दिल्ली BJP में बंजारा समाज के दो मण्डल अध्यक्षो की नियुक्तियों का सम्मान समारोह ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ ने किया



आज ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ दिल्ली प्रदेश की एक आवश्यक सभा का आयोजन सुभाष चौहान राष्ट्रीय महासचिव के निज निवास सेक्टर 15 रोहिणी दिल्ली में किया गया जिसकी अध्यक्षता दयाराम जी वरिष्ठ सलाहकार दिल्ली प्रदेश ने की सभा में उपस्थित ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ दिल्ली प्रदेश के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी के सदस्यों का तथा दो नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष भाजपा दिल्ली प्रदेश द्वारा नियुक्त किए गए 


 हुकुम सिंह राठौर वार्ड नंबर 43 सुल्तानपुरी बिजेंद्र चौहान वार्ड नंबर 34 नजफगढ़ दयाराम वरिष्ठ सलाहकार  मटरूलाल उपाध्यक्ष द्वारा पगड़ी पहनाकर व फूल मालाओं से स्वागत किया गया सुभाष चौहान राष्ट्रीय महासचिव जोगिंदर सिंह बब्बर राष्ट्रीय सचिव ने दोनों मंडल अध्यक्षों का गले में नोटों की माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया इसी कड़ी में सुभाष चौहान ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिल्ली प्रदेश नरेश बड़तिया का फूल मालाओं पगड़ी व नोटों का हार पहनाकर स्वागत किया सभा में आए हुए सभी अतिथि गणों व कर्मचारी सदस्यों ने भी दोनों मंडल अध्यक्षों व नरेश बडतिया का जोर शोर से स्वागत किया सुभाष चौहान व जोगेंद्र सिंह बब्बर द्वारा दोनों मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियां हुकुम सिंह राठौर  व गजेंद्र चौहान को ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ दिल्ली प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में की यह दोनों बंजारा समाज के कार्यों को सुचारु रुप से बढ़ाने में मददगार साबित होंगे इन दोनों मंडल अध्यक्षों ने दिल्ली प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष के पदों को ग्रहण करते हुए अपने आपको गर्व महसूस किया व खुशी जाहिर की तथा संकल्प लिया कि हम दोनों ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ को मजबूत बनाएंगे व समाज को ऊचाइयों पर ले जाएंगे इस समारोह की शोभा बढ़ाने में मंच पर उपस्थित सुभाष चौहान राष्ट्रीय महासचिव व योगेंद्र सिंह बब्बर राष्ट्रीय सचिव दिल्ली प्रदेश के वरिष्ठ सलाहकार दयाराम अध्यक्षता कर रहे नरेश बडतियाअध्यक्ष एडवोकेट आरके राठौर लीगल एडवाइजर मटरू लाल उपाध्यक्ष राजकुमार राठौर महामंत्री श्री निवास महामंत्री संजय राठौर महामंत्री सतवीर सिंह बंजारा सचिव प्रमोद कुमार सचिव संजय साराणा कार्यालय सचिव मुकेश बडतिया संयुक्त सचिव विक्रम सिंह सह सचिव सुरेश कंडेरा अध्यक्ष युवा मोर्चा कमल राठौर सदस्य यशवंत कुमार चौहान सदस्य तथा अशोक कुमार सोलंकी की मुख्य भूमिका रही हुकुम सिंह राठौड़ और विजेंद्र सिंह चौहान दोनों मंडल अध्यक्षों ने दिल्ली के समस्त बंजारा समाज का तथा ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी व दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी का दिल से आभार व्यक्त किया और सदैव बंजारा समाज के साथ सुख दुख में खड़े रहने का प्रण लिया तथा भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश  अध्यक्ष आदेश गुप्ता और लोकल नेताओं का भी आभार व्यक्त किया इस अवसर पर ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ में आए सभी लोगों ने आपस में एक दूसरे को मिठाई खिलाई खुशी जाहिर की और जलपान भी वितरण किया गया सुभाष चौहान ने अपने विचारों में कहा कि ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ डॉक्टर उमेश जाधव सांसद कर्नाटका ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर पवार के नेतृत्व में हम कार्य कर रहे हैं तथा ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ संपूर्ण बंजारा समाज के साथ खड़ा है दोनों मंडल अध्यक्ष तथा नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेश बडतिया को बधाई व शुभकामनाएं दी तथा आदेश गुप्ता दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष भाजपा को दिल से बधाई व आभार प्रकट करते हुए कहा कि भविष्य में भाजपा बंजारा समाज के हितो को ध्यान में रखते हुए मार्गदर्शन करते रहेंगे हम उनके आभारी हैं

Comments

Popular posts from this blog

भूपेंद्र सिंह बजरंग सेना के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष व सुषमा शर्मा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष महिलामोर्चा नियुक्त

एसोसिएशन ऑफ डायरेक्ट सेलिंग एंटिटी ऑफ इंडिया के बैनर तले आयोजित ग्रांड समिट में 50 से अधिक कंपनियों ने रखी केंद्र सरकार से डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री के लिए नियम बनाने की मांग। मनोज तिवारी रहे मौजूद

जब कान भरने वाले घरों में दुबके थे, तब काम करने वाले ने काम कर दिया : जीके