*सैनिक,आर्थिक,मानव संसाधन से समृद्ध भारत का निर्माण करें -शिक्षा विद डॉ अशोक कु चौहान* *युवाओं में देश भक्ति मजबूत राष्ट्र का आधार-राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य* रविवार 26 जुलाई 2020,केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में 21 वे कारगिल विजय दिवस पर ऑनलाइन श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर भारतीय सेना के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।यह कोरोना काल मे परिषद का 64वां वेबिनार था। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ अशोक कु चौहान(संस्थापक अध्यक्ष, एमिटी शिक्षण संस्थान) ने कहा कि आज हमारे ओजस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश महाशक्ति बनने की ओर आगे बढ़ रहा है । हमें भारत को सैनिक शक्ति,आर्थिक शक्ति और मानव संसाधन को मजबूत करके देश को मजबूत बनाना है कि कोई भारत की ओर आंख उठाकर न देख सके । डॉ चौहान ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हमें भारतीय सेना पर गर्व है हमारी मजबूत सेना हर परिस्थिति में देश की रक्षा करने में सक्षम है । केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि युवाओं में देश भक्ति की भावना से ओतप्रोत करने की आवश्यकता है । आज कई ...
Comments