Posts

सरना बंधुओ को मिली बड़ी कानूनी जीत।

Image
- बाला साहिब अस्पताल मुद्दे पर क्लीन चिट  - डीएसजीएमसी चुनाव लड़ने के लिए धार्मिक पार्टी के तौर पर मान्यता बहाल बृजेश कुमार  नई दिल्ली,( 27 मार्च,2021): - दिल्ली की अदालत द्वारा सरना बंधुओ के खिलाफ दायर बाला साहिब अस्पताल से जुड़े केसों को रद्द करने के आदेश दिए है। यह केस विरोधी गुट शिअद(बादल) द्वारा,तकरीबन 10 साल पहले लगाया था। जिसको मुद्दा बनाकर पिछले चुनावों की दिशा और दशा तय की गयी थी। दशकों पहले,विरोधी गुटों द्वारा ,सरना बंधुओ पर बाला साहिब अस्पताल बेचने का आरोप लगाया गया था, जिसको कोर्ट ने निराधार बताते हुए निरस्त कर दिए।  साथ ही एक दूसरे कोर्ट आदेशानुसार ,शिरोमणि अकाली दल दिल्ली (शिअदद) को एक धार्मिक पार्टी के रूप में मान्यता देते हुए डीएसजीएमसी चुनावों में भाग लेने के लिए योग्य भी माना गया।  जुड़वाँ केसों में शानदार जीत के बाद,पार्टी प्रमुख परमजीत सिंह सरना ने विरोधियो को आड़े हाथों लेते हुए बताया कि, " दिल्ली गुरुद्वारा प्रबधंन कमिटी में जो लोग पन्थक लोगो के भागीदारी में अड़चनें लगा रहे थे,उनको अकालपुरख ने सच का आईना दिखा दिया। ।"  "श्री नानक देव व श्री राम,...

विधायक रवि शर्मा की आदरणीय माता जी शांति शर्मा ने प्रदेष प्रमुख सलाहकार सोशल मीडिया प्रमोटर प्रहलाद गौतम का तिलक करके आशीर्वाद दिया

Image
झाँसी सदर माननीय विधायक रवि शर्मा की आदरणीय माता जी शांति शर्मा ने प्रदेष प्रमुख सलाहकार सोशल मीडिया प्रमोटर प्रहलाद गौतम का तिलक करके आशीर्वाद दिया झाँसी श्रीनाथ होटल मे ब्राह्मण स्वम सेविका समिति के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया कार्यक्रम के आरंभ में मनाली गोस्वामी ने गणेश वंदना पर बहुत अच्छा नृत्य किया श्री कृष्ण और राधा के रूप मे तन्वी मिश्रा और उन्नति दुबे ने एक भजन पर नृत्य करके सबको मन मुग्ध किया सभी महिला सदस्यों ने नृत्य करते हुए फूलों की होली खेली समिति की प्रदेश अध्यक्ष रेखा उपाध्याय एवं पिंकी लीतोरिया ने श्रीफल देकर और साल पहनाकर सम्मानित किया, गौ सेवा समिति के अध्यक्ष शिया शरण चतुर्वेदी ने माला पहनाकर सम्मान किया  प्रहलाद गौतम ने कहा कि घर की बच्चों की जिम्मेदारी निभाते हुए जो महिलाएँ समाज सेवा का कार्य करती हैं उनका कार्य सराहनीय है  हमसे कभी भी किसी भी तरह की जरूरत समाजसेवा मे पड़े तो अवश्य बताएं हम सहयोग मे उपस्थित रहेंगे  कार्यक्रम में अरुणा बिलगैया, सुधा मिश्रा अर्चना पाराशर , रश्मि बाजपेई, रजनी ...

भाजपा नेता नवीन गोयल ने जताई गुरुग्राम के दूषित पर्यावरण पर चिंता

Image
 भाजपा  नेता नवीन गोयल ने जताई गुरुग्राम के दूषित पर्यावरण पर चिंता -स्वास्थ्य, स्वच्छता, इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकार का पूरा फोकस -एक कार्यक्रम में नवीन गोयल ने कई मुद्दों पर सरकार की योजनाएं गिनाई गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता नवीन गोयल ने एक कार्यक्रम में प्रमुखता से इस बात पर जोर दिया कि पूर्व की सरकारों ने बिना प्लानिंग के यहां शहर के विस्तार का काम किया, लेकिन वर्तमान केंद्र व राज्य सरकार प्लानिंग के साथ काम कर रही है। ये कार्य शहर में हर तरफ देखे जा सकते हैं।  नवीन गोयल ने कहा कि गुरुग्राम ऐसा शहर है, जहां अमीर से अमीर और गरीब से गरीब लोग रहते हैं। देश और दुनिया में कोई भी विकसित शहर नदी, समुंद्र के किनारे होते हैं। हमारे यहां ऐसा नहीं है। यहां पानी की बहुत बड़ी समस्या है। पीछे की सरकारों ने बिना प्लानिंग के सेक्टर बनाए। शहर में महाजाम भी लगा। विकास के नाम पर यहां जोहड़, तालाब, बांध बंद कर दिए गए हैं। या कब्जा लिए गए हैं। इन विरासतों को फिर से वही रूप देना जरूरी है, ताकि हमारा जीवन आसान हो सके।  नवीन गोयल ने कहा कि हमारी सरकार ने छह साल में अभूतपर्वू...

हुमा कुरैशी ने दिल्ली में किया अपनी मां के सैलून 'अमीकुर' को रीलांच

Image
अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने हाल ही में दिल्ली की कैलाश कालोनी में सलीम के रेस्तरां के ऊपर एचएस—24 में अपनी मां द्वारा संचालित सैलून 'अमीकुर' को रीलांच किया। सैलून के रीलांच पर हुमा कुरैशी सैलून काफी उत्साहित नजर आईं। रीलांच कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान हुमा ने कहा, 'वैसे तो यह पूरी तरह से महिलाओं के अनुकूल सैलून है, लेकिन अब हमने इसे एक यूनिसेक्स सैलून के रूप में लॉन्च किया है। ऐसे में यह एक बड़ा बदलाव है। सैलून को रीलांच करने में अपनी मां की मदद करके वास्तव में मैं बहुत उत्साहित हूं।' बता दें कि अब यूनिसेक्स सैलून के रूप में लॉन्च सैलून 'अमीकुर' में ग्राहकों की सेहत की सुरक्षा के सभी हरसंभव उपाय अपनाए जाते हैं। इतना ही नहीं, सैलून संबंधी सभी सेवाओं पर यहां विशेष छूट भी उपलब्ध है।

रेड बुल स्‍पॉटलाइट के फाइनलिस्‍ट्स छह भागों की नई सीरीज में टाइटल के लिए करेंगे मुकाबला

Image
  भारत के सर्वश्रेष्‍ठ उभरते रैपर्स को ढूंढकर उनका करियर संवारने के लिए रेड बुल स्‍पॉटलाइट एक देशव्‍यापी टैलेंट खोज अभियान है, जिसकी वापसी पिछले साल के शुरुआती महीनों में हुई थी और जिसके क्‍वालिफायर्स देश के 15 शहरों— मुंबई, दिल्‍ली, बेंगलुरु, गुवाहाटी, हैदराबाद, चंडीगढ़, कोच्चि, इंदौर आदि के सिटी के थे। इन क्वालिफायर्स ने एक वर्चुअल मुकाबले में एक-दूसरे का सामना किया था, लेकिन उनमें से महज आठ ही आगे बढ़ सके थे। लेकिन, चेन्‍नई से ए-गान, बेंगलुरु से लाउड साइलेंस, कोलकाता से एमसी हेडशॉट, चंडीगढ़ से सुपरमानिक, नोएडा से अलबेला, भुवनेश्‍वर से राइमिंग मैन, गोवा से ऋषि गोसावी और अहमदाबाद से सियाही जैसे ये आठ फाइनालिस्ट रैपर्स अब छह भागों की एक नई सीरीज में आपस में मुकाबला कर रहे हैं, जो 2 अप्रैल को एमएक्‍स प्‍लेयर पर फ्री में स्‍ट्रीम होगी और अंत में किसी एक को सर्वश्रेष्ठ रैपर के खिताब से नवाजा जाएगा। विजेता को फुल-लेंथ एलबम एवं म्‍यूजिक वीडियो में काम करने के साथ इनकी रिलीज एवं टूरिंग में सहयोग आदि का भी मौका मिलेगा। यह सीरीज रेड बुल मीडिया हाउस और एमएक्‍स प्‍लेयर ने सुपारी स्‍टूडियोज के...

किसान चौक पर साइकिल राइड का आयोजन, 150 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

Image
साइकिलिंग के प्रति लोगों को किया जागरूक # प्रतिभागियों को पदक और प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा  -  ग्रेनो वेस्ट के किसान चौक पर रविवार सुबह साइकिल राइड का आयोजन हुआ I  इसमें सैकड़ों साइकिलिंग प्रेमियों ने हिस्सा लिया और 10 किमी की साइकिल राइड कर लोगों को साइकिलिंग के प्रति जागरूक किया I कार्यक्रम का आयोजन साइक्लोन  ने   डबल - 8 इवेंट एंड एडवरटाइजिंग कंपनी के साथ मिलकर किया, ताकि लोगों को साइकिलिंग के प्रति जागरूक किया जा सकें। साइक्लोन के फाउंडर राजेंदर सिंगला, अभिषेक रंजन और सौरभ शर्मा ने बताया कि फिट इंडिया मूवमेंट के ब्रॉड एम्बेसेडर जीतेन्दर आडवानी मुख्य अतिथि रहे I  साइकिल राइड का मकसद  साइकिलिंग को बढ़ावा देना है I सुबह सात बजे किसान चौक से 10 किमी की साइकिल राइड का  आयोजन किया गया I  इसमें ग्रेनो वेस्ट और अन्य जगहों से 150 लोगों ने हिस्सा लिया I सभी ने किसान चौक से एक मूर्ति गोल चक्कर और फिर वापस किसान चौक तक साइकिलिंग की I सभी प्रतिभागियों को पदक, प्रमाण  पत्र  और  सिपर  बोतल देकर सम्मानित किया गया ...

सराय काले खां में दो धर्मों के लड़का लडक़ी ने प्रेम प्रसंग के चलते की शादी,गुस्साए लड़की के परिजनों ने की गली मोहल्ले में तोड़फोड़

Image
 सराय काले खां में दो धर्मों के लड़का लडक़ी ने प्रेम प्रसंग के चलते की शादी,गुस्साए लड़की के परिजनों ने की गली मोहल्ले में तोड़फोड़ बृजेश कुमार  दिल्ली:सराय काले खां इलाके में दो धर्मों से संबंध रखने वाले लड़का-लड़की ने अपनी मर्जी से शादी कर ली। दोनों बालिग हैं। आरोप है कि इससे गुस्साए लड़की के परिजनों और उनके जानकारों ने लड़के के घर और गली में तोडफोड़ की। हालांकि, मौके की नजाकत को समझते हुए लड़के वाले पहले ही घर छोड़कर दुल्हन को लेकर किसी दूसरी सुरक्षित जगह पहुंच गए थे। आरोप यह भी है कि आरोपियों ने गली में खड़े और लोगों के भी तमाम टु-वीलर और कारों को नुकसान पहुंचाया है।जिसके चलते संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मामले में सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस ने दंगा, तोड़फोड़, धमकी देने समेत कई अन्य धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।और पुलिस द्वारा दबिश देने पर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।साथ ही पुलिस मामले की गंभीरता को समझते हुए मामले की छानबीन में लगी हुई हैं साउथ-ईस्ट दिल्ली के डीसीपी आर.पी मीणा का कहना है कि हालात को देखते हुए इलाके में पुलिस फोर्स तै...