भाजपा का केजरीवाल की ‘देश बंटवारे’ वाली मानसिकता के खिलाफ पोस्टर लगाकर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर देखिए कैसे किया गया विरोध प्रदर्शन


भाजपा का केजरीवाल की ‘देश बंटवारे’ वाली मानसिकता के खिलाफ पोस्टर लगाकर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर देखिए कैसे किया गया विरोध प्रदर्शन



भाजपा मंडल स्तर पर विरोध प्रदर्शन कर केजरीवाल की देश विरोधी मानसिकता को करेगी उजागर-आदेश गुप्ता

 

नई दिल्ली, 21 फरवरी। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने आज दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर प्रदेश नेतृत्व में पोस्टर लगाकर केजरीवाल की देश विरोधी मानसिकता के खिलाफ प्रचंड विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने अपने संदेश में कहा कि दिल्ली के लगभग 200 से अधिक स्थानों पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल की देश विरोधी सोच के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जिसमें लगभग प्रमुख 30 स्थानों पर प्रदेश के पदाधिकारियों के नेतृत्व में पोस्टर लगाकर केजरीवाल की फुट डालो राज करो मानसिकता को उजागर किया गया।


श्री गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल जब तक इस मुद्दे पर अपना जवाब नहीं दे देते हैं तब तक हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा और अब हम हर एक मंडल स्तर पर भी जारी रहेगा और हम हर व्यक्ति को जाकर बातएंगे कि अरविंद केजरीवाल कितना बड़ा देशद्रोही है। उन्होंने कहा कि भारत का कोई भी व्यक्ति जिसको देश से थोड़ा भी लगाव हो वह भी देश को बांटने की बात नहीं कर सकता लेकिन एक संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति सत्ता की कुर्सी की लालच में खुद को स्वीट आतंकवादी कह रहा है, इससे अधिक शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता।

आईटीओ स्थित फुटओवर ब्रिज के पास हुए विरोध प्रदर्शन में प्रदेश महामंत्री एवं कार्यक्रम के संयोजक श्री दिनेश प्रताप सिंह और प्रदेश मीडिया प्रमुख श्री नवीन कुमार जिंदल ने कहा कि ऐसा कोई भी देश नहीं है जो अपने आपको टुकड़े में बंटना पसंद करें, लेकिन केजरीवाल जिस देश में रहते हैं उसी देश को तोड़ने की बात करते हैं जो किसी भी भारतीय को बर्दाश्त नहीं है। आईटीओ में हुए विरोध प्रदर्शन में प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री वासु रुखड़ के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भाजपा नेताओं ने कहा कि केजरीवाल की असलियत यही है कि खालिस्तानियों से पैसा लेकर वोटों का सौदा कर रहे है और उनके सुर में सुर मिलाने का काम कर रहे हैं। केजरीवाल खुद को स्वीट आतंकवादी कहते हैं और यह सही भी है क्योंकि दिल्ली दंगों की साज़िश रचने वालों को अपनी पार्टी में शामिल कर लेते हैं और पंजाब में खालिस्तानी समर्थकों द्वारा जनमत संग्रह 2020 के मुद्दे को अगर किसी ने सबसे पहले समर्थन किया तो वह आम आदमी पार्टी ही थी। उन्होंने कहा कि देश को तोड़कर एक अलग राष्ट्र का प्रधानमंत्री बनने का मंसूबा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पाले हुए हैं यह देश और पंजाब की जनता कभी होने नहीं देगी। केजरीवाल पंजाब में हिंदुओं एवं सिखों को आपस में लड़ाने की साजिश रच रहे हैं।

आज दिल्ली के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर प्रदेश नेतृत्व ने विरोध प्रदर्श न किया। हरिनगर (घंटाघर) में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजीव बब्बर, मूलचंद चौक फ्लाईओवर में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बरखा सिंह, मोती नगर चौक में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजन तिवारी, पालम फ्लाईओवर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जयवीर राणा, साउथ एक्स फ्लाईओवर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुनील यादव एवं बरवाला रेड लाईट चौक पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कर्म सिंह कर्मा सहित प्रदेश के मंत्री, प्रदेश प्रवक्ता एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर हुए विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया।

Comments

Popular posts from this blog

भूपेंद्र सिंह बजरंग सेना के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष व सुषमा शर्मा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष महिलामोर्चा नियुक्त

एसोसिएशन ऑफ डायरेक्ट सेलिंग एंटिटी ऑफ इंडिया के बैनर तले आयोजित ग्रांड समिट में 50 से अधिक कंपनियों ने रखी केंद्र सरकार से डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री के लिए नियम बनाने की मांग। मनोज तिवारी रहे मौजूद

जब कान भरने वाले घरों में दुबके थे, तब काम करने वाले ने काम कर दिया : जीके