Posts

Showing posts with the label लखनऊ यूपी
Image
  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ली. राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री ने राजधानी लखनऊ स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में कोविड-19 टीके का पहला डोज लिया. अस्पताल की नर्सिंग अफसर सिस्टर रश्मि जीत सिंह ने योगी को 'कोवैक्सीन' का टीका लगाया.   मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके भी इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा, " आज मैंने लखनऊ स्थित डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में कोरोना वायरस के स्वदेशी टीके की पहली खुराक ली. मैं, उत्तर प्रदेश को 'कोरोना मुक्त' बनाने हेतु सभी योग्य लोगों से टीका लगवाने का आह्वान करता हूं. आइए, कोरोना वायरस के विरुद्ध संघर्ष में हम सभी सहभागी बनें.

*गरीबों के नाम पर चट कर गए पैसा, अस्पताल के लिए हुई डीएम- सीएम की पूजा*

Image
(संवाददाता ब्रजेश कुमार) मा० कांशीराम कालोनी संघर्ष समिति के नेतृत्व में पारा कालोनी में हुआ अनोखा सत्याग्रह राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी की इकाई मा० कांशीराम कालोनी संघर्ष समिति के नेतृत्व में आज पारा स्थित मा० कांशीराम गरीब कालोनी में अस्पताल के लिए तमाम निवेदन के बाद अब डीएम् अभिषेक प्रकाश और सीएम योगी जी की पूजा आरती की गई |  मा० कांशीराम कालोनियों हेतु आवंटित धनराशि अधिकारीयों नें चट कर लिया नतीजतन गरीब कालोनीवासी मूलभूत सेवाओं के लिए तरस रहे हैं | अब कालोनीवासी आर पार के संघर्ष के लिए संकल्पित हैं | लंबे समय से गरीबों वंचितों की लड़ाई लड़ रहे राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी और मा० कांशीराम कालोनी संघर्ष समिति के अध्यक्ष श्री प्रताप चंद्र को लगातार उत्तर प्रदेश में बनाई गई 54 कांशीराम कालोनियों से शिकायत प्राप्त हो रही थी कि स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र के साथ साथ आंगनबाड़ी की सुविधाओं से वंचित हैं, जिसकी वजह से कालोनी निवासियों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है | सरकार से निवेदन के बावजूद भी सब राजाओं की तरह गरीबों से दूर अपने एशो आराम में डूबे हुए हैं जिसके कारण कालोनीवासियों के...

आगरा में महिला डॉक्टर की बेरहमी से हत्या, अखिलेश ने योगी सरकार पर साधा निशाना

Image
  लखनऊः उत्तर प्रदेश के आगरा में एक महिला डॉक्टर की बेरहमी से हत्या गई है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना पर समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  ने योगी सरकार  को घेरा है। अखिलेश ने कहा है कि सरकार टीवी पर प्रचार की जगह उत्तर प्रदेश में अपराध पर विचार करे। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा है, “आगरा के एक व्यस्त रिहायशी इलाके में एक महिला डॉक्टर के घर में घुसकर गला रेतकर उसकी हत्या किये जाने की घटना से प्रदेश स्तब्ध है। भाजपा सरकार भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने व विपक्षियों को झूठे मुक़दमों में फँसाने में लगी है। सरकार टीवी पर प्रचार की जगह, उप्र में अपराध पर विचार करे।” बता दें कि थाना कमला नगर इलाके में महिला डॉकटर निशा की हत्या हुई है। साथ ही उनके बच्चों पर भी हमला किया गया है, जो असप्ताल में भर्ती हैं। पुलिस के मुताबिक टीवी रिचार्ज करने वाले शख्स ने इस वारदात को अंजाम दिया है।आगरा के एडीजी जोन अजय आनंद ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बना दी हैं, जो अलग-अलग जगह पर दबिश दे रही थीं। उधर घटना...

