Posts

Showing posts with the label गरौठा झांसी

गरौठा में समाजबादी पार्टी नही कर पा रही सिमरधा जिला पंचायत सीट से टिकिट फाइनल

Image
 गरौठा में समाजबादी पार्टी नही कर पा रही सिमरधा जिला पंचायत सीट से टिकिट फाइनल टिकिट के लिए मचा घमाशान 2 प्रत्यासी डाल रहे पोस्ट में समर्थित प्रत्यासी जी हा आपको बता दे जहाँ हर पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी बही गरौठा विधानसभा क्षेत्र के बार्ड नम्बर 19 सिमरधा से अभी तक समाजपार्टी ने अपना टिकिट फाइनल नही कर पाया सूत्रों की माने तो दोनों प्रत्याशी टक्कर के है जिससे समाजवादी पार्टी के नेतायों को टिकिट फाइनल करने में मुश्किलें आ रही है दोनों प्रत्याशी अपने बैनरो में समाजवादी समर्थित प्रत्याशी डाले नजर आ रहे है जिससे कार्यकर्ताओं को भी मुश्किल हो रही है किसके साथ प्रचार करे किसके साथ नही बही सूत्रों की माने तो इस सीट से किसी को टिकिट नही दिया जयेगा

ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से बिजली का पोल टूटा किसानों के ट्यूबवेल ठप्प रिपोर्ट शशिकांत तिवारी

Image
  एडिटर झाँसी मिलन परिहार  तहसील गरौठा अंतर्गत ग्राम बरारू मार्ग पर खेत में लगा विद्युत पोल लगभग दो-तीन दिन पहले ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से बिजली का पोल टूट कर गिर गया| बिजली का खंभा टूट जाने से किसानों के खेतों में लगे ट्यूबवेलो पर बिजली ना पहुंचने से किसान खेतों मे पानी नहीं लगा पा रहे हैं| किसानों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जल्द से जल्द टूटे पड़े हुए खंभे को सही कराने की मांग की| जिससे किसान खेतों में पलेवा कर अपने खेतों की बुवाई समय से कर सकें| मौके पर मौजूद किसान द्वारा बताया गया कि विद्युत पोल टूट जाने से वहां पर लगभग दस बारह ट्यूबेल ठप्प पढ़े हुए हैं| जिससे किसान अपने खेतों में समय से बुआई नहीं कर पा रहा हैं| किसानों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द विद्युत पोल सही कराए जाने की मांग की जिससे किसान समय से अपने खेतों की बुवाई कर सकें| वही किसानों द्वारा बताया गया कि खेत में टूटे पड़े हुए खंबे से कोई हादसा भी हो सकता है| किसानों ने लापरवाही से ट्रैक्टर चला रहे टै्क्टर चालक पर कार्यवाही की मांग की| गरौठा से शशिकांत तिवारी की रिपोर्ट

विद्युत विभाग द्वारा चेकिंग अभियान के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत:रिपोर्ट शशिकांत तिबारी

Image
झाँसी एडिटर मिलन परिहार गरौठा झांसी|विद्युत विभाग द्वारा लगातार चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत आज 33/11KV उपकेंद्र  गरौठा  से निर्गत  11KV चौथामील  फीडर  के अंतर्गत  ग्राम  भदरवारा  मे विद्युत्  चेकिंग की तो दो व्यक्ति  अवैध  रूप  से कटिया  डालकर  विद्युत्  चोरी करते  पाए  गए ! फीडर पर अवैध  रूप से मोटरे  चलने  के कारण  फीडर ओवरलोड  चल रहा  है  आगे  भी विद्युत्  चेकिंग अभियान  चालू  रहेगा | विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने कहा कि विद्युत चोरी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी| उन्होंने सभी ग्रामवासियो क्षेत्रवासीओ  से आग्रह  है की विद्युत् संयोजन  के बाद ही बिजली  जलाये  अन्यथा   विद्युत्  चोरी करने  वाले के खिलाफ  कारवाही  की जाएगी  मौके पर अधिशाषी अभियंता  इंजीनियर  मनोज  कुमार  राय, उपखण्ड  अधिकारी...

नाबालिक बालक ने 5 वर्षीय मासूम बच्चे के साथ अप्राकृतिक कुकृत्य किया कोतवाली में मुकदमा दर्ज शशिकांत तिवारी की रिपोर्ट

Image
   झाँसी एडिटर मिलन परिहार गरौठा कोतवाली अंतर्गत ग्राम रामपुरा निवासी अच्छेलाल ने कोतवाली गरौठा में प्रार्थना पत्र दिया था कि 11 अक्टूबर 2020 को उसके5 वर्षीय  नाती को ग्राम का ही निवासी सलमू उम्र 12 वर्ष सुबह अपने घर ले गया था।  उसनेमेरे नाती के साथजबर्दस्ती अप्राकृतिक कुकृत्य किया। घर आने पर नाती ने परिवार वालों को बताया। परिजन उसे कोतवाली गरौठा लाए तथा पुलिस को पूरी घटना बताते हुए आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिएप्रार्थना पत्र दिया। अच्छेलाल के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 377 आईपीसी 3/4 पॉक्सो एक्ट एवं एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।  गरौठा से शशिकांत तिवारी की रिपोर्ट

