भाजपा विधायक के सामने महिला पार्षद ने नगर आयुक्त पर चलाई चप्पल, मेयर देखते रहे



मथुरा में नगर निगम की शुक्रवार को हुई बोर्ड बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। इतना ही नहीं वार्ड में काम न होने से गुस्साई भाजपा की महिला पार्षद ने खरी-खोटी सुनाते हुए नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ पर चप्पल चला दी। उनके साथ मौजूद स्टेनो और अन्य कर्मचारियों ने बचाव किया। चप्पल स्टेनो को लगी। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। बाद में अन्य पार्षदों ने भी जमकर हंगामा किया। इस पर नगर आयुक्त बैठक छोड़कर चले गए। नगर आयुक्त के जाते ही बोर्ड बैठक स्थगित कर दी।

दिसंबर 2019 के बाद से निगम की बोर्ड बैठक नहीं हुई थी। इसके चलते निगम का बजट पास नहीं हो पाया था। बजट पास कराने के उद्देश्य से स्थानीय होटल में शुक्रवार को बोर्ड बैठक बुलाई। शुरुआत में भाजपा पार्षद हेमंत अग्रवाल अपनी बात रख ही पाए थे कि वार्ड 24 (राधेश्याम कॉलोनी) की भाजपा की महिला पार्षद दीपिका रानी ने महापौर डॉ. मुकेश आर्यबंधु से कहा कि उनके वार्ड में कोई काम नहीं हुआ है। सवालों का जवाब देने से पहले इंजीनियरों को यहां बुलाया जाए। इसका महापौर ने संज्ञान नहीं लिया तो वो नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ की ओर मुखातिब हुईं और अपनी बात दोहराई।


नगर आयुक्त ने महिला पार्षद को बैठने के लिए कहा। इससे महिला पार्षद झल्ला गईं और उन्होंने नगर आयुक्त को बुरा-भला कहते हुए उन पर चप्पल चला दी। महिला पार्षद के इस व्यवहार का पास मौजूद स्टेनो आदि ने विरोध किया तो चप्पल स्टेनो को जा लगी। बाद में अन्य पार्षद भी महिला पार्षद के समर्थन में आ गए और जमकर हंगामा किया। लगभग सभी पार्षदों ने महापौर, नगर आयुक्त और बलदेव विधायक पूरन प्रकाश को घेर लिया। मामला बढ़ते देख नगर आयुक्त ने पुलिस को सूचित किया।

संवाददाता
(प्रवीण मिश्रा मथुरा)

Comments

Popular posts from this blog

भूपेंद्र सिंह बजरंग सेना के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष व सुषमा शर्मा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष महिलामोर्चा नियुक्त

एसोसिएशन ऑफ डायरेक्ट सेलिंग एंटिटी ऑफ इंडिया के बैनर तले आयोजित ग्रांड समिट में 50 से अधिक कंपनियों ने रखी केंद्र सरकार से डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री के लिए नियम बनाने की मांग। मनोज तिवारी रहे मौजूद

जब कान भरने वाले घरों में दुबके थे, तब काम करने वाले ने काम कर दिया : जीके