बीजेपी नेता आंनद साहू ने ऑटो टैक्सी ड्राइवरों की समस्याओं को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता से कराया अवगत
जैसा कि हम जानते जब से देश में लॉक डाउन हुआ है तभी से हर वर्ग के लोगों की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है इसी कड़ी में पेट्रोल डीजल के दामों ने लोगों की जेब पर बहुत बुरा असर डाला जिससे सभी वर्ग के लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं और सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं ऑटो टैक्सी ड्राइवर जिनको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है दिल्ली में सबसे ज्यादा डीजल के दाम कहर वर्षा रहे हैं ऊपर से दिल्ली के ट्राफिक नियम जिससे ऑटो टैक्सी ड्राइवर अपनी रोजी रोटी की समस्या से जूझ रहे हैं आंनद साहू ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष को समस्या से अवगत कराते हुए कहा है कि दिल्ली सरकार ने प्राइवेट कंपनी को चालान रिकवरी के लिए लगा रखा है जिसका सीधा कमीसन दिल्ली सरकार को जाता है जिसकी वजह से दिल्ली में ट्राफिक नियम कड़े कर रखे हैं एक छोटी सी चूक पर तुरंत फोटो खींच कर चालान काट दिया जाता है वैसे ही टैक्सी ऑटो चालक लॉक डाउन, कोरोना से जूझ रहे हैं उसी पर यह कड़े कानून उनकी दैनिक आजीविका पर असर डाल रहे हैं इन्हीं समस्याओं से निजात दिलाने के लिए आंनद साहू ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता से बात की और समस्या से अवगत कराया टैक्सी ड्राइवरों का कहना है कि हम लोगों ने अपना रोजगार चलाने के लिए टैक्सी किस्तों पर ली है लेकिन लॉक डाउन हो जाने की वजह से किस्तों को समय से नहीं चुका पाने की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है इसलिए सरकार से गुजारिश है कि कुछ दिनों का समय दिया जाए जिससे हम लोगो को समय मिल जाएगा दिल्ली सरकार ने ऑटो टैक्सी ड्राइवरों को 5 ,5 हजार रुपए की जो आर्थिक मदद की घोषणा की थी वह हर टैक्सी चालक को दी जानी चाहिए जिस तरह से केंद्र सरकार ने टैक्स पर वरीयता दी है उसी तरह दिल्ली सरकार भी यह काम करे

Comments