समाजसेवी संध्या सिंह ने अपने बेटे हिर्दयन सिंह का जन्मदिन और क्रिसमस डे देखिये कैसे झुग्गी बस्तियों के बच्चों के साथ मनाया


समाजसेवी संध्या सिंह ने अपने बेटे हिर्दयन सिंह का जन्मदिन और क्रिसमस डे देखिये कैसे झुग्गी बस्तियों के बच्चों के साथ मनाया 


संवाददाता बृजेश कुमार



नई दिल्ली- समाजसेवी  संध्या सिंह ने बेटे हिर्दयन सिंह का जन्मदिन क्रिसमस डे के रूप में झुग्गी बस्तियों के बच्चों के साथ मनाया                                                                                                                                                     हमारा देश विभिन्न धर्मों का

अनुयायी हैं हमारे देश में सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर रहते हैं और सभी एकदूसरे के त्योहार धूमधाम से मनाते हैं इसी क्रम में दुर्गा सप्तशती फाउंडेशन की फाउंडर व समाजसेवी संध्या सिंह छोटे छोटे बच्चों के साथ क्रिसमस मनाया बच्चों ने नन्हे नन्हे सेंटा बनकर खूब लोगो का मन लुभाया साथ ही बच्चो ने मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए अलग अलग गानों पर डांस किया आपको बता दें कि पूरे कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी संध्या सिंह ने किया है। कार्यक्रम में दुर्गा सप्तशती फाउंडेशन की डायरेक्टर पारुल गुप्ता डायरेक्टर अनन्या सिंह बिष्णु कुमार और ऑफिस का स्टाफ सम्मलित हुए 


कार्यक्रम में बच्चों द्वारा केक काटा गया ।कार्यक्रम में बच्चे जमकर झूमे नाचे और कार्यक्रम का आनन्द लिया। साथ ही आपको बता दें कि आज ही के दिन संध्या सिंह के बेटे हिर्दयन सिंह का जन्मदिन था जिसको उन्होंने क्रिसमस डे के रूप में झुग्गी बस्तियों के बच्चों के साथ मनाया जिससे झुग्गी बस्ती के बच्चों को भी खुशी में शामिल होने का मौका मिला ।संध्या सिंह एक समाजसेवी के रूप में कई सालों से इन झुग्गी बस्तियों के बच्चों को शिक्षा आत्मरक्षा के गुण सिखा रही हैं और समय समय पर बच्चों की खुशी के लिए ऐसे कार्यक्रम भी आयोजित करवाती रहती हैं।कार्यक्रम में संध्या सिंह ने बच्चों को क्रिसमस डे क्यों मनाया जाता है उसके बारे में बताया और प्रभु यीशु की जीवन के बारे में बताया बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बनी रहे उसके लिए कार्यक्रम में खेल कूद भी किया गया।आपको बता दें कि संध्या सिंह नारी सशक्तिकरण के लिए एक मुहिम चला रही हैं जिसमें वह बच्चियों को आत्म रक्षा के गुण सिखाती है।

Comments

Popular posts from this blog

भूपेंद्र सिंह बजरंग सेना के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष व सुषमा शर्मा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष महिलामोर्चा नियुक्त

एसोसिएशन ऑफ डायरेक्ट सेलिंग एंटिटी ऑफ इंडिया के बैनर तले आयोजित ग्रांड समिट में 50 से अधिक कंपनियों ने रखी केंद्र सरकार से डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री के लिए नियम बनाने की मांग। मनोज तिवारी रहे मौजूद

जब कान भरने वाले घरों में दुबके थे, तब काम करने वाले ने काम कर दिया : जीके