मनोज तिवारी हरियाणा राज्य परशुराम परिषद के कोषाध्यक्ष बने पढिये पूरी रिपोर्ट


मनोज तिवारी हरियाणा राज्य परशुराम परिषद के कोषाध्यक्ष बने 


नव नियुक्त कोषाध्यक्ष ने कहा, संगठन ने मुझे इस जिम्मेदारी के लिए चुना, इसके लिए मैं बेहद आभारी है

 


पंचकुला में हुई हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी की  पहली बैठक में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड बनाने और पुजारियों को सरकार की ओर से वेतन देने की मांग की गई



राष्ट्रीय परशुराम परिषद , हरियाणा राज्य की प्रथम प्रदेश कार्यकारिणी बैठक का आयोजन मंगलवार को पचकूला के सेक्टर 12-ए स्थित भगवान परशुराम भवन में किया गया। बैठक में परिषद के हरियाणा प्रदेश के कोषाध्यक्ष के रूप में श्री मनोज तिवारी का चयन किया गया। कोषाध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा,  " भगवान श्री विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम जी ने न केवल बुराई का न केवल नाश किया, बल्कि भगवान शिव की अनन्य  भक्ति प्रेरणा तथा शिक्षा से समूचे मानव जाति का कल्याण किया। भगवान परशुराम से बड़ा कोई शिक्षक नहीं हुआ, और ना महान योद्धा। " 


 बैठक में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड और आयोगों को स्थापित करने की आवाज उठाई गई। इसके साथ ही सभी पुजारियों और शक्तिपीठों को सरकार की ओर से वेतन मिलने और आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की मांग की गई। 

  

बैठक में परिषद के हरियाणा प्रदेश के कोषाध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा, “मैं बेहद आभारी हूं कि कोषाध्यक्ष जैसे जिम्मेदारी के पद के लिए मेरा चयन किया गया। पूर्ण निष्ठा के साथ अपने कर्त्तव्य का निर्वाह करूंगा।“


 परिषद के संस्थापक संरक्षक तथा मुख्य न्यासी प. श्री सुनील भारद्वाज भराला जी ने कोषाध्यक्ष के पद पर श्री मनोज तिवारी की नियुक्ति के लिए उन्हें बधाई दी। भराला ने कहा, “संगठन को मनोज जी की काबिलियत, योग्यता और प्रतिभा पर पूरा भरोसा है। वह कोषाध्यक्ष के रूप में अपने कार्यों से संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।“


बैठक में वक्ताओं न राजनैतिक, आर्थिक और समाजिक तौर पर ब्राह्माणों को मजबूत बनाने पर अपने विचार रखे। प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कौशिक ने कहा कि भगवान श्री परशुराम की जन्मस्थली और कर्मस्थली की खोज करने का संगठन ने संकल्प लिया है।  भगवान श्री परशुराम की स्थली पर एक भव्य मंदिर के निर्माण के लिए संगठन काम करेगा।  


राष्ट्रीय परशुराम परिषद की हरियाणा प्रदेश की पहली कार्यकारिणी बैठक में पंचकुला की हरियाणा ग्रंथ अकादमी और कुरुक्षेत्र में गीता  निकेतन स्थित हरियाणा ग्रंथ अकादमी के निदेशक और उपाध्यक्ष विरेंदर सिंह चौहान उपस्थित थे। उन्होंने परिषद को देश और समाज के हित में बेहतर कार्य करने पर बधाई दी। परिषद के हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष श्री सुरेश कौशिक ने कहा कि भारत में पूर्व में हजारों ब्राह्मण संगठन बनाए गए थे, उसमें से राष्ट्रीय परशुराम परिषद ने कुछ ही समय में अपनी अलग पहचान बना ली है, जिसके कारण सैकड़ों संगठनों ने राष्ट्रीय परशुराम परिषद में अपना विलय कर लिया है। 


बैठक में परिषद के संस्थापक संरक्षक श्री पं.सुनील भराला (राज्यमंत्री),डॉ महेश शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष परशुराम स्वाभिमान सेना एवम प्रभारी हरियाणा, श्री भारत भूषण जी महामंत्री संगठन ,पंडित मोहन लाल बडोली विधायक राई ,श्री कुलदीप वत्स विधायक बादली, श्री एनके शर्मा विधायक डेराबस्सी, श्रीमती वंदना शर्मा पूर्व सदस्य लोक सेवा आयोग हरियाणा, सुधा भारद्वाज अध्यक्ष महिला कांग्रेस हरियाणा, मीनू शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शक्ति वाहिनी ,पंडित जिले सिंह पिचोरिया श्री नरोत्तम वत्स राष्ट्रीय मंत्री,श्री विभांशु दुबे राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, श्री डॉ एन. आर. शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, स्वाभिमान सेना , काशी पंडित प्रभारी दिल्ली प्रदेश स्वाभिमान सेना,श्री सुरेश कौशिक प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा, पूज्य शंकरानंद सरस्वती, समेत प्रदेश की कई गणमान्य हस्तियां उपस्थित थीं।

Comments

Popular posts from this blog

भूपेंद्र सिंह बजरंग सेना के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष व सुषमा शर्मा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष महिलामोर्चा नियुक्त

एसोसिएशन ऑफ डायरेक्ट सेलिंग एंटिटी ऑफ इंडिया के बैनर तले आयोजित ग्रांड समिट में 50 से अधिक कंपनियों ने रखी केंद्र सरकार से डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री के लिए नियम बनाने की मांग। मनोज तिवारी रहे मौजूद

जब कान भरने वाले घरों में दुबके थे, तब काम करने वाले ने काम कर दिया : जीके