देखिये जम्मू के कोनसे एक कारोबारी के दिल में लगाया गया दुनिया का सबसे छोटा पेसमेकर इस पूरी रिपोर्ट में
देखिये जम्मू के कोनसे एक कारोबारी के दिल में लगाया गया दुनिया का सबसे छोटा पेसमेकर इस पूरी रिपोर्ट में • कैप्सूल के आकार का यह पेसमेकर, सामान्य तौर पर इस्तेमाल होने वाले पेसमेकर की तुलना में 93% छोटा होता है और इसमें बेहद कम चीर-फाड़ की जरूरत होती है।* • अनुमानित तौर पर, भारत में हर साल पेसमेकर सर्जरी कराने वाले 50,000 (लगभग) लोगों के एक बड़े वर्ग को इससे फायदा मिल सकता है।** 28 जुलाई, 2021, दिल्ली: दिल की धड़कन संबंधी समस्याओं से पीड़ित 52 साल के एक कारोबारी, श्री सुभाष चंद्र शर्मा के इलाज के लिए दुनिया का सबसे छोटा पेसमेकर इम्प्लांट किया गया, और वे इसकी मदद से पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। डॉ. बलबीर सिंह, चेयरमैन-कार्डियाक साइंसेज, मैक्स हॉस्पिटल्स, साकेत, नई दिल्ली ने अपने डॉक्टरों की टीम के साथ इस प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया। इससे पहले, जम्मू के रहने वाले श्री सुभाष ने अपने बच्चों के साथ खेलते समय अपनी दिल की धड़कनों में अचानक वृद्धि का अनुभव किया था, जिसके बाद उन्हें ऐसा लगा मानो उनकी आँखों के सामने अँधेरा छा गया हो। हालात की गंभीरता को भांपते हुए उ...