बादल गुट को बड़ा झटका पूर्व डीएसजीएमसी सदस्य सुमेरदीप सिंह ने सरना गुट का दामन थामा।

 



नई दिल्ली(14 दिसम्बर, 2020):  दिल्ली गुरुद्वारा कमिटी के चुनाव, 2021 के पहले शिरोमणि अकाली दल दिल्ली (बादल) को एक बड़ा झटका लगा हैं ।

रोहिणी क्षेत्र की तरफ से भारी रसूख रखने वाले पूर्व दिल्ली गुरुद्वारा कमिटी सदस्य सुमेरदीप सिंह सन्नी ने शिरोमणि अकाली दल दिल्ली (सरना) पार्टी की सदस्यता ली। सन्नी ने अपने भारी संख्या में समर्थकों के संग सदस्यता ली। सूत्रों की माने तो पूर्व कमिटी सदस्य, बादल गुट के अंदर चल रहे गुटबाजी और पंथक विरोधी कामो से क्षुब्ध थे। 


सदस्यता अभियान की अगुवाई शिअदद पार्टी अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना ने की। सरना ने कहा कि " सुमेरदीप जी का हमारे साथ पुराना ताल्लुकात रहा है। आप एक निहायत ही नेक इंसान है। आपका तहे-दिल इस पंथक पार्टी में स्वागत"।


सदस्यता अभियान में पार्टी महासचिव गुरमीत सिंह शंटी ने भी सभी का गले लगाकर स्वागत किया। 

अपने स्वागत व्यक्तव्य में उन्होंने कहा कि " जो बादल के लोग आज किसानों के हितैषी बन रहे है उन्होंने ही पहले इस बिल के समर्थन में लंबी-लंबी बखाने की। आज किसानों के साथ पूरे सिख कौम के जो हालात है उसके लिए सिर्फ सुखबीर बादल और उनकी दिल्ली कमिटी है। अपने पंथ को बचाने के लिए हमे नए विकल्प पर काम करना होगा। हमारी पार्टी में आप सभी पंथदर्दियो का स्वागत। "


सैनी को सरोपा देकर स्वगात करने वाले यूथ विंग प्रधान रमनदीप सिंह सोनू ने अपने पार्टी की उपलब्धियो को गिनाया। उन्होंने दावा किया कि " हमने 123 करोड़ का रिजर्व छोड़ा था। सभी कमर्चारियों को समय से तन्ख्वाह मिलते थे जो कि सिर्फ अब राजनिती का शिकार है। सब बर्बाद हो रहा है। अपने संस्थान और धरोहरों को बचाने के लिए हम सबको साथ चलना होगा। सुमेरदीप जी ने पार्टी की सदस्यता लेकर ना सिर्फ हमे मजबूती दी बल्कि पंथक लड़ाई को भी एक नई धार दी। "


सदस्यता लेने के बाद सुमेरदीप सिंह निहायत ही खुश नजर आए और अपने पार्टी प्रधान को शुक्रिया किया। उन्हीने दावा किया कि मंजिदर सिरसा और कालका सिर्फ सियासत कर रहे है और प्रचार पीड़ित राजनीति में उनका संगत के भले से कोई वास्ता नही। आखिर आपके पास प्रचार को पैसे है लेकिन अध्यापको को तन्ख्वाह देने को नही ?


शिअदद पार्टी की सदस्यता लेने  वालों में सरबजीत सिंह, राजविंदर सिंह, अजयमोहन सिंह, अमृतपाल सिंह, रंजीत सिंह, हरविंदर सिंह, हरमीत सिंह सहित कई अन्य मौजूद थे। 


शिअदद पार्टी की तरफ से मंजीत सिंह सरना,परमजीत सिंह पम्मा,जगमीत सिंह मिती जग्गी, जसमीत सिंह पीतमपुरा,हरविंदर सिंह बॉबी, रणबीर सिंह, भुपिंदर सिंह पीआरओ, हरदीप सिंह, रिंकल सहित कई अन्य मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

भूपेंद्र सिंह बजरंग सेना के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष व सुषमा शर्मा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष महिलामोर्चा नियुक्त

एसोसिएशन ऑफ डायरेक्ट सेलिंग एंटिटी ऑफ इंडिया के बैनर तले आयोजित ग्रांड समिट में 50 से अधिक कंपनियों ने रखी केंद्र सरकार से डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री के लिए नियम बनाने की मांग। मनोज तिवारी रहे मौजूद

जब कान भरने वाले घरों में दुबके थे, तब काम करने वाले ने काम कर दिया : जीके