दिल्ली मेट्रो चलने को तैयार, 38 फीसदी गेट से होगी एंट्री व एग्जिट, लिफ्ट में रहेंगे सिर्फ तीन लोग
अनलॉक-4 में दिल्ली मेट्रो चलने की संभावना है। सितंबर के पहले सप्ताह के बाद से मेट्रो चलने की संभावना बताई जा रही है। हालांकि अब मेट्रो में यात्रियों के लिए सफर आसान नहीं होगा। अनलॉक-4 से दिल्ली मेट्रो के सिर्फ 38 फीसदी गेट से ही यात्रियों की एंट्री और एग्जिट होगी। एंट्री गेट पर सैनिटाइजर की व्यवस्था होगी। आपको बता दें कि दिल्ली मेट्रो के 671 गेट है जिसमें से सिर्फ 257 ही खुलेंगे। इसके अलावा दिल्ली मेट्रो के कर्मियों और यात्रियों को फेस मास्क लगाना अनिवार्य होगा। वहीं, मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में एक समय में अधिकतम 3 यात्री ही रहेंगे। संचालन शुरू होने के बाद संदिग्ध को मेट्रो स्टेशन में प्रवेश नहीं मिलेगा। आइए जानते हैं किस मेट्रो लाइन में कितने गेट खुलेंगे- मैट्रो स्टेशनों की स्टेशनों पर एंट्री व कितने गेट लाइन संख्या एग्ज़िट गेट की संख्या खुलेंगे रेड लाइन 31 ...