कोरोना काल में भी एआईसीटीई ने लगातार और नियमित रूप से छात्रवृत्ति बांटी
# छात्रवृत्ति वितरण से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए छात्र शिकायत निवारण तंत्र के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं : एआईसीटीई #कोविड 19 की अवधि के दौरान भी योग्य छात्रों को समय से छात्रवृत्ति या फैलोशिप वितरित की गई #किसी भी तरह की शिकायत या समस्या के लिए शिकायत निवारण तंत्र सक्रिय रूप से काम कर रहा है। छात्रों से संबंधित बहुत सी समस्याएं पहले सुलझाई गई है। इस समय भी यह सेल लगातार छात्रों की चिंताओं का समाधान कर रहा है #छात्र आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित पोर्टल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। 28 नवंबर, 2020: देश में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) छात्रवृत्ति समेत कई तरह की पहल से छात्रों को पूरा समर्थन प्रदान कर रहा रहा है, जिसमे समयबद्ध तरीके से छात्र व्रृति प्रदान करना शामिल है। वर्ष 2019-20 के दौरान एआईसीटीई ने विभिन्न योजनाओं में 41,195 लाभार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में लगभग 335 करोड़ रुपये की राशि का वितरण किया है। छात्रों के बैंक खातों में यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) मोड द्वारा वितरित की जाती है । इनके अलावा, एआईसी...