देवरिया के बघौचघाट में पुलिस ने जिलाबदर अभियुक्त को किया गिरफ्तार देखिये क्या है पूरा मामला
देवरिया के बघौचघाट में पुलिस ने जिलाबदर अभियुक्त को किया गिरफ्तार देखिये क्या है पूरा मामला
*देवरिया से ब्यूरो चीफ पवन यादव की रिपोर्ट*
*देवरिया।* दिन शनिवार को प्रभारी निरीक्षक बघौचघाट मय हमराही द्वारा वांछित अभियुक्तों/वारंटियों की गिरफ्तारी व शांति एवं कानून व्यवस्था हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि मुखबिर की सूचना पर मलसी तिराहे के पास से जिलाबदर अभियुक्त क्यमुदिन पुत्र इसहाक निवासी-मोतीपुर थाना-बघौचघाट जनपद-देवरिया को गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि क्यमुदिन पुत्र इसहाक निवासी-मोतीपुर थाना-बघौचघाट जनपद-देवरिया को जिला मजिस्ट्रेट देवरिया के आदेश के क्रम में दिनांक 06.01.2021 को जिलाबदर करते हुए जनपद महराजगंज में थाना बघौचघाट पुलिस द्वारा छोड़ा गया था। जिसकी जिलाबदर की समाप्ति 06 माह थी। उक्त जिलाबदर अभियुक्त दिनांक 01.05.2021 से 07.05.2021 तक पर्यवेक्षण अधिकारी की अनुमति से अपने घर पर था, जो अनुमति की समयावधी पूर्ण होने के उपरान्त भी अनाधिकृत रूप से अपने घर पर रह रहा था। जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Comments