झाँसी में थाने आई महिला के साथ महिला आरक्षियों ने की मारपीट, एक आरक्षी सस्पेंड

 



  * रिपोर्ट मिलन परिहार (झाँसी)*


झांसी। जहां एक ओर थाना समाधान दिवस में पहुंचे मंडल के कमिश्नर, आईजी, जिलाधिकारी व एसएसपी द्वारा पुलिस थानों में आने वाले फरियादियों के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा शालीनता व सदव्यवहार किये जाने का आदेश दिया जाता है तो वहीं ठीक तीन दिन बाद उन्हीं के पुलिसकर्मियों द्वारा उनके आदेश की धज्जियां उड़ाई जाती दिखाई दे रहीं हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में शहर कोतवाली में तैनात दो महिला पुलिस आरक्षियों द्वारा थाने में आने वाली एक महिला की जबरदस्त पिटाई करते हुए नजर आ रहीं हैं। हालाकि शोसल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दे दिये हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात कोतवाली थाना क्षेत्र के छनियापुरी निवासी एक महिला अपने भाई के मामले में किसी प्रकार की जानकारी लेने पहुंचती है। यह जानकारी लेना उस महिला को बहुत महंगा पड़ जाता है। रात्रि में थाने में सिविल डेªस में मौजूद महिला आरक्षी सीमा व पुलिसवर्दी में महिला आरक्षी इन्द्रावती द्वारा किसी बात को लेकर महिला की जबरदस्त पिटाई कर दी जाती है। पास में खडे थाने के मुंशी भी वीडियों में दिखाई दे रहे हैं। पूरे प्रकरण की वीडियो पास खड़े किसी व्यक्ति द्वारा बना ली जाती है और वह पुलिस के इस अमानवीय बर्ताव को शोसल मीडिया पर वायरल कर देता है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया तो वहीं महिला पुलिस आरक्षियों के इस अमानवीय व्यवहार की सभी ने निंदा की। पुलिस के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने पर अधिकारियों ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिये हैं। वहीं मारपीट करने वाली महिला आरक्षी सीमा को सस्पेंड कर दिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी को सौंपी गई है। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि उक्त महिला के परिजनों का विवाद हो गया था। जिस सम्बन्ध में वह महिला थाने आयी हुई थी। इसी दौरान महिला आरक्षियों ने उस महिला से आने का कारण पूछा तो महिला भड़क उठी और महिला पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता का व्यवहार करने लगी। जिससे मामला गहरा गया। एसपी सिटी का कहना है कि थाने में आई महिला ने पहले महिला आरक्षी को थप्पड़ मारा जिसकी बजह से फिर महिला आरक्षियों ने उक्त महिला की पिटाई कर दी। उन्होने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है फिलहाल एक महिला आरक्षी सीमा को सस्पेंड कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच में जो भी दोषी पाया जायेगा उसके विरूद्व नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

Comments

Popular posts from this blog

भूपेंद्र सिंह बजरंग सेना के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष व सुषमा शर्मा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष महिलामोर्चा नियुक्त

एसोसिएशन ऑफ डायरेक्ट सेलिंग एंटिटी ऑफ इंडिया के बैनर तले आयोजित ग्रांड समिट में 50 से अधिक कंपनियों ने रखी केंद्र सरकार से डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री के लिए नियम बनाने की मांग। मनोज तिवारी रहे मौजूद

जब कान भरने वाले घरों में दुबके थे, तब काम करने वाले ने काम कर दिया : जीके