Posts

Showing posts with the label अब तक 11

देश में COVID-19 के कुल मामले 3.5 लाख पार, अब तक 11,903 मौत

Image
देश में कोरोनावायरस  का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है. एक दिन में करीब 11 हजार नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 3.54 लाख के पार पहुंच गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय  की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोनावायरस मरीज़ों की कुल संख्या 3,54,065 हो गई है और जबकि इस वायरस से अब तक 11,903 लोगों की मौत हो चुकी है.वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10,974 नए मामले सामने आए हैं. राज्यों द्वारा COVID-19 से हुई मौतों के आंकड़े अपडेट कर दिए जाने की वजह से पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस की वजह से मरने वालों की तादाद पहली बार 2,000 पार कर गई. मौत का आंकड़ा 2003 हो गया है. हालांकि, राहत की बात यह है कि 1,86, 935 मरीज़ कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं. रिकवरी रेट 52.79 प्रतिशत पर पहुंच गया है.  इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मंगलवार को मुख्यमंत्रियों से बात की. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत दूसरों से अच्छा कर रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत उन देशों में शामिल है जहा...