बादल गिरावट की ओर ? सरना गुट में एक और डीएसजीएसी सदस्य शामिल।
नई दिल्ली (2 जनवरी, 2020) : विकासपुरी हल्के से खासा रसूख रखने वाले, दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के वर्तमान सदस्य मनमोहन सिंह ने शिरोमणि अकाली दल दिल्ली (सरना ) की सदस्यता ले ली।
वरिष्ठ सदस्य कमिटी के अंदर चल रहे भ्रष्टाचार के मसलों से क्षुब्ध बताए जा रहे थे। और उन्होंने अपने दिए इस्तीफा पत्र में कई मसलो का जिक्र किया।
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मनमोहन सिंह ने बताया कि " मैं सरदार परमजीत सिंह सरना के ईमानदारी और निःस्वार्थ पन्थक भावना से पहले भी प्रभावित था और आज भी हूँ। बस पहले बोलने का हक नही था।"
नवनियुक्त शिअदद सदस्य ने बताया कि " सरना साहब ने बाला साहिब अस्पताल चलाने जैसे पुण्य काम की शुरुआत की। लेकिन विरोधियों ने गंदी राजनिती कर उसको रोक दिया गया। आज 500 कमरों के विशालकाय अस्पताल को खंडहर में देखकर बहुत दुःख होता है। उन्होंने उनके ऊपर कीचड़ डालकर बदनाम किया। जो अब पाक साफ निकला है।
नए सदस्य का स्वागत करते हुए शिरोमणि अकाली दल दिल्ली (शिअदद) प्रधान परमजीत सिंह सरना ने कहा कि " आज हमारी पार्टी को नए वर्ष पर सरदार मनमोहन सिंह जैसा तोहफा मिला। आपका सह्रदय स्वागत।हम आपको विश्वास दिलाना चाहते है कि हम आपके सपने को पूरा करके दिखाएंगे जिसकी शुरुआत हमने 9 साल पहले ही कर दी थी। यदि संगत ने सेवा का मौका दिया तो सबसे पहले हम आलीशान अस्पताल को पूरा करेंगे। जिससे जरूरतमंदो को नि:शुल्क इलाज मिल सके।"
आगे अपने उपलब्धियों को गिनाते हुए पार्टी महासचिव हरविंदर सिंह सरना ने दावा किया कि " हमारा मुख्य उद्देश्य अपने कमर्चारियों को समय पर तन्ख्वाह देना, बंद कॉलेज और अस्पताल को फिर चालू करना, नैजवानो को रोजगार देना, पन्थक मर्यादाओ को फिर लागू करना इत्यादि होगा।"
सदस्यता अभियान के बाद शिरोमणि अकाली दल दिल्ली ने अपनी वार्षिक कलेंडर को भी जारी किया।
सदस्यता अभियान के दरम्यान पार्टी के मुख्य ओहदेदार जिसमे गुरमीत सिंह शंटी, सुखबीर सिंह कालरा, मंजीत सिंह सरना, रमनदीप सिंह सोनू,
तजेंद्र सिंह गोपा, कुलतारन सिंह, जितेंद्र सिंह सोनू,
मंजीत कौर मिती जग्गी, हरमीत कौर, हरविंदर सिंह बॉबी, जसमीत सिंह पीतमपुरा, अमरीक सिंह विकासपुरी, मनकंदीप सिंह बम्मी,भुपिंदर सिंह पीआरओ, हरिंदर पाल सिंह इत्यादि मौजूद थे।

Comments