Posts

Showing posts with the label देवरिया

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों की तैयारियों में देखिये कैसे जुटे बसपा कार्यकर्ता क्या है आगे की तैयारी पढिये इस पूरी रिपोर्ट में

Image
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों की तैयारियों में देखिये कैसे जुटे बसपा कार्यकर्ता क्या है आगे की तैयारी पढिये इस पूरी रिपोर्ट में बाराबंकी,2 दिसम्बर।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दलों में रैलियों और बैठकों का दौर लगातार जारी हैं।इसी कड़ी में आज बाराबंकी हैदरगढ़ सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी की बैठक आयोजित हुई।इस मौके पर आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर संगठन विस्तार और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर ज़ोर दिया गया।बैठक में बसपा नेता मोहित राजदान को पार्टी अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के आदेशनुसार अयोध्या मंडल,बस्ती मंडल और देवीपाटन मंडल सहित तीनों मंडलों का मुख्य सेक्टर संयोजक बनाये जाने पर डॉ.धर्मेन्द्र प्रताप सिंह पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अमेठी,     मुख्य सेक्टर संयोजक अयोध्या, बस्ती देवीपाटन मंडल द्वारा सम्मानित किया गया।इस मौके पर मुख्य सेक्टर प्रभारी विश्वनाथ पाल,मुख्य सेक्टर प्रभारी अयोध्या मंडल,विजय गौतम मुख्य सेक्टर प्रभारी अयोध्या मंडल,जिला अध्यक्ष अनिल कुमार गौतम,  बाबा बैजनाथ...

रिक्त कोटे की दुकान का हुआ चयन खुल्ली बैठक कराकर हुए संपन

Image
रिक्त कोटे की दुकान का हुआ चयन खुल्ली बैठक कराकर हुए संपन देवरिया।आज दिन शुक्रवार को विकास खंड भटनी के ग्रामसभा साहोपार के कोटा नंबर 2 जो दो  सालों से रिक्त था जो ऐडीओ पंचायत छेदी प्रसाद,जनरंजन गौतम सचीव, मोनहरलाल सचिव, आज उसका एडीओ पंचायत  द्वारा ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्राम वासियों के खुली बैठक करा कर के ग्रामवासियों की सम्मति से दो कैंडिडेट चुनाव में आए जिसमें संजय कनौजिया 187 मत पाकर विजई घोषित हुए वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी वीरेंद्र भारती 47 मत पाकर के चुनाव हार गए जिसमें कुल वोट 234 पडे जहा पूरे ग्राम सभा के लोग उपस्थित रहे  ग्राम सभा निवासी अनुराग सिंह, भरत सिंह, दिलीप गुप्ता, रामविजय सिंह, आनंद कुशवाहा,भीम कुशवाह, राकेश गौड़, राजन सिंह,अजय गिरी,नरसिंह भारती,जज सिंह, मुलायम यादव, इत्यादि ग्राम वाशी उपस्थित रहे।एवं यह चुनाव ग्राम प्रधान के नेतृत्व में किया गया  प्रधानपति विकास प्रताप शाही उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महर्षि देवरहा बाबा कॉलेज का किया निरीक्षण, भौतिक प्रगति से हुए अवगत देखिये

Image
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महर्षि देवरहा बाबा कॉलेज का किया निरीक्षण, भौतिक प्रगति से हुए अवगत देखिये एंकर-देवरिया। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने आज देवरिया के महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कालेज के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण कर उसकी भौतिक प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि करीब 208 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे मेडिकल कॉलेज पूर्णता के कगार पर है। वर्तमान में कुछ कार्य शेष रह गया है जो सितंबर तक शत प्रतिशत पूरा हो जाएगा।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी शीघ्र ही इसका लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रही व पुलिस लाइन से मेडिकल कालेज तक भारी मात्रा में पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहे। पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वागत में उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री जय प्रकाश निषाद,प्रभारी मंत्री श्रीराम चौहान,राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त नीरज शाही, देवरिया सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी, सलेमपुर सांसद रविन्द्र कु...

देवरिया के विकासखंड भटनी में भारतीय पत्रकार समन्वय समिति इकाई का गठन हुआ संपन्न देखिये

Image
देवरिया के विकासखंड भटनी में भारतीय पत्रकार समन्वय समिति इकाई का गठन हुआ संपन्न देखिये   *भटनी,देवरिया-* दिन शनिवार को भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार संघ की पहली बैठक आज विकासखंड भटनी जिला अध्यक्ष कमल पटेल के नेतृत्व में किया गया व राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार संघ इकाई का गठन भटनी में किया गया जिसमें मौजूदा सभी पत्रकार साथियों के सहमति से विकासखंड भटनी का अध्यक्ष मनोज कुमार यादव को चुना गया व महासचिव के रूप में हरिशंकर गुप्ता को चुना गया। जिला अध्यक्ष कमल पटेल ने बताया कि पत्रकारों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार अत्यंत निंदनीय है अगर किसी पत्रकार साथी के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है, तत्पश्चात पत्रकार साथियों की लड़ाई भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार संघ के सभी पत्रकार साथियों द्वारा एकजुट होकर लड़ी जाएगी व भटनी ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने बताया कि सभी पत्रकार एक परिवार समान है। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति व सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ इकाई के गठन के बाद भटनी के साथी पत्रकार मोहम्मद कलीमुल...

