कर्मयोगी पंडित संतोष निकल पड़े नंदनपुरा मुक्तिधाम की साफ सफाई करने देखिये


कर्मयोगी पंडित संतोष निकल पड़े नंदनपुरा मुक्तिधाम की साफ सफाई करने देखिये


      झांसी। व्यक्ति के जीवन में समाज एवं राष्ट्र के प्रति कुछ निजी दायित्व का होना अति आवश्यक है इसे निभाने के लिए व्यक्ति को गंभीर भी होना चाहिए।              

विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु हमें सरकार से ही सभी उम्मीद नहीं लगाना चाहिए संभवत यदि संभव हो तो हमें स्वयं उस कार्य को आगे बढ़ कर संपन्न करना हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

     आपदा की इस विकराल परिस्थिति में जहां संपूर्ण भारत दुख की घड़ी से गुजर रहा है प्रत्येक व्यक्ति मानवता की सेवा के लिए आगे से आगे आकर मानवता के प्रति अपनी मिसाल पेश कर रहा है

     ऐसा ही एक उदाहरण उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के महानगर उपाध्यक्ष एवं अंदर सैयर गेट व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंडित संतोष कुमार गौड़ ने झांसी के लिए पेश किया ।

       उन्होंने जात पात भेदभाव आदि को दरकिनार कर नंदनपुरा स्थित मुक्तिधाम में प्रतिदिन अंतिम संस्कार के लिए आने वाले अनेकों क्षेत्रवासियों  की समस्याओं को दृष्टिगत करते हुए एवं मुक्तिधाम में साफ सफाई व्यवस्था को लेकर आ रही समस्याओं का भी संज्ञान रखते हुए स्वयं की इच्छा शक्ति के साथ मुक्तिधाम नंदनपुरा की साफ-सफाई करना आरंभ कर दिया जिसके लिए उन्होंने नगर निगम के महापौर रामतीर्थ सिंगल जी से भी मदद की गुहार की

    जिस पर महापौर जी ने जेसीबी मशीन और निगम निगम कर्मचारियों के सहयोग से सहायक योगदान देकर मुक्तिधाम की साफ सफाई व्यवस्था को अंतिम परिणाम दिया।

     जिसके लिए पंडित संतोष कुमार गौड़ ने महापौर जी का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

भूपेंद्र सिंह बजरंग सेना के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष व सुषमा शर्मा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष महिलामोर्चा नियुक्त

एसोसिएशन ऑफ डायरेक्ट सेलिंग एंटिटी ऑफ इंडिया के बैनर तले आयोजित ग्रांड समिट में 50 से अधिक कंपनियों ने रखी केंद्र सरकार से डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री के लिए नियम बनाने की मांग। मनोज तिवारी रहे मौजूद

जब कान भरने वाले घरों में दुबके थे, तब काम करने वाले ने काम कर दिया : जीके