गरौठा की पीडित महिला पहुँची डीएसपी गरौठा के द्वार की न्याय की माँग जानिये क्या है पूरा मामला

Image
*रिपोर्ट मिलन परिहार (झाँसी)* तहसील क्षेत्रांतर्गत थाना गरौठा ग्राम निपान निवासी ममता देवी पत्नी श्यामलाल ने बताया कि ग्राम का ही युवक बृजकिशोर पुत्र लक्ष्मण मेरे घर दिनांक 15/10/2020 को आया और शराब के नशे में गन्दी गन्दी गालियां दीं। वह आए दिन शराब पीकर गाली गलौज करता है।पीड़िता ने बताया कि वह उक्त व्यक्ति से काफी परेशान है यह व्यक्ति मुझे एवं परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मारने की धमकी देता है तथा कभी भी किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है। पीड़ित महिला ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।

गरौठा CHC में हैंड वाशिंग डे मनाया गया हमारा हाथ हमारा भविष्य हाथ धोने के संदर्भ में लोगों को किया जागरूक

Image
*रिपोर्ट मिलन परिहार (झाँसी)* आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरौठा में हेंड वाशिंग डे मनाया गया| हेड वाशिंग डे 15 अक्टूबर को मनाया जाने वाला वार्षिक विश्व समर्थित दिवस है जो साबुन के साथ हाथ धोने एवं बीमारियों से बचाव और जीवन की सुरक्षा के लिए एक आसान प्रभावी और बेहतर तरीके के रूप में जागरूकता बढ़ाने और समझने के लिए समर्पित है| सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी संजीव सिंह ने स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले लोगों को हेड वॉशिंग डे पर साबुन से हाथ धुलाकर जागरूक किया| जिससे सार्वजानिक स्थानों एवं घरेलू स्तर पर हाथ धोने के व्यवहार को बढ़ावा दिया जा सके| वहीं उन्होंने कहा कि हम सभी को स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण में अगर जीना है तो साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा| क्योंकि शरीर का हर अंग महत्वपूर्ण है हेड वाशिंग डे पर हम सभी केवल अपने हाथों को ही स्वस्थ रखने का संकल्प ना लें बल्कि अपने पूरे शरीर को स्वस्थ और स्वच्छ रखने का संकल्प लें ताकि हमारा आने वाला भविष्य स्वस्थ और सुरक्षित हो| इस मौके पर शिवाकांत मुनीर खान अमित सचान सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्टाफ एवं आशा कार्यकर्ती मौजूद रही|

झाँसी में थाने आई महिला के साथ महिला आरक्षियों ने की मारपीट, एक आरक्षी सस्पेंड

Image
    * रिपोर्ट मिलन परिहार (झाँसी)* झांसी। जहां एक ओर थाना समाधान दिवस में पहुंचे मंडल के कमिश्नर, आईजी, जिलाधिकारी व एसएसपी द्वारा पुलिस थानों में आने वाले फरियादियों के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा शालीनता व सदव्यवहार किये जाने का आदेश दिया जाता है तो वहीं ठीक तीन दिन बाद उन्हीं के पुलिसकर्मियों द्वारा उनके आदेश की धज्जियां उड़ाई जाती दिखाई दे रहीं हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में शहर कोतवाली में तैनात दो महिला पुलिस आरक्षियों द्वारा थाने में आने वाली एक महिला की जबरदस्त पिटाई करते हुए नजर आ रहीं हैं। हालाकि शोसल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दे दिये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात कोतवाली थाना क्षेत्र के छनियापुरी निवासी एक महिला अपने भाई के मामले में किसी प्रकार की जानकारी लेने पहुंचती है। यह जानकारी लेना उस महिला को बहुत महंगा पड़ जाता है। रात्रि में थाने में सिविल डेªस में मौजूद महिला आरक्षी सीमा व पुलिसवर्दी में महिला आरक्षी इन्द्रावती द्वारा किसी बात को लेकर महिला की जबरदस्त पिटाई कर दी जाती है। पास म...

गरौठा में 20-20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

Image
*रिपोर्ट मिलन परिहार( झाँसी)* कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सभाजीत मिश्रा के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज पुलिस ने अवैध कच्ची शराब सहित दो महिलाओं को किया गिरफ्तार| मुखबिर की सूचना पर कोतवाली गरौठा एसआई राजेश सिंह एसआई आशुतोष पटेल महिला कांस्टेबल रेशमा ने गुरसराय मार्ग पर कबूतरा डेरो के पास से श्यामलता पत्नी बल्ला कबूतरा मंदाकिनी पत्नी पिंटू कबूतरा को 20-20 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया| पकड़ी गई दोनों महिलाएं प्लास्टिक की कट्टिया में शराब बेचने जा रही थी लेकिन उसके पहले पुलिस ने दोनों महिलाओं को धर दबोचा| दोनों महिलाओं पर कोतवाली गरौठा में शराब अधिनियम की धारा दफा 60 के तहत कार्रवाई की गई| कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध कार बर्दाश्त नहीं किये जाएगी| अवैध कार्य करने वालों पर पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है|