गुरुद्वारे के अंदर कोविड केयर सेंटर की स्थापना की गयी थी।लेकिन कल सोशल मीडिया में एक वायरल वीडियो में कोविड स्टॉफ हैप्पीनेस थेरेपी प्रकिया के तहत नाचने वाले गाने चला रहे थे। वीडियो के वायरल होते ही चारो तरफ से विरोध का सिलसिला शुरू हो गया। इसी क्रम में शिरोमणि अकाली दल दिल्ली (शिअदद)प्रधान परमजीत सिंह सरना ने इसके विरोध में अपना बयान जारी किया। सरना ने बताया कि ,"श्री रकाबगंज साहिब  श्री गुरु तेग बहादुर जी का पवित्र शहीदी स्थान है। यहाँ पर हम जश्न इत्यादि की अनुमति नहीं दे सकते। नियमानुसार भी, पवित्र गुरुद्वारों में 100 मीटर तक बैंडबाजा , ढोल, गाने इत्यादि ...

15 कमेटी सदस्यों के साथ कुलवंत सिंह बाठ पहुंचे कमेटी दफ्तर,जनरल मैनेजर से मांगा हिसाब देखुये

Image
15 कमेटी सदस्यों के साथ कुलवंत सिंह बाठ पहुंचे कमेटी दफ्तर,जनरल मैनेजर से मांगा हिसाब देखुये   जनरल मैनेजर का कुछ भी बताने से साफ इंकार *दिल्ली कमेटी प्रबंध की पारदर्शिता संदेह के घेरे में: बाठ* नई दिल्ली (1 जून 2021) दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कनिष्ठ उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह बाठ ने आज 15 कमेटी सदस्यों की मौजूदगी में अपना कार्यभार पुनः संभाल लिया। कमेटी दफ्तर गुरु गोबिंद सिंह भवन में जनरल मैनेजर के कमरे में पहुंचे कमेटी सदस्यों ने लगभग 3 घंटे तक कमेटी के कामकाज पर उठ रहे सवालों के बारे जनरल मैनेजर धर्मेंद्र सिंह से जवाब तलबी की। खासकर फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन से कमेटी को आई करोड़ों रुपए की धनराशि तथा अकाली दल को पंजाब भेजें गए मेडिकल उपकरणों के मामले पर कमेटी के द्वारा दिए जा रहे घुमावदार सवालों को प्रमुखता से पूछा गया। साथ ही ऐलान किया कि प्रबंधकों के फैसलों पर रोजाना आकर अवलोकन किया जाएगा।इस बारे जानकारी देते हुए बाठ ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से हम कमेटी प्रबंधकों से उनकी मनमर्जीयों को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। लेकिन कोई जवाब नहीं दिया जा रहा। मैंने पिछले दिनों अपना ...

देखिये क्यो की सरना ने सिख कत्लेआम के दोषियों को सजा दिलाने के लिए कानूनी प्रक्रिया तेज करने की माँग की

Image
देखिये क्यो की सरना ने सिख कत्लेआम के दोषियों को सजा दिलाने के लिए कानूनी प्रक्रिया तेज करने की माँग की - *बेअदबी,बरगाड़ी कत्लेआम औए ब्लूस्टार जैसे मुद्दों पर स्थिती साफ नही होने पर जतायी निराशा* -  *केंद्र और पंजाब सरकार को लिखा आग्रह पत्र*  नई दिल्ली, (1 जून,2021) : ऑपरेशन ब्लूस्टार के 37 वर्ष गुजरने के बाद भी देश के काले अध्याय को संगत के सामने पेश नही किया गया। यह बाते शिरोमणि अकाली दल दिल्ली के अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना ने कही। पंथक नेता ने कहा कि ना तो आने वाली सरकारों ने, और नही श्री अकालतख्त साहिब के किसी जत्थेदार ने यह बाते देश के सामने रखी की आखिर ऑपरेशन ब्लूस्टार के पहले प्रकाश सिंह बादल ने उस समय के मुख्य नेताओ के साथ क्यों गुप्त बैठक रखी थी।  "ऑपरेशन ब्लू स्टार से पहले की उन महत्वपूर्ण बैठकों को इतना व्यापक रूप से क्यों छुपाया गया है?"  सरदार सरना ने आश्चर्य व्यक्त किया।  यह कोई हैरानी की बात नही है कि सिख कत्लेआम के बाद ही प्रकाश सिंह बादल का कद पंजाब के राजनीतिक मैदान में ऊँचा हुआ। बादल के आगे आने से ही सिख विरोधी ताकतों को नया बल मिला है।  ...