बड़ी खबर दलित ग्राम प्रधान के पति को गुंडों ने जिंदा जला दिया…देखिये

Image
लखनऊ/अमेठी। प्रदेश के अमेठी जिले से बड़ी खबर आयी है, जिसमें कहा गया है कि एक दलित ग्राम प्रधान पति की जलाकर हत्या कर दी गई है। प्रधान पति का बुरी तरह जला हुआ शरीर घर के पास मिला है। प्रधान पति के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत होने की पुष्टि की गई है। ये सनसनीखेज घटना मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र के बंदोईया गांव की बताई जा रही है। परिवार के लोगों का कहना है कि चुनावी रंजिश में प्रधानपति की निर्मम हत्या की गई है। इस घटना को लेकर बवाल मचना निश्चित है, क्योंकि यहां से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सांसद हैं और वे कोई भी घटना होने पर कांग्रेस पर हमला बोलने से नहीं चूकती हैं, तो उनके क्षेत्र में एक दलित प्रधान पति को गुंडों द्वारा जिंदा जलाए जाने की घटना पर कांग्रेस कहां चुप बैठने वाली है। अमेठी से मिल रहीं खबरों में कहा गया है कि गुंडों ने पहले प्रधान पति की पिटाई की फिर आग लगा दी। आरोप है कि प्रधानी चुनाव के रंजिश में ये निर्मम हत्या की गई है। मुंशीगंज क्षेत्र के बंदोईया गांव में घर के पास बाउंड्री वाल के भीतर गंभीर हालत में जले हुए मिले थे प्रधानपति। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।...

अनलॉक 5.0 के लिए योगी सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश, 15 अक्तूबर से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज

Image
  उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अनलॉक 5.0 के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। जिसके अनुसार आगामी 15 अक्तूबर से स्कूल-कॉलेज खोले जाएंगे। बता दें कि गृह मंत्रालय की एडवायजरी के अनुसार, यूपी सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। 15 अक्तूबर के बाद प्रदेश में चरणबद्घ ढंग से स्कूल-कॉलेज खोले जाएंगे। वहीं, सिनेमा, थियेयर और मल्टीप्लेक्स भी 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित किये जा सकेंगे। सबसे अहम है कि 15 अक्तूबर के बाद कंटेनमेंट जोन के बाहर धार्मिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और शैक्षिक गतिविधियों के लिए 200 लोगों की अनुमति दी गई है। इस फैसले से दुर्गापूजा के आयोजन का रास्ता साफ हो गया है। जारी किए गए दिशा-निर्देशों में कहा गया कि प्रबंधन, जिला प्रशासन से विचार-विमर्श कर स्कूल कॉलेज खोले जा सकते हैं। बच्चों को स्कूल जाने के लिए अभिभावकों से लिखित सहमति लेनी होग। इसके अलावा, महाविद्यालयों व उच्च शिक्षा संस्थानों को शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश के अनुसार ही चलना होगा।*अनलॉक 5.0 के लिए योगी सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश, 15 अक्तूबर से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज* उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अनलॉक ...

होटल के कमरे में मिले प्रेमी जोड़े के शव पोस्टमार्टम के मुताबिक प्रेमी ने प्रेमिका को मारकर की आत्महत्या

Image
  लखनऊ। 6 अगस्त को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र स्थित मोमेंट होटल के कमरा नंबर 310 में नैन्सी (21) और उसके प्रेमी राहुल (22) का शव मिले थे। दोनों के शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया था। तो वहीं, अब दोनों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, नैन्सी की हत्या गला दबाकर की गई थी, लेकिन इससे पहले उसकी बेल्ट से पिटाई करने के साथ कांटे-चम्मच से उसे गोदा गया था। बता दें कि नैन्सी का शव देखकर पोस्टमॉर्ट करने वाले डॉक्टरों के भी होश उड़ गए थे। नैन्सी के प्रेमी राहुल ने उसे मारने से पहले कई तरह की यातनाएं भी दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, नैन्सी के शरीर पर छोटे-बड़े मिलाकर 80 से अधिक चोट के निशान मिले। इसमें गले पर ही 30 से 40 चोट के निशान मिले। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेमी की मौत फांसी लगाने से हुई। एडीसीपी मध्य चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक, नैंसी के शरीर के दाहिने हिस्से पर और पीठ पर बेल्ट के चोट भी मिले हैं। गुस्से में राहुल ने नैंसी के सिर को दीवार में भी मारा था। कांटे-चम्मच से नैंसी पर अनगिनत वार किए थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गले...

