INTUC के अध्यक्ष अम्बाती कृष्णमूर्ति ने नियुक्त किये राष्ट्रीय सचिव,और राजस्थान युवा अध्यक्ष मीडिया से की बड़ी बात


INTUC के अध्यक्ष अम्बाती कृष्णमूर्ति ने नियुक्त किये राष्ट्रीय सचिव,और राजस्थान युवा अध्यक्ष मीडिया से की बड़ी बात


दिल्ली संवाददाता बृजेश कुमार

                                                                                       


दिल्ली:-इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबाती कृष्णमूर्ति के नेतृत्व में दिल्ली के आईटीओ स्थित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग गांधी पीस फाउंडेशन के मीटिंग हॉल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमे आज पार्टी में कई नए लोगो को नियुक्त किया गया


इसी क्रम में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अंबाती कृष्णमूर्ति ने राहुल पिल्लई को राष्ट्रीय सचिव एवं केरल का प्रभारी नियुक्त किया साथ ही दीपक बैरवा को राजस्थान का युवा अध्यक्ष नियुक्त किया इसकी जानकारी अंबाती कृष्णमूर्ति ने मीडिया से रूबरू होकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जिसमे उन्होंने कहा कि जिस तरीके से केंद्र सरकार की तरफ से मजदूरों का उत्पीड़न किया जा रहा है उसको लेकर इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कॉंग्रेस  के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबाती कृष्णमूर्ति पूरे देश में काम कर रही हैं 


उन्होंने कहा दिल्ली के चिल्ला बॉर्डर पर बैठे किसानों का हम समर्थन करते हैं वही पिछली साल क्रिसमस डे पर यानी 25 दिसंबर 2020 को किसानों के बीच में जाकर केक काटकर ईसा मसीह का जन्मदिन भी मनाया था और किसानों के बीच में खड़े होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आगाह किया था कि अगर आपने किसानों की बातों को नहीं माना तो भारतीय मजदूर कॉन्ग्रेस पूरे देश में किसानों के हित में आंदोलन करेगी 


वहीं उन्होंने मीडिया से रूबरू होकर कहा कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिल वापस लिया है कहीं ना कहीं इसमें किसानों की जीत है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हार है और कहीं ना कहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसानों के आगे झुकना ही पड़ा देश के तमाम मुद्दों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि राहुल पिल्लई राष्ट्रीय सचिव और दीपक बैरवा युवा अध्यक्ष राजस्थान भारतीय मजदूर कांग्रेस के लिए काम करेंगे और मजदूरों की हमेशा मदद करेंगे और मजदूरों के लिए मजदूरों के हित में काम करेंगे वही आपको बता दें कि राहुल पिल्लई राष्ट्रीय सचिव और दीपक बैरवा युवा अध्यक्ष राजस्थान ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबाती कृष्णमूर्ति को भरोसा दिलाया कि हम पूरी मजबूती से भारतीय मजदूर कांग्रेस में काम करेंगे और क्या कुछ कहा सुनाते हैं इस रिपोर्ट में

Comments

Popular posts from this blog

भूपेंद्र सिंह बजरंग सेना के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष व सुषमा शर्मा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष महिलामोर्चा नियुक्त

एसोसिएशन ऑफ डायरेक्ट सेलिंग एंटिटी ऑफ इंडिया के बैनर तले आयोजित ग्रांड समिट में 50 से अधिक कंपनियों ने रखी केंद्र सरकार से डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री के लिए नियम बनाने की मांग। मनोज तिवारी रहे मौजूद

जब कान भरने वाले घरों में दुबके थे, तब काम करने वाले ने काम कर दिया : जीके