चित्रकूट- गैंगरेप के तीन आरोपी गिरफ्तार
*रिपोर्ट मिलन परिहार* चित्रकूट। डीएम शेषमणि पांडेय और डीआईजी के सत्यनारायण के आश्वासन पर परिजनों ने मृतिका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। शव को दफनाया गया। बता दें कि किशोरी की मौत के बाद जगे प्रशासन ने तीनो आरोपी युवकों को आनन फानन में गंभीर कानूनी धाराओ में सभी को गिरफ्तार कर लिया। मृतिका के शव के अंतिम संस्कार के बाद डीआईजी के सत्यनारायण और डीएम शेषमणि पांडेय ने पुलिस लाइन चित्रकूट में प्रेसवार्ता किया और तीनों आरोपियों को मीडिया के सामने पेश करते हुए घटना की गम्भीरता के अनुसार कार्यवाही करने का दावा किया है। डी एम ने मुआवजा की माँग पर अड़े परिजनों को भरोसा दिलाया और अंतिम संस्कार करने की गुजारिश की तब जाकर परिजनों ने मृतिका के शव का अंतिम संस्कार किया। डीआईजी ने बताया कि घटना के बाद मृत बच्ची की माँ के द्वारा दी गयी तहरीर के अनुसार करवी कोतवाली में एफआईआर दर्ज किया गया है । उन्होंने बताया कि घटना बीते 8 अक्टूबर की थी जब आरोपियों ने बच्ची को दरिन्दगी का शिकार बनाया था। तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एससीएसटी और बलात्कार की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत ...