नव नियुक्त क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों एवं व्यायाम शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए जाने हेतु आयोजित हुआ वर्चुअल कार्यक्रम देखिये


नव नियुक्त क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों एवं व्यायाम शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए जाने हेतु आयोजित हुआ वर्चुअल कार्यक्रम देखिये


 


*इस कार्यक्रम द्वारा कुल 534 चयनित क्षेत्रीय युवा अधिकारियों  एव व्यायाम प्रशिक्षको को आज दिया गया नियुक्ति पत्र* 



जनपद से चयनित 5 क्षेत्रीय युवा अधिकारियों को डीएम, एसपी, बरहज विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष आदि के द्वारा दिया गया नियुक्ति पत्र*    


 


देवरिया(सू0वि0) 19 जुलाई।* ग्रामीण क्षेत्र में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए प्रांतीय रक्षक दल के अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इनके माध्यम से पीआरडी जवानों, युवक एवं महिला मंगल दल एवं ग्रामीण युवाओं को खेलकूद के क्षेत्र में विशेष प्रोत्साहन मिलेगा। उक्त विचार प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यक्त किए। वे मिशन रोजगार के तहत 508 क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारियों तथा 26 व्यायाम प्रशिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण के अवसर पर वर्चुअल माध्यम से संबोधित कर रहे थे।

          उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से प्रदेश में युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी तथा सभी व्यायाम प्रशिक्षक अपने प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्र में खेलकूद की प्रतिभाओं को निकालेंगे तथा उन्हें आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

           उन्होंने कहा कि पीआरडी जवानों का सामान्य दिनों में शांति व्यवस्था बनाए रखने में भी योगदान रहता है। उनकी कठिन सेवाओं को ध्यान में रखते हुए उनका मानदेय बढ़ाया गया है। पिछले 4 वर्षों में युवा कल्याण एवं खेल के क्षेत्र में काफी सुधार का प्रयास किया गया है। मा0 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया खेलो अभियान के तहत 55000 मंगल दल को खेल सामग्री प्रदान की गई है। एक लाख से अधिक राजस्व गांव में खेल के मैदान, मिनी स्टेडियम तथा ओपन जिम की स्थापना का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आह्वान किया है कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेलकूद से जोड़कर उन्हें प्रशिक्षित करके इस योग्य बनाया जाए ताकि वे प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें और देश का नाम रोशन कर सकें।

          इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लखनऊ में 05 युवा कल्याण अधिकारियों एवं व्यायाम प्रशिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। प्रदेश के युवा कल्याण एवं खेल राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने सभी का स्वागत किया तथा विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दिए। इस अवसर पर विभ्राट चंद्र कौशिक, प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

          देवरिया जनपद में एनआईसी में जिलाधिकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन, पुलिस अधीक्षक डा श्रीपति मिश्र, बरहज विधायक सुरेश तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चन्द्र तिवारी ने 05 चयनित युवा कल्याण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शिव शरणप्पा जी एन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुवर पंकज, जिला युवा कल्याण अधिकारी/एएसडीएम अरुण कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर श्रीयश त्रिपाठी सहित युवा कल्याण विभाग के अन्य अधिकारी गण आदि उपस्थित रहे।

          नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वालों में अरुण कुमार सिंह, विवेक गोड, अशोक चौबे, प्रियंका राय तथा सुनील कुमार गुप्ता जो इस जनपद से क्षेत्रीय प्रादेशिक युवा कल्याण अधिकारी पद पर चयनित हुए है, प्रमाणपत्र पाने वालो में सम्मिलित रहे। इन नव चयनितों को जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सीडीओ, बरहज विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष आदि के द्वारा शुभकामनाएं एवं बधाई दी गयी तथा अपनी सेवाभाव से विभाग को गौरवान्वित व ऊचाईंयों पर ले जाने की अपेक्षा की गयी।          

      *प्रचारित द्वारा सूचना विभाग, देवरिया।*

Comments

Popular posts from this blog

भूपेंद्र सिंह बजरंग सेना के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष व सुषमा शर्मा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष महिलामोर्चा नियुक्त

एसोसिएशन ऑफ डायरेक्ट सेलिंग एंटिटी ऑफ इंडिया के बैनर तले आयोजित ग्रांड समिट में 50 से अधिक कंपनियों ने रखी केंद्र सरकार से डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री के लिए नियम बनाने की मांग। मनोज तिवारी रहे मौजूद

जब कान भरने वाले घरों में दुबके थे, तब काम करने वाले ने काम कर दिया : जीके