कर्ज व आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने लगाई फांसी कांग्रेस के किसान प्रदेश अध्यक्ष ने की मदद दिलाये जाने की मांग





कोरोना महामारी के बीच कर्ज व आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसानों की आत्महत्याओ का सिलसिला निरन्तर जारी बना हुआ है। जिसके चलते एक सप्ताह में झांसी जनपद की मऊरानीपुर तहसील में दो किसानों ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर फांसी लगा ली। जिसके बाद किसान का पूरा परिवार सदमे में बना हुआ है। 



झांसी जनपद के मऊरानीपुर तहसील के लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम धवाकर निवासी पूरन लाल पुत्र दौलत अहिरवार (46) वर्ष का शव  बुधवार की सुबह लगभग 7 बजे  कमरे के खूंटे पर टंगा मिला।  परिवार के लोगो द्वारा शव को टंगा देख उनके होश उड़ गए। और आनन फानन में सभी लोग पूरन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये। जहाँ पर  चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
मृतक के पुत्र व भाई हरिराम ने बताया कि मृतक ने दो वर्ष पूर्व अपनी पुत्री की शादी की थी। जिसमे लगभग 4 लाख का कर्ज लिया था। जिसको चुकाने के लिए वह दिल्ली मजदूरी करने गया था। लेकिन लॉक डाउन हो जाने के बाद वह दिल्ली से 15 दिन पूर्व ही आया था। लेकिन वह कर्ज व आर्थिक तंगी के चलते काफी परेशान दिख रहा था। तथा उसी के चलते विगत रात्रि कमरे में खूंटा पर तौलिया से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 

किसान की मौत की खबर सुन कांग्रेस के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण सिंह परिहार ने  मोके पर पहुचकर मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया। ओर सरकार पर हमला बोलते हुए सरकार को किसानों की हत्यारी  बताया। साथ ही मृतक परिवार को आर्थिक मदद दिलाये जाने की मांग की।



Comments

Popular posts from this blog

पढ़िए कैसे किया जीटीटीसीआई फिजी दूतावास में होली पार्टी का आयोजन हमारी इस पूरी रिपोर्ट में

एसोसिएशन ऑफ डायरेक्ट सेलिंग एंटिटी ऑफ इंडिया के बैनर तले आयोजित ग्रांड समिट में 50 से अधिक कंपनियों ने रखी केंद्र सरकार से डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री के लिए नियम बनाने की मांग। मनोज तिवारी रहे मौजूद

गुरु नानक पब्लिक स्कूल और वॉयस ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस देखिए कैसे मनाया दिया सबसे अच्छा संदेश पढिये हमारी रिपोर्ट