Posts

Showing posts with the label पटना बिहार

बिहार की बेटी अमीषा कुमारी ने जीता मिस टीन इंटरनेशनल सुपरमॉडल का ताज,अब थाईलैंड के शो में शिरकत करेगी

Image
बिहार की बेटी अमीषा कुमारी ने जीता मिस टीन इंटरनेशनल सुपरमॉडल का ताज,अब थाईलैंड के शो में शिरकत करेगी दिल्ली ! मोकामा पटना की रहने वाली मिस अमीषा कुमारी ने मिस टीन  इंटरनेशनल सुपरमॉडल और मिस टीन इंडो पसिफ़िक 2021 का खिताब जीतकर दिल्ली में अपने सौंदर्य और प्रतिभा के बल पर खिताब जीतकर बिहार का नाम रोशन किया  इससे पूर्व मिस अमीषा ने मिस सेंट्रल इंडिया और मिस राइज़िंग इंडिया का ख़िताव जीता था करोल बाग नई दिल्ली में अमन गांधी फ़िल्म प्रोडक्शन्स द्वारा आयोजित  मिस इंडो पसिफिक -2021 प्रतियोगिता में बिहार की मिस अमीषा कुमारी ने मिस टीन इंटरनेशनल सुपरमॉडल 2021 और मिस टीन इंडो पसिफिक 2021 प्रतियोगिता का खिताब जीतकर अपने शहर मोकामा और राज्य बिहार का नाम रोशन किया । मिस अमीषा कुमारी अपनी इस उपलब्धि पर बहुत खुश है और अपनी जीत का श्रेय अपने माता श्रीमति किरण कुमारी पिता श्री चन्द्र शेखर साथ साथ अमन गाँधी फ़िल्म प्रोडक्शन को देना चाहती हैं । अमीषा कुमारी की 10वी 21वी की पढ़ाई मोकामा से हुई है तथा वर्तमान में दिल्ली यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत हैं  मिस अमीषा का लक्ष्य हैं कि वो एक IAS बने और...

माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर बिहार भवन द्वारा की गयी कार्रवाई। देखिये कैसे मजदूरों को बकाया राशि का भुगतान हुआ।

Image
माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर बिहार भवन द्वारा की गयी कार्रवाई। देखिये कैसे मजदूरों को बकाया राशि का भुगतान हुआ।  श्रमिकों के हित के लिए बिहार सरकार प्रतिबद्ध  नई दिल्ली ,दिनांक   हिमाचल प्रदेश के शिमला में काम करने वाले बिहार के श्रमिकों को पारिश्रमिक का भुगतान करा दिया गया है।  माननीय मुख्यमंत्री  के निदेश पर बिहार भवन द्वारा कार्रवाई की गयी  जिससे मधेपुरा जिला के रहने वाले 8 मजदूरों को  ₹182950 का भुगतान हो गया है।    विदित हो कि मधेपुरा जिला के निवासी श्री बच्चन सिंह एवं अन्य ने हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के एक व्यक्ति के बिल्डिंग में काम करने के बावजूद भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया था।  इस बाबत श्रमिकों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के समक्ष पत्र के द्वारा मदद की गुहार लगाई गई थी । माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश एवं बिहार सरकार के अधिकारियों के त्वरित एवं सक्रिय प्रयास से श्रमिकों को राशि का भुगतान हो गया।  श्रमिकों ने शिमला के ग्राम पंचायत हिमरी के उप प्रधान के समक्ष नगद प्राप्त किया।  उन लोगों ने म...

