भाजपा का प्रदेश के 1120 स्थानों पर शराब नीति के खिलाफ कैसा रहा जनमत संग्रह अभियान,10 लाख से अधिक लोगों की पढिये कैसे ली गई राय
भाजपा का प्रदेश के 1120 स्थानों पर शराब नीति के खिलाफ कैसा रहा जनमत संग्रह अभियान,10 लाख से अधिक लोगों की पढिये कैसे ली गई राय केजरीवाल की शराब नीति महिला एवं युवाओं के लिए सबसे बड़ा खतरा-बैजयंत जय पांडा शराब नीति पर लोगों की मिली प्रतिक्रिया से केजरीवाल की उल्टी गिनती शुरु हो गई है-आदेश गुप्ता नई दिल्ली, 4 मार्च। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली प्रदेश के प्रभारी श्री बैजयंत जय पांडा ने कहा कि दिल्ली की शराब नीति प्रदेश के युवाओं एवं महिलाओं के लिए सबसे बड़ा खतरा है। केजरीवाल ने पिछले सात सालों में ना ही किसी तरह का रोजगार दिया और ना ही अपने किए वायदें को पूरा किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता के नेतृत्व में हुए जनमत संग्रह अभियान में आज राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के पास मीडिया को संबोधित करते हुए श्री पांडा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से एक पर एक मुफ्त शराब बांटकर केजरीवाल ने पूरी दिल्ली को शराब पिलाने में लगा दिया। दिहाड़ी मजदूर भी काम करने की जगह शराब के ठेकों पर लंबी पंक्तियों में खड़े होकर शराब की बोतले खरीद घर में पीकर पड़े हुए थे जिससे उनके घर की रोजी-रोटी भी चलना मुश्कि...