Posts

Showing posts with the label बलरामपुर

रिक्त कोटे की दुकान का हुआ चयन खुल्ली बैठक कराकर हुए संपन

Image
रिक्त कोटे की दुकान का हुआ चयन खुल्ली बैठक कराकर हुए संपन देवरिया।आज दिन शुक्रवार को विकास खंड भटनी के ग्रामसभा साहोपार के कोटा नंबर 2 जो दो  सालों से रिक्त था जो ऐडीओ पंचायत छेदी प्रसाद,जनरंजन गौतम सचीव, मोनहरलाल सचिव, आज उसका एडीओ पंचायत  द्वारा ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्राम वासियों के खुली बैठक करा कर के ग्रामवासियों की सम्मति से दो कैंडिडेट चुनाव में आए जिसमें संजय कनौजिया 187 मत पाकर विजई घोषित हुए वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी वीरेंद्र भारती 47 मत पाकर के चुनाव हार गए जिसमें कुल वोट 234 पडे जहा पूरे ग्राम सभा के लोग उपस्थित रहे  ग्राम सभा निवासी अनुराग सिंह, भरत सिंह, दिलीप गुप्ता, रामविजय सिंह, आनंद कुशवाहा,भीम कुशवाह, राकेश गौड़, राजन सिंह,अजय गिरी,नरसिंह भारती,जज सिंह, मुलायम यादव, इत्यादि ग्राम वाशी उपस्थित रहे।एवं यह चुनाव ग्राम प्रधान के नेतृत्व में किया गया  प्रधानपति विकास प्रताप शाही उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महर्षि देवरहा बाबा कॉलेज का किया निरीक्षण, भौतिक प्रगति से हुए अवगत देखिये

Image
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महर्षि देवरहा बाबा कॉलेज का किया निरीक्षण, भौतिक प्रगति से हुए अवगत देखिये एंकर-देवरिया। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने आज देवरिया के महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कालेज के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण कर उसकी भौतिक प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि करीब 208 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे मेडिकल कॉलेज पूर्णता के कगार पर है। वर्तमान में कुछ कार्य शेष रह गया है जो सितंबर तक शत प्रतिशत पूरा हो जाएगा।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी शीघ्र ही इसका लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रही व पुलिस लाइन से मेडिकल कालेज तक भारी मात्रा में पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहे। पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वागत में उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री जय प्रकाश निषाद,प्रभारी मंत्री श्रीराम चौहान,राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त नीरज शाही, देवरिया सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी, सलेमपुर सांसद रविन्द्र कु...

छत्तीसगढ़ में 5 साल की बच्ची के साथ रेप, दुष्कर्म का आरोपी भी नाबालिग

Image
  बलरामपुर : देश में महिलाओं और लड़कियों से रेप के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. एक बार फिर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में एक बच्ची से बलात्कार का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि गांव के ही नाबालिग ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है. इसकी शिकायत परिजनों ने पुलिस से की है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मिली जानकारी के मुताबिक, घटना वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि आरोपी बच्ची को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया. इसके बाद उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया. इसके अगले दिन बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी. लोक लाज की डर से बच्ची ने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी. घटना के तीन दिन बाद परिजनों ने दुष्कर्म की शिकायत की है. दूसरी तरफ इसकी जानकारी गांव में फैलते ही ग्रामवासियों का गुस्सा फूटा है. क्षेत्रवासियों ने पुलिस से जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.