Posts

Showing posts with the label क्या ऐप करेंगे काम? लोग पूछ रहे यह सवाल

59 चीनी ऐप्स बैन, क्या ऐप करेंगे काम? लोग पूछ रहे यह सवाल, कोन कोन से है एप देखे

Image
भारत सरकार ने 59 चीनी ऐप्स को बैन करने का ऐलान किया है. क्या ये ऐप्स अब आपके स्मार्टफोन में काम करना बंद कर देंगे?  अभी के लिए नहीं बंद होंगे. ऐप बैन और ब्लॉक दो चीजें हैं, जिन्हें पहले समझना होगा. इससे पहले भी चीनी ऐप्स भारत में बैन किए जा चुके हैं. खबर लिखे जाने तक Android के गूगल प्ले स्टोर और Apple के ऐप स्टोर पर ये सभी 59 चीनी ऐप्स लाइव हैं. यानी अब भी यूजर्स इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं. जो लोग ये ऐप यूज करते हैं उनके पास ये ऐप काम भी कर रहे हैं. सरकार की रिक्वेस्ट के बाद कंपनियां कुछ समय लेती हैं और इसके बाद इन्हें ऐप प्लेटफॉर्म से हटाया जाता है. सोशल मीडिया पर लोग लगातार ये सवाल पूछ रहे हैं कि ये किस तरह का बैन है. क्योंकि ऐप तो अब भी काम कर रहे हैं और ये अब तक प्ले स्टोर और ऐप स्टोर में डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं तो फिर इसे कैसे बैन कहा जाए. ऐप बैन करने की स्थिति में आम तौर पर सरकार की तरफ गूगल और ऐपल को अपने भारतीय ऐप स्टोर से इन ऐप्स को हटाने के लिए कहा जाता है. इसमें थोड़ा वक्त लगता है. एक बड़ा सवाल कॉन्टेंट को लेकर भी है. भारत में TikTok के करोड़ों यूजर्स हैं. ऐसे में टिक...