उत्तरप्रदेश में Lockdown के दौरान क्या चल सकेंगी? जानें इसके बारे में

Image
उत्तरप्रदेश में कोरोना संक्रमण को काबू में करने के लिए योगी सरकार ने सप्ताहांत में लॉकडाउन घोषित किया है। शुक्रवार रात 10 बजे से लॉकडाउन की शुरुआत हो गई है जो सोमवार सुबह 5 बजे तक जारी रहेगी। लॉकडाउन के 55 घंटों के दौरान लॉकडाउन नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। पूर्व में किए गए टोटल लॉकडाउऩ की तर्ज पर ही इस लॉकडाउन में प्रतिबंध लगाया गया है और आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी अन्य कामों को प्रतिबंधित किया गया है। ऐसे में दवाईयां, दूध की दुकानें ही खुली रह सकेंगी। बाकि अन्य गैरजरूरी कामों को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। बाइक, कार को लेकर यह नियम पूर्व के लॉकडाउन की तरह ही इस बार भी लॉकडाउन के दौरान बाइक, कार को चलाने की मनाही रहेगी। राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए नियमों के मुताबिक बसों और अन्य लोकपरिवहन वाहनों का संचालन भी प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स, सफाईकर्मियों, डोर टू डोर डिलीवरी करने वाले कर्मचारियों की आवाजाही पर रोक नहीं रहेगी। इसके साथ ही गुड्स कैरियर गाड़ियों को भी पूरे प्रदेश में आने जाने की अनुमति रहेगी। अगर कोई भी व्यक्ति अपनी खुद की बाइक या कार का इस्...

जानिए कैसे तीन IPS ने मिलकर कैसे किया 69000 सहायक शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़े का खुलासा

Image
यूपी में 69000 शिक्षक सहायक भर्ती की टॉपरों की सूची में कुछ ऐसे नाम थे, जिन पर हजारों अभ्यर्थियों ने सवाल उठाए थे। 150 नंबर में 140 अंक तक पाने वालों में कोई गाड़ी चालक तो कोई डीजे वाला बाबू बताया गया। शिकायत मिली तो प्रयागराज के कप्तान सत्यार्थ अनिरूद्ध पंकज,अशोक वेंकटेश और अनिल यादव जैसे तीन आईपीएस लगे तब इस फर्जीवाड़ा करने के रैकेट का खुलासा हो सका।  पुलिस अफसरों ने सर्विलांस समेत अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया। सीबीआई के तरीके से आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। छापेमारी में आईपीएस के होने के कारण किसी पर कोई सवाल नहीं उठा। डॉक्टर और लेखपाल को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कार्रवाई तेजी से हुई और फर्जीवाड़े की कहानी सामने आ गई। अब इस केस की जांच एसटीएफ को दे दी गई है। ऐसे में एसटीएफ के सामने बड़ी चुनौती है। अभी इस गैंग में शामिल स्कूल प्रबंधक, सॉल्वर, दलाल और आरोपी अभ्यर्थियों की गिरफ्तारी बाकी है। 69000 सहायक शिक्षक भर्ती में अभ्यर्थी डॉ. कृष्ण लाल पटेल के खिलाफ फर्जीवाड़ा करने का आरोप तो लगा रहे थे, लेकिन कोई तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कराने को तैयार न था। जिन अभ्यर्थि...

आईपीएस कैडर में हीरो बनकर उभरे ओपी सिंह

Image
लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ और नोएडा में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने पर आईपीएस कैडर में हीरो बनकर उभरे ओपी सिंह। डीजीपी ने यूपी में कमिश्नर सिस्टम लागू कराया।यूपी के इतिहास में पहले डीजीपी हैं ओपी सिंह। देश भर से मिल रहे हैं बधाई संदेश। यूपी के आईपीएस अफसरों में उत्साह की लहर।