व्यापार मंडल ने चाइनीस सामान का बहिष्कार करने की शुरुआत की

आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में प्रदेश युवा महामंत्री जितेंद्र सोनी के नेतृत्व में,  जिलाध्यक्ष अशोक जैन की अध्यक्षता में व्यापार मंडल के द्वारा बनाई गई रणनीति के तहत आज चाइनीस ग्लो साइन एडवरटाइजमेंट बोर्ड को ढककर व्यापार मंडल ने चाइनीस सामान का बहिष्कार करने की शुरुआत की। 
 व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापार मंडल चाइनीस सामान का पुरजोर विरोध करता है और समस्त  व्यापारीयो  से यह अपेक्षा करता है कि वह सामान को जो चाइना मे बने हुए हैं, उनको ना बेचे और जनता से यह अपील की गई कि वह चाइनीस सामान का पूरी तरह से विरोध करें। उनको किसी भी स्थिति में ना खरीदें। यही हमारे लिए सच्चा देश प्रेम को दिखाने का समय है।        इस मौके पर  मंडल महामंत्री अनूप सहगल, जिला महामंत्री मुकेश गुप्ता,वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशांत मोहन, जिला उपाध्यक्ष अरुण राय, मोनू महाराज, आईटी सेल महामंत्री नीरज रायकवार, महानगर महिला अध्यक्ष वैशाली पुंशी, महानगर महामंत्री महिला श्रुति चड्ढा आकाश साहू, विनय अग्रवाल, दीपक,अतुल सोनी आदि मौजूद रहे।
 सभी व्यापारियों का युवा जिला महामंत्री अनुज अग्रवाल "मुड़िया" एवं आईटी सेल जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

भूपेंद्र सिंह बजरंग सेना के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष व सुषमा शर्मा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष महिलामोर्चा नियुक्त

एसोसिएशन ऑफ डायरेक्ट सेलिंग एंटिटी ऑफ इंडिया के बैनर तले आयोजित ग्रांड समिट में 50 से अधिक कंपनियों ने रखी केंद्र सरकार से डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री के लिए नियम बनाने की मांग। मनोज तिवारी रहे मौजूद

जब कान भरने वाले घरों में दुबके थे, तब काम करने वाले ने काम कर दिया : जीके