बिहार में रेमडीसीवीर दवाई के वितरण में गड़बड़ी,पप्पू यादव ने किया बड़ा खुलासा देखिये

Image
बिहार में रेमडीसीवीर दवाई के वितरण में गड़बड़ी,पप्पू यादव ने किया बड़ा खुलासा देखिये  *पप्पू यादव ने आंध्रप्रदेश के तर्ज पर कोरोना का प्राइवेट असप्तालों में फ्री इलाज और राजस्थान के तर्ज पर की प्रदेश के हर नागरिक की बीमा की मांग* *3 महीने के लिए स्वास्थ्य विभाग हमें दे सरकार, फिर नहीं होगी सिस्टम, दवाई और ऑक्सीजन की वजह से मौत : पप्पू यादव*  पटना, 7 मई 2021 : पूर्व सांसद और जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिहार में रेमडीसीवीर इंजेक्शन के वितरण में भारी अनियमितता का आरोप सरकार पर लगाते हुए पूछा है कि आखिर किस आधार पर 3 दिनों में ईश्वरदयाल हॉस्पिटल को 250, फोर्ड को 100, राजेश्वरी को 150, मेडिवेसिल को 78, पाटलिपुत्र मल्टी 33 रेमडीसीवीर दिया गया? उन्होंने पूछा कि इसमें दुकानों पर बैठे मजिस्ट्रेट की कितनी संलिप्तता है और भेंडर, ड्रग्स इंस्पेक्टर व स्वास्थ्य विभाग का प्राइवेट असप्तालों से किस तरह का मिलीभगत है। आज ये बिहार की जनता जानना चाहती है।  ये खुलासा आज पप्पू यादव ने पटना में सिवान जाने से पूर्व एक प्रेस वार्ता में कही। पप्पू यादव ने न्यूयॉर्क टाइम्स की बातों को को...

क्यो बोले पप्पू यादव स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से लेकर एम्बुलेंस ड्राइवर का नम्बर लिया जाए सर्विलांस पर,सभी लूट में शामिल :देखिये

Image
क्यो बोले पप्पू यादव स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से लेकर एम्बुलेंस ड्राइवर का नम्बर लिया जाए सर्विलांस पर,सभी लूट में शामिल :देखिये प्राइवेट अस्पतालों को किया जाए सेना के हवाले, फिक्स हो इलाज का रेट फॉलो किया जाए हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस कोरोना मरीजों के लिए एम्बुलेंस का रेट तय करे सरकार, हम करेंगे पेमेंट  पटना , 5 मई 2021 : जन अधिकार पार्टी ( लो) राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने प्राइवेट अस्पतालों में इलाज के नाम पर मचे लूट पर जोरदार हमला बोला है और कहा है कि प्राइवेट अस्पतालों में सेना की तैनाती कर दी जाए। उन्होंने इसके लिए हाई कोर्ट से भी हस्तक्षेप की अपील की है। साथ ही कहा है कि प्राइवेट अस्पतालों में लूट की बड़ी वजह है कि उनके ज्यादातर मालिक किसी न किसी दल में पदाधिकारी हैं, खासकर सत्तारुढ़ दल में। ऐसे पप्पू यादव ने सरकार से मांग की है कि वे प्राइवेट अस्पतालों में इलाज की कीमत तय करें।  पप्पू यादव ने उक्त बातें आज पटना आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान कही। उन्होंने प्राइवेट अस्पतालों कोरोना मरीजों से लिये गए लाखों रुपये के ट्रांजेक्शन को दिखाते हुए ...

जानिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा और कौन कौन आज ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

Image
  पटना: बिहार की राजनीति में आज का दिन खास है। आज शाम नीतीश कुमार ​एक बार फिर मुख्यमंत्री पद का शपथ लेंगे। बता दें कि नीतीश कुमार चौथी बार शपथ लेंगे। उनके साथ 15 विधायक भी शपथ ले सकते हैं। रविवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को नेता चुना गया था। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को 125 सीटों के साथ बहुमत मिला है।  सूत्रों ने बताया है कि सोमवार को पटना में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश के अलावा 15 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलवाई जा सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा के सात विधायक जिनमें दो उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे और जदयू के छह विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। वहीं, वीआईपी और हम के एक-एक सदस्य मंत्री बन सकते हैं। रविवार शाम नीतीश ने बिहार के राज्यपाल फागु चौहान से मुलाकात की और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था। राज्यपाल ने उनका दावा मंजूर कर लिया था। अब सभी की निगाहें आज नीतीश कैबिनेट के गठन और उसमें शामिल होने वाले नए चेहरों पर टिकी हुई है। रविवार को नीतीश ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल ...