आखिर ऐसा क्या हुआ कि नवजात को मां गोद भी नहीं ले पाई…

कोरोना
के कहर से कोई नहीं बच पा रहा है। इसकी चपेट में अब नवजात बच्चे भी आने लगे हैं। राजस्थान में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां मां के पॉजिटिव आने के बाद उसके 6 दिन का बच्चा भी संक्रमित हो गया।

जन्म के बाद मां से अलग कर दिया बेटा
दरअसल, एक जून को बूंदी जिले की नैनवां गर्भवती महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करया गया था। जहां उसने दो जून को एक बेटे को जन्म दिया। प्रसव के बाद महिला की कोरोना जांच की गई। रविवार के दिन उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई हुई है। जब बच्चे को सैंपल लिया तो सोमवार को उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई। इस महामारी की वजह से मां अपने बच्चे को ठीक से देख भी नहीं पाई और उससे अलग कर दिया। दोनों को अलग-अलग वार्ड में एडमिट कराया गया है।
खुशियों को लगा ग्रहण
एक तरफ जहां पूरा परिवार बेटे के जन्म के बाद खुशी मना रहा था। अब वही लोग मां-बेटे के जल्द ठीक होने की भगवान से दुआ कर रहे हैं। प्रशासन ने दोनों को टोंक के जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

पढ़िए कैसे किया जीटीटीसीआई फिजी दूतावास में होली पार्टी का आयोजन हमारी इस पूरी रिपोर्ट में

एसोसिएशन ऑफ डायरेक्ट सेलिंग एंटिटी ऑफ इंडिया के बैनर तले आयोजित ग्रांड समिट में 50 से अधिक कंपनियों ने रखी केंद्र सरकार से डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री के लिए नियम बनाने की मांग। मनोज तिवारी रहे मौजूद

गुरु नानक पब्लिक स्कूल और वॉयस ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस देखिए कैसे मनाया दिया सबसे अच्छा संदेश पढिये हमारी रिपोर्ट