Posts

Showing posts with the label सवा करोड़ प्रवासियों को किन-किन सेक्टर में नौकरी? CM योगी ने दी जानकारी

सवा करोड़ प्रवासियों को किन-किन सेक्टर में नौकरी? CM योगी ने दी जानकारी

Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान की शुरुआत की. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस योजना के तहत 1 करोड़ 25 लाख प्रवासियों को रोजगार, उद्योगों में समायोजन और स्वत: रोजगार का काम किया गया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान के तहत आज चार लाख से अधिक एमएसएमई यूनिट को 10 हजार करोड़ से अधिक रुपये का लोन का वितरण किया जाएगा. इस अभियान के जरिए ग्राम्य विकास और पंचायती राज विभाग के द्वारा सामुदायिक शौचालय और पीएम आवास के निर्माण के साथ तालाबों की खुदाई कराई जा रही है.सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार की ओर से 60 लाख से अधिक कामगारों को काम दिया जा रहा है. 50 लाख से अधिक कामगारों को एमएसएमई सेक्टर में समायोजित किया जा रहा है. केंद्र और राज्य सरकार की सड़क निर्माण, सिंचाई योजनाओं, वृक्षारोपण, ग्राम्य विकास के लिए संचालित योजनाओं में कामगारों को नौकरी दी जा रही है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के तहत 2 लाख 67 हजार एमएसएमई इकाईयों को 6 हजार 565 करोड़ रुपये...