TRAI ने Airtel, Vodafone Idea के इन Plans को किया ब्लॉक, जानें वजह
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
टेलीकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने बड़ा कदम उठाते हुए भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के कुछ Plans को ब्लॉक कर दिया है। इन Plans में कस्टमर्स को ज्यादा डेटा स्पीड और प्रायरटी सर्विसेस का ऑफर दिया जा रहा था। ANI के अनुसार, TRAI ने Bharti Airtel के प्लेटिनम (Platinum) और वोडाफोन आइडिया के RedX Premium प्लॉन को ब्लॉक कर दिया है। बता दें कि सस्ता और तेज डेटा देने को लेकर इस वक्त टेलीकॉम कंपनियों के बीच घमासान चल रहा है, ऐसे में TRAI का यह कदम काफी बड़ा माना जा रहा है
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, TRAI की ओर से आधिकारिक तौर पर कहा गया है कि इन Plans का असर न सिर्फ बाकी यूजर्स को मिल रही क्वालिटी पर पड़ता है बल्कि नेट न्यूट्रिलिटी रुल्स बनाए रखना भी इससे चुनौतीपूर्ण हो रहा था। ट्राई ने कहा 'दोनों ही कंपनियां पब्लिक डेटा हाई-वे पर एक अलग लेन बना रहीं थी जो पब्लिक रिसोर्सेज का उपयोग करता है।' इस तरह अमीर कस्टमर्स को दूसरों से बेहतर सुविधा देने का वादा किया जा रहा था।
एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया ने कही ये बात
हीं दूसरी ओर, TRAI के इस आदेश के बाद Airtel के प्रवक्ता की ओर से कहा गया कि 'हम अपने कस्टमर्स को सबसे बेहतर नेटवर्क और सर्विस उपलब्ध कराने के लिए उत्साह से भरे हुए हैं। इसके साथ ही कंपनी अपने पोस्टपैड ग्राहकों के लिए अपनी सेवाएं और जवाबदेही बढ़ाना चाहती है।' बता दें कि ट्राई ने एयरटेल को अपना पक्ष रखने के लिए 7 दिन का वक्त दिया है।
Vodafone Idea की ओर से आधिकारिक बयान देते हुए कहा गया कि 'Vodafone RedX के प्लान हमारे पोस्टपेड कस्टमर्स के लिए अनलिमिटेड डेटा, कॉल, प्रीमियम सर्विसेस सहित कई अन्य फायदे उपलब्ध कराते हैं। अपने ग्राहकों को हाई स्पीड 4जी डेटा सेवा देना हमारी प्रतिबद्धता है।
फिल्म निर्देशक, झारखंड अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष, झारखंड राज्य फ़िल्म तकनीकी सलाहकार समिति के सदस्य एवं हिंदी पाक्षिक ‘राज़ नामा’ के संपादक ऋषि प्रकाश मिश्र के लिए वह बेहद गौरव का क्षण होगा, जब वह अमेरिका ने न्यूयार्क शहर में 26 जनवरी को आयोजित होने जा रहे भारतीय गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। यह केवल ऋषि प्रकाश मिश्र के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे भारतीय समाज के लिए गौरवान्वित करने वाला पल होगा। दरअसल,न्यूयार्क के हिक्सविले शहर में पिछले 72 वर्षों से भारतीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन करने वाली संस्था आईडीपीयूएसए ने उन्हें इस मौके पर विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है। संस्था के अध्यक्ष मुकेश मोदी ने संस्था की ओर से उन्हें यह आधिकारिक आमंत्रण भेजा है। उल्लेखनीय है कि सात समंदर पार न्यूयार्क में भारतीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन पिछले 72 वर्षों से हो रहा है। इस बार 26 जनवरी की शाम साढ़े पांच बजे आयोजित होने जा रहे इस भव्य आयोजन में सौ की संख्या में अलग-अलग संस्थाएं भागीदारी निभाती हैं और विदेश में भारतीयों को सम्मान दिलाने और ...
सरदार गुरप्रीत सिंह निक्कू (सेक्रेटरी जरनल शिरोमणि अकाली दल दिल्ली युथ विंग) संवाददाता ब्रजेश कुमार नई दिल्ली -25 जनवरी 2021 दिल्ली गुरुद्वारा आगामी चुनाव को लेकर हमारी चेनल की टीम द्वारा दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के आगामी चुनावों के बारे में व्यक्तिगत रूप से दिल्ली के संगतो से मुलाकात की और उनके मन की बात जानने की कोशिश की जिससे क्षेत्र के लोगों की सोच का पता चला और वे किस तरह के व्यक्ति का चुनाव आने वाले चुनाव में करना चाहते हैं। किस व्यक्ति को वह अपने क्षेत्र से गुरुद्वारा की सेवा के लिए चुनना चाहते हैं,जानकारी प्राप्त हुई साथ ही यह पता चला कि संगत गुरसिख अमृतधारी ईमानदार और सेवाभावी व्यक्ति चुनना चाहते हैं।कनॉट प्लेस इलाके की संगत से भी हमारी टीम ने बात , विशेष रूप से, वार्ड नंबर 14 में सभी ऐतिहासिक गुरुद्वारों के कर्मचारियों स्टाफ से जानकारी मिली जो गुरु घर में सेवा कर रहे हैं और कर्मचारियों के फ्लैटों में रह रहे हैं, जिसमें उन्होंने पुराने रह चुके कमेटी मेंबर के साथ अपनी नाराजगी व्यक्त की है और स्टाफ इस बार गुरप्रीत सिंह निक्कू मझैल पर विश्वास क...
एसोसिएशन ऑफ डायरेक्ट सेलिंग एंटिटी ऑफ इंडिया के बैनर तले आयोजित ग्रांड समिट में 50 से अधिक कंपनियों ने रखी केंद्र सरकार से डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री के लिए नियम बनाने की मांग। मनोज तिवारी रहे मौजूद - एसोसिएशन ऑफ डायरेक्ट सेलिंग एंटिटी ऑफ इंडिया के बैनर तले आयोजित ग्रांड समिट में 50 से अधिक कंपनियों ने रखी - रोहणी के एक फाइव स्टार होटल में हुई समिट - मांगों को लेकर जल्द ही केंद्रीय मंत्री से मिलने पर बनी सहमति नई दिल्ली चिटफंड कंपनियों के कारण धुमिल हो रही अपनी छवि से चिंतित डायरेक्ट सेलिंग कंपनियां अब चिटफंड कंपनियों पर शिकंजा कसने के लिए खुद आगे आने लगी है। डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों की ऐसोसिएशन एडीएसईआई (एसोसिएशन ऑफ डायरेक्ट सेलिंग एंटिटी ऑफ इंडिया) ने डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री को लेकर केंद्र सरकार से नियम बनाने की मांग की है ताकि चिटफंड कंपनियों पर शिकंजा कसा जा सके। डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों की ऐसोसिएशन एडीएसइआई का मानना है कि रूल्स बनने के बाद रोजगार सर्जन,आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना एवं वोकल फ़ॉर लोकल के उद्देश्य से कार्य कर रही डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों के लिए काम क...
Comments