Posts

Showing posts with the label गोंडा

सामने आईं असली अनामिका शुक्ला, बोलीं- मेरे डॉक्युमेंट्स से कर रहे नौकरी, मैं खुद बेरोजगार

Image
कोरोना वायरस के बीच उत्तर प्रदेश से बड़े भ्रष्टाचार की पोल खुल गई है। यहां पर अनामिका शुक्ला के दस्तावेजों के नाम पर धांधली की गई। गोंडा उत्तर प्रदेश में बीते एक सप्ताह से चर्चा में रहीं अनामिका शुक्ला (Anamika Shukla Teacher) मंगलवार को सामने आ गई हैं। यूपी के गोंडा जिले की रहने वालीं अनामिका शुक्ला ने किसी भी जिले में नौकरी नहीं की है, और वह आज भी बेरोजगार हैं। मंगलवार को गोंडा में बेसिक शिक्षा अधिकारी के सामने आईं अनामिका शुक्ला नामक महिला ने दावा किया कि वह कहीं नौकरी नहीं कर रही हैं, बल्कि उनके शैक्षिक अभिलेखों (Anamika Shukla Documents) का दुरुपयोग कर फर्जीवाड़ा किया गया है। शुक्ला ने बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. इंद्रजीत प्रजापति को अपने मूल अभिलेख दिखाते हुए कहीं भी नौकरी न करने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में विज्ञान शिक्षक के लिए सुलतानपुर, जौनपुर, बस्ती, मिर्जापुर व लखनऊ में 2017 में आवेदन किया था, लेकिन न तो काउंसिलिंग में हिस्सा लिया और न ही कहीं नौकरी ही कर रही हैं। बीएसए ने बताया कि अनामिका शुक्ला की ओर से इस आशय का शपथ दिया गया है क...