नव नियुक्त क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों एवं व्यायाम शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए जाने हेतु आयोजित हुआ वर्चुअल कार्यक्रम देखिये

Image
नव नियुक्त क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों एवं व्यायाम शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए जाने हेतु आयोजित हुआ वर्चुअल कार्यक्रम देखिये   *इस कार्यक्रम द्वारा कुल 534 चयनित क्षेत्रीय युवा अधिकारियों  एव व्यायाम प्रशिक्षको को आज दिया गया नियुक्ति पत्र*  जनपद से चयनित 5 क्षेत्रीय युवा अधिकारियों को डीएम, एसपी, बरहज विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष आदि के द्वारा दिया गया नियुक्ति पत्र*       देवरिया(सू0वि0) 19 जुलाई।* ग्रामीण क्षेत्र में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए प्रांतीय रक्षक दल के अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इनके माध्यम से पीआरडी जवानों, युवक एवं महिला मंगल दल एवं ग्रामीण युवाओं को खेलकूद के क्षेत्र में विशेष प्रोत्साहन मिलेगा। उक्त विचार प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यक्त किए। वे मिशन रोजगार के तहत 508 क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारियों तथा 26 व्यायाम प्रशिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण के अवसर पर वर्चुअल माध्यम से संबोधित कर रहे थे।           उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्र...

क्यो बोले कृषि मंत्री भटनी एसएमआई को निलंबित करें देखिये इस पूरी रिपोर्ट में

Image
क्यो बोले कृषि मंत्री भटनी एसएमआई को निलंबित करें देखिये इस पूरी रिपोर्ट में  [गेहूं क्रय की समीक्षा आज विकास भवन गांधी सभागार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन द्वारा सभी क्रय एजेंसियों के साथ किया गया। इस दौरान जिन क्रय एजेंसियों में कमियां उजागर हुई, सचेत किया गया कि वे अपने कार्यों में सुधार लाएं और कृषकों का गेहूं क्रय करने में किसी प्रकार का कोई बहानेबाजी न अपनाएं। साथ ही जो भी क्रय किया गया है, उसका भुगतान भी समय से सुनिश्चित कराएं। बैठक में भंडारण पर भी क्रय केंद्रों को आगाह किया गया कि जो गेहूं क्रय हुआ है, उसका भंडारण सुनिश्चित कराएं। इस दौरान भटनी एस एम आई की कई स्तरो से मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए कृषि मंत्री ने उन्हें निलंबित किए जाने का निर्देश दिया। यह तथ्य सामने आया कि उनके द्वारा गेहूं क्रय करने में काफी शिथिलता बरती जा रही थी। शिकायत का संज्ञान लिया गया उप जिलाधिकारी जांच कराई गई, रिपोर्ट में शिकायतों की पुष्टि होने पर उन्हें निलंबित किए जाने का निर्देश दिया गया। आज सभी प्रशासनिक अधिकारियों यथा अपर जिलाधिकारी, उप जिला अधिकारी ...

आज के दैनिक प्रयोग के आवश्यक सामानो का दर देखिये

Image
आज के दैनिक प्रयोग के आवश्यक सामानो  का दर देखिये  देवरिया । जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया है कि आमजन मानस को सुचारु रुप से खाद्य पदार्थो की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु होम डिलीवरी की व्यवस्था बनायी गयी है एवं विक्रेताओं/फर्मो के क्षेत्रावार मोबाइल नम्बर भी प्रचलित किये गये है। ।       173 खाद्य व्यवसायियों को होम डिलेवरी हेतु पास निर्गत किए गए है तथा उनके 197 डिलेवरी मैन द्वारा 16 मई की सायं 5:00 बजे  तक 278 व्यक्तियों को होम डिलीवरी के माध्यम से खाद्य पदार्थो की आपूर्ति सुनिश्चित की गयी है। आवश्यक खाद्य सामाग्रियों का दर यथा दूध फुल क्रीम मिल्क 56 रुपये प्रति लीटर(प्रिन्ट रेट), गाय का दूध 48 रुपया प्रति लीटर/प्रिन्ट रेट, दही प्रिन्ट रेट या 100 रुपया प्रति किलोग्राम, पनीर 280 रुपये प्रति किलोग्राम एवं ब्रेड मक्खन का दर प्रिन्ट रेट अनुमन्य किया गया है। निर्धारित दर से अधिक इन सामानो के विक्रय करने पर कार्यवाही की जायेगी।

क्या है उल्टी यात्रा बुढ़ापे से बचपन की तरफ़ जानिए राकेश मिश्रा के साथ इस पूरी रिपोर्ट में

Image
क्या है उल्टी यात्रा बुढ़ापे से बचपन की तरफ़ जानिए राकेश मिश्रा के साथ इस पूरी रिपोर्ट में   *देवरिया से ब्यूरो चीफ पवन यादव*   देवरिया।समाज में बुध्दिजीवी लोगों की कमी नहीं है, केवल उनसे संपर्क नहीं हो पाता है। उनमें से एक तत्कालीन बड़ौदा यूपी बैंक बनकटा के मैनेजर राकेश मिश्रा जी से भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोसल मीडिया पत्रकार महासंघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कुमार प्रसाद गोंड की मुलाकात हुई, और उनसे बहुत कुछ वार्ता करने के बाद उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि, देखिए मैं आप को इस उम्र से लेकर बचपन की तरफ़ लेकर चलता हूं, जो 50 को पार कर गये है,या करीब है, उनके लिए खास है। मेरा मानना है, कि दुनिया में जितना बदलाव हमारी पीढ़ी ने देखा है। हमारे बाद की किसी पीढ़ी को "शाय़द ही" इतने बदलाव देख पाना संभव हो।हम वो आखिरी पीढ़ी है, जिसने बैलगाड़ी से लेकर सुपर सोनिक जेट देखे हैं। बैरंग खत से लेकर लाइव चैटिंग तक देखा है। और "वर्चुअल मीटिंग जैसी"असंभव लगने वाली बहुत सी बातों को सम्भव होते हुए देखा है।हम वो पीढ़ी है, जिन्होंने कई -कई बार मिट्टी के घरों में बैठ कर...