Posts

Showing posts with the label कमरे के बाहर रोता रहा मासूम अंदर मां-बाप फांसी पर झूले

यूपी: लॉकडाउन में गई नौकरी, भूख बनी मजबूरी, कमरे के बाहर रोता रहा मासूम अंदर मां-बाप फांसी पर झूले

Image
उत्तर प्रदेश में कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक की कोरोना के चलते लॉकडाउन में नौकरी छूट गई। भूखे रहने की नौबत आ गई। आर्थिक तंगी की वजह घरेलू कलह इस कदर बढ़ी कि युवक ने शनिवार को कमरे में फांसी लगा ली। कुछ देर बाद दुधमुंहे को कमरे में अकेला छोड़कर उसकी पत्नी भी फंदे से झूल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  न्यू आजाद नगर में किराये के मकान में रहने वाले सिक्योरिटी गार्ड राजेंद्र वर्मा ने पुलिस को बताया कि बेटा प्रिंस (35) लखनऊ की एक दवा कंपनी में काम करता था। फेसबुक के जरिये बेटे की देवरिया निवासी चंद्रिका (30) से जान पहचान हुई थी। दो साल पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद चंद्रिका के परिजनों ने उससे संबंध खत्म कर लिए थे। बेटे की खुशी के लिए 25 जुलाई 2018 को धूमधाम से दोनों का विवाह कराया। जून 2019 में दोनों का बेटा हुआ। सब कुछ ठीक चल रहा था। लॉकडाउन के दौरान बेटे की नौकरी छूट गई। आर्थिक तंगी के चलते दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होने लगा। पिता के अनुसार शुक्रवार रात भी दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। शनिवार सुबह वह ड्यूटी पर चले गए। पत्नी...