देखिए कैसे शादी का झांसा देकर 17 वर्षीय किशोरी के साथ युवक एक साल तक करता रहा रेप, अब दूसरी लडकी से रचा रहा शादी




लखीमपुर खीरी। खीरी जनपद की फूलबेहड कोतवाली क्षेत्र के एक गांव मे एक कामांध युवक शादी का झांसा देकर एक किशोरी के साथ साल भर रेप करता रहा। किशोरी के गर्भवती होने पर युवक ने उसका जबरन गर्भपात करा दिया। पीडिता की मां ने फूलबेहड कोतवाली पर आरोपी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नही लिखी। आखिरकार कोर्ट के आदेश पर फूलबेहड पुलिस ने बलात्कार व पाक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन पुलिस ने नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नही किया। जबकि आरोपी युवक किशोरी की जिंदगी तबाह कर अब दूसरी लडकी के साथ शादी करने जा रहा है।
जानकारी के अनुसार खीरी जनपद की फूलबेहड कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की 17 वर्षीय बेटी को घर के पडोस में ही रहने वाले एक युवक ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। दोनों के घर आमने सामने होने के कारण आना जाना रहता था। जिसके चलते किसी को शक नही हुआ। इसी दौरान दगेबाज युवक ने किशोरी को शादी का झांसा देकर उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। इसके बाद कामांध युवक किशोरी को एक साल तक जबरन नोंचता खसोटता रहा। किशोरी शादी के झांसे के चलते अपने साथ हुए अन्याय के बारे मे किसी को कुछ बता भी नही पा रही थी। इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई। यह पता चलने पर युवक ने किशोरी को जबरन गर्भपात की दवाऐं खिला कर उसका गर्भ गिरा दिया। गर्भपात के चलते किशोरी की बिगडी हालत देख मां को कुछ शक हुआ। मां के बार बार पूछने पर किशोरी ने रो रो कर अपने साथ हुई घटना बताई। यह सुनकर मां के होश उड गये तथा अपने पति के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने फूलबेहड कोतवाली पहुचीं। लेकिन फूलबेहड पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय पीडिता को सुलह करने का दबाव बनाने मे जुट गई। तब पीडिता की मां ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। जहां अदालत ने पीडिता के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए फूलबेहड पुलिस को बलात्कार व पाॅक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं मे मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। जिस पर फूलबेहड पुलिस ने 30 मई को मुख्य आरोपी आरिफ खां समेत उसके भाई मेराज खां, छोटे उर्फ ऐजाज खां व पिता मुख्तयार खां तथा मां शफीकुनिशा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। लेकिन मुकदमा दर्ज करने के बाद भी फूलबेहड पुलिस ने किसी अभियुक्त को गिरफ्तार करने की जहमत नही उठाई। जबकि सभी नामजद अभियुक्त गांव मे सरेआम घूम रहे है तथा पीडित परिवार को सुलह करने के लिए डरा धमका रहे है। वही मुख्य अभियुक्त आरिफ खां एक किशोरी की जिंदगी तबाह करने के बाद अन्य लडकी के साथ शादी करने जा रहा है। पीडिता के माता पिता का आरोप है कि धन बल के चलते अभियुक्तों ने फूलबेहड पुलिस से सांठगांठ कर ली है जिसके चलते फूलबेहड पुलिस ने किसी भी अभियुक्त को अभी तक गिरफ्तार नही किया है।
इस बाबत जानकारी पाने के लिए फूलबेहड इंस्पेक्टर एसएन सिंह के सीयूजी नंबर पर काॅल की गई तो उनका नंबर नेटवर्क क्षेत्र से बाहर बता रहा था।

Comments

Popular posts from this blog

पढ़िए कैसे किया जीटीटीसीआई फिजी दूतावास में होली पार्टी का आयोजन हमारी इस पूरी रिपोर्ट में

गुरु नानक पब्लिक स्कूल और वॉयस ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस देखिए कैसे मनाया दिया सबसे अच्छा संदेश पढिये हमारी रिपोर्ट

पंजाब में प्रचंड जीत के बाद आम आदमी पार्टी ने बुराड़ी विधानसभा में देखिए कैसे निकाली धन्यवाद और संकल्प रैली